Become Beauty Expert

₹10,000 में Complete Makeup Course – Worth It या Scam?

₹10,000 में Complete Makeup Course – Worth It या Scam?
  • Whatsapp Channel

मेकअप इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है ऐसे में बहुत से स्टूडेंट इस क्षेत्र में करियर बनने के लिए आगे रहे है। अब भारत के हर छोटे – बड़े शहरो में मेकअप एकेडमियां खुल गई है। ऐसे में बहुत सी एकेडमियां है जो 10 हजार में ही संपूर्ण मेकअप कोर्स ख़त्म करने का दावा करती है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। आपको भी यह सुनकर हैरानी हो रही होगी कि  क्या इतनी कम फीस में सच में एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बना जा सकता है, या फिर यह सिर्फ एक मार्केटिंग ट्रिक है। आज के इस इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानेंगे कि ₹10,000 में Complete Makeup Course – Worth It या Scam ..

 क्या होती है मेकअप कोर्स की असली फ़ीस ?

भारत में अलग – अलग मेकअप और ब्यूटी एकेडमियां अपने हिसाब से मेकअप कोर्स का फ़ीस चार्ज करती है। ऐसे में स्टूडेंट कई बार कन्फूयज़ रहते है कि मेकअप कोर्स की असली फ़ीस क्या होती है तो बता दें कि मेकअप कोर्स की जिस  आमतौर पर ₹50,000 से लेकर ₹2 लाख या उससे भी ज्यादा होती है।

इसमें एडवांस टेक्निक्स, ब्राइडल मेकअप, HD और Airbrush जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं। यह फुल कोर्स की फ़ीस होती है। वहीं 10 हजार में केवल बेसिक कोर्स करवाया जाता है जिसे शॉर्ट – टर्म कोर्स भी कहते है। एक तरह से देखा जाये तो 10 हजार वाले कोर्स में पूरी तरह से स्टूडेंट को जानकारी नहीं दी जाती है जिससे वह प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बन सके। 

Read more Article: Makeup Course Join करने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना!

₹10,000 वाला Makeup Course क्या सिखाता है?

अगर आप 10 हजार वाला कोर्स ज्वॉइन करने जा रहे है तो आइए इसकी सच्चाई बताते है कि 10 हजार वाले कोर्स में स्टूडेंट को क्या सिखाया जाता होगा। स्टूडेंट 10 हजार में केवल बेसिक कोर्स सिख सकते है जिसमें स्किन प्रेप, फाउंडेशन लगाना, सिंपल पार्टी मेकअप और बेसिक टूल्स का इस्तेमाल।

यह कोर्स बिगनर्स स्टूडेंट के लिए सबसे बढ़िया है जो मेकअप इंडस्ट्री में नए है और जीरो से शुरू करना चाहते है। वहीं अगर आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है तो इसके लिए एडवांस कोर्स या मास्टर कोर्स करने की जरूरत पड़ेगी जिसमें आपको, ब्राइडल मेकअप  पोर्टफोलियो शूट या क्लाइंट हैंडलिंग जैसी जरूरी स्किल्स  सिखाई जातीं है जो एक प्रोफेशनल बनने के लिए बेहद जरूरी होती हैं।

10 हजार वाला मेकअप कोर्स कब करना सही है ?

10 हजार वाला मेकअप कोर्स करना उनके लिए सही है जो बिगनर है और बेसिक जानकारी चाहिए। अगर आपका बजट कम है और मेकअप आर्टिस्ट बनने का सपना है तो यहां से शुरुआत कर सकते है।  यानी सीखने के नजरिए से यह कोर्स ठीक है, लेकिन करियर बनाने के लिए यह अकेला काफी नहीं है इसके लिए स्टूडेंट को एडवांस या फिर मास्टर मेकअप कोर्स ही करना पड़ेगा। 

Read more Article: पार्ट-टाइम में करें ये जॉब्स और बनें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट—महिलाओं के लिए बेस्ट!

कब यह Scam बन जाता है?

स्टूडेंट कई बार 10 हजार रुपये सुनकर एकेडमी में मेकअप कोर्स के लिए एडमिशन ले लेते है लेकिन यह स्कैम तब बन जाता है जब कोई एकेडमी 10,000 में “Complete Professional Course” या “100% Job Guarantee” जैसी दावे करती है। इसके साथ ही कुछ एकेडमियां यह भी कहती है कि उनके पास में प्रोफेशनल ट्रेनर है जिसके पास में 5 -7 साल का एक्स्पीरियस है।

भारत में बहुत सी एकेडमियां है जो प्रैक्टिकल प्रैक्टिस भी नहीं करवाती है केवल थ्योरी पढ़ाकर ही कोर्स खत्म कर देती है। ऐसे में यह कोर्स स्कैम जैसा हो जाता है। इसके साथ ही बहुत ही एकेडमी में मेकअप किट का चार्ज, पोर्टफोलियो शूट का पैसा, मॉडल का चार्ज अलग से लिया जाता है। 

मेकअप का Complete Course इतना सस्ता क्यों नहीं होता?

एक अच्छा मेकअप कोर्स कराने के लिए एक्सपीरियंस्ड ट्रेनर, हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स, लाइव मॉडल्स पर प्रैक्टिस और पोर्टफोलियो शूट जैसी चीजों की जरूरत होती है। इन सभी चीजों में काफी खर्च आता है, इसलिए प्रोफेशनल कोर्स की फीस ज्यादा होती है। यही वजह है कि ₹10,000 में एक पूरा प्रोफेशनल कोर्स देना practically संभव नहीं होता।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से सर्टिफिकेट इन बेसिक मेकअप कोर्स सीखें। Learn Certificate In Basic Makeup Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

कैसे ले मेकअप कोर्स के लिए एकेडमी में एडमिशन :- 

स्टूडेंट मेकअप कोर्स के लिए एडमिशन लेते समय यह ध्यान रखें कि हाई ट्रेनिंग कवालिटी वाली और वेरिफाइड एकेडमीज़ में ही एडमिशन ले। स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। इतना ही नहीं एडमिशन के साथ में BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ भी स्टूडेंट उठा सकते है। इससे स्टूडेंट को एक प्रोफेशनल एकेडमी के साथ – साथ BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी लाभ मिल सकता है जिससे उनकी फ़ीस काफी कम हो जाएगी। 

कैसे करें  BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

Conclusion

अंत में, यह पूरी तरह आपके गोल पर निर्भर करता है। अगर आप सिर्फ मेकअप सीखना चाहते हैं, तो ₹10,000 का कोर्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको एक प्रोफेशनल और एडवांस कोर्स की तरफ जरूर जाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या ₹10,000 में Complete Makeup Course करना सही है?

उत्तर :- जी नहीं ! अगर कोई एकेडमी 10 हजार में फुल मेकअप कोर्स करवाने का दावा करती है तो पहले अच्छे से जांच करें तभी एडमिशन ले। कोशिश करें कि एकेडमी में विजिट करके डेमो क्लास लेने के बाद ही एडमिशन ले।

प्रश्न :- ₹10,000 वाले मेकअप कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

उत्तर :- 10 हजार वाले मेकअप कोर्स में स्टूडेंट केवल स्किन प्रेप, बेसिक फाउंडेशन, सिंपल पार्टी मेकअप और टूल्स का बेसिक इस्तेमाल ही सिख सकते है।

प्रश्न :- क्या स्कॉलरशिप के जरिए सस्ता मेकअप कोर्स किया जा सकता है?

उत्तर :- हाँ, कुछ प्लेटफॉर्म जैसे BBE स्कॉलरशिप के माध्यम से स्टूडेंट कम फीस में अच्छी एकेडमी में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415

प्रश्न :- क्या ₹10,000 का कोर्स करना बेकार है?

उत्तर :- जी नहीं ! यह कोर्स बेकार नहीं होता है बल्कि इसमें स्टूडेंट को केवल बेसिक चीजें ही सिखाई जाती है। यह उन स्टूडेंट के लिए सही है जो मेकअप का केवल बेसिक चीजें सीखना चाहते है या फिर शुरुआत कर रहे है।

प्रश्न :- मेकअप एकेडमी चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर :- हमेशा वेरिफाइड एकेडमी चुनें, जहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, एक्सपीरियंस्ड ट्रेनर और सही प्लेसमेंट सपोर्ट मिले। इसके लिए स्टूडेंट BBE की मदद भी ले सकते है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now