Become Beauty Expert

Beginner के लिए Best Makeup Course कौन सा? Top 3 Revealed!

Beginner के लिए Best Makeup Course कौन सा? Top 3 Revealed!
  • Whatsapp Channel

मेकअप इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से ग्रो की है। आज भारत में मेकअप सिर्फ शौक ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के रूप में भी जाना जाता है। वेडिंग इंडस्ट्री, फैशन ट्रेंड्स, और सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज की वजह से मेकअप आर्टिस्ट की भी डिमांड दिन – प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

ऐसे में अगर आप भी एक बेहतरीन करियर ऑप्शन की तलाश कर रहे है तो मेकअप कोर्स कर सकते है। इसके साथ ही अगर आप Beginner है तो समझ नहीं आता कि कौन सा मेकअप कोर्स करना सही रहेगा। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है कि Beginner के लिए Best Makeup Course कौन सा? Top 3 Revealed!

1. Basic to Advanced Makeup Course :- 

अगर आप बिल्कुल ही नए है और जीरो से शुरुआत कर रहे है तो तो आपके लिए Basic to Advanced Makeup Course सबसे बेस्ट है। इस कोर्स में भारत के फेमस मेकअप एकेडमियां  मेकअप की पूरी बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग प्रदान करती है।

स्टूडेंट Basic to Advanced Makeup Course में स्किन टाइप की पहचान, सही प्रोडक्ट का चयन, फाउंडेशन का सही इस्तेमाल, कंटूरिंग, हाइलाइटिंग, आई मेकअप, पार्टी मेकअप और ब्राइडल मेकअप जैसी सभी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं। नए स्टूडेंट के लिए यह कोर्स सबसे बेस्ट है इस कोर्स की ड्यूरेशन अलग – अलग एकेडमी में अलग होती है ऐसे में एडमिशन के समय स्टूडेंट इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। 

Read more Article: ₹10,000 में Complete Makeup Course – Worth It या Scam?

2. Self Makeup Course :- 

अगर आप खुद के लिए मेकअप सीखना चाहते है तो सेल्फ मेकअप कोर्स सबसे बढ़िया ऑप्शन है। यह कोर्स उस स्टूडेंट के लिए है जो प्रोफेशनल फील्ड में नहीं जाना चाहते है और सेल्फ मेकअप कोर्स करना चाहते है। सेल्फ मेकअप कोर्स के अनर्तगत स्टूडेंट फेस के अनुसार सही मेकअप करना जैसे डेली मेकअप, ऑफिस लुक, पार्टी लुक और स्किन केयर बेसिक्स आदि के बारे में ट्रेनिंग लेते है।

इसके साथ ही सेल्फ मेकअप कोर्स के अंतर्गत ही स्टूडेंट कौन से प्रोडक्ट आपके स्किन टाइप पर सूट करेंगे और कैसे कम समय में एक अच्छा लुक तैयार किया जा सकता है अदि के बारे में सिख सकते है।  यह कोर्स आमतौर पर 3 से 7 दिनों में पूरा हो जाता है और इसकी फीस भी काफी कम होती है, इसलिए यह बिगिनर्स और स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है।

Read more Article: लोरियल एकेडमी से कोर्स करने के बाद कैसे पाएं हाई-पेइंग जॉब?

3. Bridal Makeup Course :- 

बिगनर्स स्टूडेंट के लिए ब्राइडल मेकअप कोर्स भी सबसे बेस्ट है। आज बहुत से स्टूडेंट ब्राइडल मेकअप कोर्स करके महीने के लाखों रुपये कमा रहे है। इस कोर्स की ड्यूरेशन और फ़ीस दोनों ही कम है। ऐसे में स्टूडेंट कम समय और फ़ीस का फायदा लेकर एक मेकअप के बारे में सिख सकते है और अच्छा अर्निंग भी कर सकते है।

इस कोर्स में आपको खास तौर पर ब्राइडल मेकअप सिखाया जाता है, जिसमें HD Makeup, Airbrush Makeup, लॉन्ग-लास्टिंग टेक्निक्स और अलग-अलग ब्राइडल लुक्स शामिल होते हैं। भारत में शादी का फंक्शन हमेशा ही रहता है कुछ महीने छोड़कर ऐसे में स्टूडेंट के लिए ब्राइडल मेकअप कोर्स करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। 

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

मेकअप कोर्स के लिए लें BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन और पाएं स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी लाभ :- 

स्टूडेंट मेकअप कोर्स के लिए एडमिशन लेते समय यह ध्यान रखें कि हाई ट्रेनिंग कवालिटी वाली और वेरिफाइड एकेडमीज़ में ही एडमिशन ले। स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। इतना ही नहीं एडमिशन के साथ में BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ भी स्टूडेंट उठा सकते है। इससे स्टूडेंट को एक प्रोफेशनल एकेडमी के साथ – साथ BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी लाभ मिल सकता है जिससे उनकी फ़ीस काफी कम हो जाएगी। 

कैसे करें  BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

निष्कर्ष :- 

अगर आप फ्रेशर है और मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते है या फिर प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है तो यहां दिए गए कोर्स सबसे बेस्ट है। आज के समय में मेकअप एक हाई – डिमांडेड कोर्स बन चूका है। यही नहीं भारत के साथ – साथ विदेशों में भी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की काफी डिमांड है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- Beginner स्टूडेंट के लिए सबसे अच्छा मेकअप कोर्स कौन सा है?

अगर आप एकदम से नए है और मेकअप कोर्स सीखना चाहते है तो Basic to Advanced Makeup Course आपके लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि इसमें आपको शुरुआत से लेकर एडवांस तक सब कुछ सिखाया जाता है।

प्रश्न :- क्या बिना किसी अनुभव के मेकअप कोर्स किया जा सकता है?

उत्तर :- जी हाँ ! आज बहुत से लोग ऐसे है जिन्होंने 8 वी तक ही पढ़ाई की है और वह मेकअप कोर्स करके महीने के लाखों रुपये कमा रहे है।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप क्या है?

BBE स्कॉलरशिप एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके जरिए स्टूडेंट्स को वेरिफाइड एकेडमी में कम फीस में एडमिशन लेने का मौका मिलता है। इसके साथ ही स्टूडेंट 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप भी पा सकते है।

प्रश्न :- क्या मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड भविष्य में भी रहेगी?

हाँ, मेकअप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में इसकी डिमांड और भी बढ़ने वाली है, खासकर वेडिंग और सोशल मीडिया इंडस्ट्री में।

प्रश्न :- मेकअप कोर्स की फीस कितनी होती है?

फीस एकेडमी और कोर्स पर निर्भर करती है।
Self Makeup: ₹5,000–₹15,000
Basic to Advanced: ₹30,000–₹1,50,000
Bridal Course: ₹20,000–₹80,000

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now