Become Beauty Expert

Makeup Artist बनने के लिए 6 महीने का Perfect Course Plan

Makeup Artist बनने के लिए 6 महीने का Perfect Course Plan
  • Whatsapp Channel

मेकअप इंडस्ट्री न सिर्फ स्किल है बल्कि भारत का तेजी से बढ़ता हुआ प्रोफेशनल बन चूका है। भारत में  प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड काफी ज्यादा है फिर वह चाहें  वेडिंग इंडस्ट्री हो या फिर फैशन ट्रेंड्स। अगर आप भी अभी Beginner है और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है तो यहां दिया गया 6 महीने का परफेक्ट प्लान आपके करियर को दे सकता है बेहतरीन ग्रोथ। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है कि Makeup Artist बनने के लिए 6 महीने का Perfect Course Plan .

1. पहला महीना: Basics मजबूत करना और Skin Understanding :- 

अगर आप फ्रेशर है और मेकअप कोर्स करने जा रहे है तो बेसिक चीजें अच्छे से सीखें। पहले महीने में स्टूडेंट को  स्किन टाइप (Oily, Dry, Combination, Sensitive), स्किन टेक्सचर, अंडरटोन (Warm, Cool, Neutral) और फेस शेप के बारे में डीप नॉलेज लेनी चाहिए।

इसके अलावा स्टूडेंट को बेसिक मेकअप प्रोडक्ट्स जैसे फाउंडेशन, कंसीलर, प्राइमर, कॉम्पैक्ट, ब्रश और स्पंज के सही इस्तेमाल को समझना जरूरी है। कई बार स्टूडेंट सीधे ही एडवांस कोर्स करने लगते है ऐसे में आगे उन्हें काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। स्टूडेंट पहले महीने में ही  “No Makeup Look”, “Office Look” और “Daily Makeup Look” के बारे में सिख लें और 2 -3 घंटे हमेशा प्रैक्टिस करें। 

Read more Article: Beginner के लिए Best Makeup Course कौन सा? Top 3 Revealed!

2. दूसरा महीना: Eye Makeup और Blending Skills :- 

अब आता है दूसरा महीना इस महीने स्टूडेंट का फोकस Eye Makeup पर होना चाहिए। मेकअप में सबसे ज्यादा नोटिस लोग आई मेकअप को करते है ऐसे में इसको स्टूडेंट को अच्छे से सीखना है। इसमें ही स्टूडेंट को आईशैडो ब्लेंडिंग की परफेक्ट तकनीक सीखनी होगी।

इसके अलावा स्टूडेंट Cut Crease, Smokey Eyes, Glitter Eye Makeup, Halo Eyes जैसे ट्रेंडी लुक्स की भी ट्रेनिंग ले सकते है।  याद रखें, Eye Makeup में perfection practice से ही आता है, इसलिए रोज अलग-अलग लुक्स ट्राई करें।

3. तीसरा महीना: Advanced Face Makeup और Contouring :- 

स्टूडेंट अगर 2 महीने मन लगाकर सीखते है और और प्रैक्टिस करते है तो तीसरे महीने में वह एडवांस लेवल तक पहुँच जायेंगे। ऐसे में 3 महीने स्टूडेंट Advanced Face Makeup और Contouring के बारे में सिख सकते है। इसमें स्टूडेंट को Contouring, Highlighting और Blush Placement की जानकारी अच्छे से लेनी होती है। इसके साथ ही स्टूडेंट को HD Makeup और Airbrush Makeup के बारे में सीखना होता है। 

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से कॉस्मेटोलॉजी कोर्स में सर्टिफिकेट सीखें | Learn Certificate in Cosmetology Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

4. चौथा महीना: Bridal Makeup में Mastery हासिल करना :- 

आज के समय में ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट की भी काफी डिमांड है ऐसे में स्टूडेंट चौथे महीने Bridal Makeup में Mastery हासिल करने पर फोकस करना होगा। ब्राइडल मेकअप में स्टूडेंट को Traditional Bridal Look, HD Bridal Makeup, Matte Finish और Dewy Finish जैसे अलग-अलग ब्राइडल स्टाइल्स सीख सकते हैं। साथ ही, दुल्हन के आउटफिट, ज्वेलरी और स्किन टोन के हिसाब से मेकअप मैच करना सीखना बहुत जरूरी है। Bridal Makeup में सबसे अहम चीज होती है—Durability। इसलिए Waterproof और Sweat-proof मेकअप टेक्निक्स पर खास ध्यान दें।

5. पांचवा महीना: Hair Styling और Client Handling Skills

स्टूडेंट को पांचवें महीने में Hair Styling और Client Handling Skills के बारे में सिख सकते है। मेअकप के साथ में हेयर के बारे में जानकारी रहेगी तो क्लाइंट ज्यादा मिलेंगे। पांचवे महीने में आपको Basic से लेकर Bridal Hair Styling तक सीखना चाहिए। इस कोर्स में स्टूडेंट  Bun, Messy Bun, Curls, Straightening, Braids और Bridal Hairstyles सीख सकते हैं। इससे आपकी सर्विस वैल्यू बढ़ती है और आप क्लाइंट को Complete Package दे सकते हैं। इसके साथ में अगर क्लाइंट हैंडलिंग आता है तो और भी अच्छा है। 

6. छठा महीना: Portfolio बनाना और Real Experience लेना 

छठा महीना स्टूडेंट के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है। इस महीने में स्टूडेंट को अपना प्रोटफोलियो बनाना होगा साथ ही  Models पर मेकअप करें और High-Quality Photos और Videos शूट करें। आज के समय में Instagram और Social Media आपका सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां से आप क्लाइंट्स पा सकते हैं। स्टूडेंट अपने पोर्टफोलियो से  Freelance Projects लेना शुरू करें, चाहे शुरुआत में कम पैसे में ही क्यों न हो। Real Clients के साथ काम करने से आपका Confidenceऔर Experience दोनों बढ़ते हैं।

Read more Article: पार्ट-टाइम में करें ये जॉब्स और बनें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट—महिलाओं के लिए बेस्ट!

BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लें पाएं स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी लाभ:- 

स्टूडेंट मेकअप कोर्स के लिए एडमिशन लेते समय यह ध्यान रखें कि हाई ट्रेनिंग कवालिटी वाली और वेरिफाइड एकेडमीज़ में ही एडमिशन ले। स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। इतना ही नहीं एडमिशन के साथ में BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ भी स्टूडेंट उठा सकते है। इससे स्टूडेंट को एक प्रोफेशनल एकेडमी के साथ – साथ BBE के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का भी लाभ मिल सकता है जिससे उनकी फ़ीस काफी कम हो जाएगी। 

कैसे करें  BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई:- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

FAQ (Frequently Asked Questions)

प्रश्न :- 6 महीने में क्या स्टूडेंट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते है?

उत्तर :- जी हाँ ! स्टूडेंट अगर सही रूल को फॉलो करते है तो 6 महीने में आसानी से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते है। स्टूडेंट को 6 महीने में मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए सही गाइडेंस, प्रैक्टिस और एक स्ट्रक्चर्ड कोर्स प्लान को फॉलो करना पड़ेगा।

प्रश्न :- Eye Makeup सीखने में कितना समय लगता है?

उत्तर :- आई मेकअप का बेसिक तू एडवांस कोर्स का ड्यूरेशन 1 मंथ के करीब में होता है। स्टूडेंट आई मेकअप सीखते समय जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

प्रश्न :- क्या बिना बेसिक्स सीखे Advanced Makeup सीखा जा सकता है?

उत्तर :- नहीं, बिना बेसिक्स के सीधे advanced सीखना मुश्किल होता है। इससे आपका learning process slow हो सकता है और results भी अच्छे नहीं मिलते।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप प्रोग्राम क्या है?

उत्तर :- BBE (Become Beauty Expert) स्कॉलरशिप प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो कम फीस में अच्छी और verified academy से makeup course करना चाहते हैं।

BBE स्कॉलरशिप के लिए कैसे apply करें?

उत्तर :- आप BBE की official website पर जाकर Scholarship Form भर सकते हैं या दिए गए नंबर 8595172415 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now