Become Beauty Expert

Makeup Course Join करने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना!

Makeup Course Join करने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना!
  • Whatsapp Channel

मेकअप इंडस्ट्री भारत में तेजी से बढ़ता हुआ प्रोफेशन बन चूका है। आज भारत के बहुत से स्टूडेंट इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आगे आ रहे है।  सोशल मीडिया, वेडिंग इंडस्ट्री और फैशन वर्ल्ड के बढ़ते ट्रेंड्स ने इस फील्ड में करियर के कई नए अवसर खोल दिए हैं।

ऐसे में अगर आप भी मेकअप कोर्स करने जा रहे है तो यह 5 गलतियां बिल्कुल भी न करें नहीं तो इससे आपका करियर ख़राब हो सकता है। अगर आप सही एकेडमी का चुनाव करते है और ट्रेनिंग लेते है तो करियर ग्रोथ भी अच्छा होगा। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम बताने जा रहे है कि Makeup Course Join करने से पहले ये 5 गलतियाँ बिल्कुल मत करना! 

Read more Article: BBE स्कॉलरशिप प्रोग्राम: ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाना होगा आसान, जानिए कैसे करें अप्लाई ?

1. सिर्फ कम फीस देखकर कोर्स चुनना

कई बार स्टूडेंट्स कम फीस के चक्कर में गलत फैसला ले लेते हैं और ऐसी अकादमी चुन लेते हैं जहां उन्हें सही स्किल्स नहीं सिखाई जाती। सस्ता कोर्स शुरू में अच्छा लग सकता है, लेकिन अगर क्वालिटी ट्रेनिंग नहीं मिलेगी तो बाद में आपको और ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए फीस के साथ-साथ कोर्स की वैल्यू और प्रैक्टिकल एक्सपोजर को जरूर ध्यान में रखें।  अगर आप भारत की हाई ट्रेनिंग कवालिटी वाली और वेरिफाइड एकेडमीज़ में एडमिशन लेना चाहते है तो BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ उठा सकते है। 

BBE स्कॉलरशिप क्या है ?

BBE स्कॉलरशिप प्रोग्राम उन स्टूडेंट के लिए है जो टेलेंटेड होने के बावजूद बड़ी और वैरिफाइड ब्यूटी एकेडमीज में एडमिशन नहीं ले पाते है। ऐसे में BBE ने इसका सबसे बड़ा समाधान निकाला है CSR (Corporate Social Responsibility), जिसमें बड़े-बड़े ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड्स जैसे L’Oréal, Lakmé और Nykaa के फंड से आता है। भारत की यह फेमस ब्यूटी कंपनियां अपने प्रॉफिट का कुछ हिस्सा सोसाइटी वेलफेयर और स्टूडेंट के एजुकेशन के लिए देती है।

ऐसे में Become Beauty Expert इन बड़े – बड़े ब्यूटी ब्रांड का यह पैसा इन स्टूडेंट को स्कॉलरशिप के तहत प्रोवाइड करवाता है। BBE स्कॉलरशिप के इस पैसे को उस स्टूडेंट आगे बढ़ाने में मदद करती ही जो वैरिफाइड और प्रोफेशनल एकेडमी से कोर्स करना चाहते है और BBE से वैरिफाइड Academies में एडमिशन लेते है। आप अपने सीटी की भी एकेडमी के बारे में जानना चाहते है तो  BBE के दिए हुए नंबर (8595172415) पर कॉल करें। 

2. बिना रिसर्च किए एडमिशन लेना : –

आज भारत में बहुत सी मेकअप एकेडमियां खुल गई है। जो मेकअप का सम्पूर्ण कोर्स करवाने का दावा करती है लेकिन बाद में आधा अधूरा कोर्स करवाकर स्टूडेंट को सर्टिफिकेट दे देती है जिसकी ज्यादा वैल्यू भी नहीं होती। ऐसे में स्टूडेंट को बिना एकेडमी के बारे में अच्छे से रिसर्च किये एडमिशन नहीं लेना है। आज के समय में स्टूडेंट सोशल मीडिया वीडियो देखकर ऑनलाइन ही एडमिशन ले लेते है लेकिन बाद में न उन्हें अच्छे से ट्रेनिंग दिया जाता है और न ही प्रोफेशनल ट्रेनर होते है।  ऐसे में सबसे पहले स्टूडेंट को एकेडमी में विजिट करना है उसके बाद में एडमिशन लेना है। 

3. प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को नजरअंदाज करना

अगर आपको मेकअप आर्टिस्ट बनाना है तो जितना ज्यादा प्रैक्टिकल करेंगे उतना अच्छा रहेगा। ऐसे में बहुत सी एकेडमियां है जो प्रैक्टिकल के नाम पर केवल थ्योरी सिखाती है। अगर आप ऐसी एकेडमी चुनते हैं जहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कम मिलती है, तो आप इंडस्ट्री के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे। लाइव मॉडल्स पर प्रैक्टिस, ब्राइडल मेकअप और एडवांस लुक्स की ट्रेनिंग बहुत जरूरी होती है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस और स्किल दोनों मजबूत होते हैं।

Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स

4. प्लेसमेंट और करियर सपोर्ट को इग्नोर करना

अक्सर स्टूडेंट्स कोर्स जॉइन करते समय यह नहीं सोचते कि कोर्स के बाद क्या होगा। सिर्फ सर्टिफिकेट लेना ही काफी नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री में एंट्री कैसे मिलेगी, यह जानना भी जरूरी है। इसलिए ऐसी अकादमी चुनना बेहतर होता है जो इंटर्नशिप, असिस्टेंटशिप या प्लेसमेंट सपोर्ट देती हो, ताकि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ सके।

5. अपने इंटरेस्ट और गोल को नजरअंदाज करना

हर स्टूडेंट का सपना अलग होता है—कोई ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहता है, तो कोई फैशन या फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहता है। बिना अपना गोल तय किए कोर्स जॉइन करना एक बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए पहले यह तय करें कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं और उसी के अनुसार सही कोर्स और स्पेशलाइजेशन चुनें।

BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने का तरीका :- 

Registration: सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप 

अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

BBE Scholarship के फायदें :- 

1. डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर: किसी भी प्रकार की दिक्क्त न हो। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी होती है।

2. फाइनेंशियल फ्रीडम: 1000₹ – ₹50,000 तक की बड़ी आर्थिक सहायता, जिससे आप अपनी पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकते हैं।

3. वेरिफाइड एकेडमीज़: आपको केवल  वेरिफाइड एकेडमीज़ में सीखने का मौका मिलता है।

4 . नो हिडन चार्जेस: BBE आपसे किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस या छुपे हुए चार्ज नहीं लेता है।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से बेसिक स्किन कोर्स सीखें | Learn Basic Skin Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

निष्कर्ष :- 

मेकअप कोर्स आपके करियर की एक मजबूत नींव बन सकता है, लेकिन सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। अगर आप इन 5 गलतियों से बचते हैं, तो आप न सिर्फ एक बेहतर अकादमी चुन पाएंगे बल्कि अपने करियर में तेजी से सफलता भी हासिल कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- मेकअप कोर्स जॉइन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर : – मेकअप कोर्स ज्वाइन करने से पहले आपको फ़ीस, एडमिशन प्रोसेस,प्रैक्टिकल ट्रेनिंग,प्लेसमेंट सपोर्ट आदि के बारे में जरूर पूछना चाहिए।

प्रश्न :- क्या सस्ती फीस वाली मेकअप एकेडमी जॉइन करना सही है?

उत्तर :- जी नहीं ! सस्ती फीस वाली मेकअप एकेडमी से अगर आप कोर्स करते है तो वहां ट्रेनर भी अच्छे नहीं होते है और कोर्स कवालिटी भी ठीक नहीं होती है।

प्रश्न : – मेकअप कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कितनी जरूरी होती है?

उत्तर :- मेकअप कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बहुत ज्यादा जरुरी है। प्रैक्टिल ट्रेनिंग जितना अच्छा होगा काम उतना ही अच्छा मिलेगा। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने से काम में निखार आता है।

प्रश्न :-   BBE Scholarship लेने की कोई उम्र सीमा निर्धारित है ?

उत्तर :- जी नहीं ! इसके लिए किसी भी तरह की उम्र सिमा निर्धारित नहीं किया गया है अगर आपका इंट्रेस्ट ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने का है तो आप आसानी से अप्लाई कर सकते है। 

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now