Become Beauty Expert

Online vs Offline Makeup Academy – कौन बेहतर Career देगा?

Online vs Offline Makeup Academy – कौन बेहतर Career देगा?
  • Whatsapp Channel

अगर आप 10 या 12वीं पास है और एक बढ़िया प्रोफेशन की तलाश कर रहे है तो मेकअप कोर्स सबसे बेस्ट है। आज भारत में मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड दिन – प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आप एक बेहतर करियर करियर की तलाश कर रहे है तो कम समय में मेकअप कोर्स करके एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते है और अच्छा पैसे कमा सकते है। आज बहुत सी एकेडमी है जो मेकअप का कोर्स ऑनलाइन करवा रही है ऐसे में स्टूडेंट कई बार कन्फूजन में रहते है कि ऑनलाइन कोर्स करें या ऑफलाइन।  सिखने को कहाँ अच्छा मिलेगा ऑनलाइन में या ऑफलाइन में। आज के इस ब्लॉग में हम इसके बारे में ही जानेंगे 

Online Makeup Academy क्या होती है?

Online Makeup Academy वहीँ होती है जहाँ पर आप घर बैठे ही सिख सकते है। ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट को  रिकॉर्डेड वीडियो, लाइव क्लास और डिजिटल नोट्स दिए जाते हैं। यह उन स्टूडेंट के लिए अच्छा है जिनके पास में बजट की कमी है और समय की साथ ही ऐसे स्टूडेंट जो घर बैठे सीखना चाहते है।  ऑनलाइन कोर्स में आप बार-बार वीडियो देखकर अपनी समझ को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी कमी यह होती है कि आपको हाथ से प्रैक्टिस करने का उतना मौका नहीं मिलता।

Read more Article: Bridal Makeup Course vs Basic Makeup – कौन सा पहले करें?

Online Makeup Academy के फायदे और सीमाएं

Online कोर्स कही से भी और कभी भी सिख सकते है। Online कोर्स की फ़ीस भी बहुत कम ही होती है। इसके साथ ही कोई समय को लेकर प्रेशर भी न होता है। आप चाहें तो ऑनलाइन कोर्स जॉब के साथ में भी कर सकते है।  लेकिन मेकअप एक प्रैक्टिकल स्किल है, जिसे सिर्फ देखकर नहीं सीखा जा सकता। ऑनलाइन सीखते समय आपको पर्सनल गाइडेंस नहीं मिलती, जिससे कई बार आपकी गलतियां सुधर नहीं पातीं। साथ ही, रियल क्लाइंट पर काम करने का अनुभव नहीं मिलने के कारण कॉन्फिडेंस भी कम रह जाता है।

Offline Makeup Academy क्या होती है?

Offline Makeup Academy में स्टूडेंट को जाकर सीखना होता है। यहां आपको ट्रेनर के साथ में  फेस-टू-फेस सिखने का मौका मिलता है।  लाइव डेमो, प्रैक्टिकल सेशन और मॉडल पर काम करने की सुविधा आपको एक प्रोफेशनल बनाने में मदद करती है। ऑफलाइन ट्रेनिंग में आप सिर्फ सीखते नहीं, बल्कि उसे तुरंत प्रैक्टिस करके अपनी स्किल को मजबूत बनाते हैं।

Offline Makeup Academy के फायदे और सीमाएं

Offline कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको प्रैक्टिकल नॉलेज मिलता है। आप मॉडल्स पर काम करते हैं, जिससे आपकी हैंड स्किल बेहतर होती है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इसके अलावा ट्रेनर आपकी गलतियों को तुरंत सुधारते हैं, जिससे आप जल्दी सीखते हैं। कई एकेडमी में रियल क्लाइंट एक्सपीरियंस और प्लेसमेंट सपोर्ट भी मिलता है, जो आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, इसकी फीस ऑनलाइन कोर्स के मुकाबले ज्यादा होती है और आपको रोजाना क्लास अटेंड करनी होती है, जिससे समय और ट्रैवल का खर्च भी जुड़ जाता है।

Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स

Online vs Offline – कौन बेहतर है?

अगर आप केवल अपने लिए या बेसिक नॉलेज के लिए मेकअप सीखना चाहते हैं, तो Online Makeup Course आपके लिए सही है। लेकिन अगर आपका लक्ष्य एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना है, क्लाइंट्स के साथ काम करना है और अच्छी इनकम कमानी है, तो Offline Makeup Academy ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होती है। क्योंकि इस फील्ड में प्रैक्टिकल स्किल ही आपकी असली पहचान बनाती है।

Beginners के लिए सही विकल्प क्या है?

अगर आप बिल्कुल शुरुआती स्तर पर हैं, तो आपके लिए Offline Training सबसे सही विकल्प है। इससे आप बेसिक्स को सही तरीके से सीखते हैं और शुरुआत से ही सही टेक्निक अपनाते हैं। साथ ही, आपको प्रैक्टिस करने का मौका मिलता है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस तेजी से बढ़ता है। एक मजबूत बेस बनने के बाद आप Online Masterclass के जरिए अपनी स्किल को और बेहतर कर सकते हैं।

Hybrid Model – सबसे स्मार्ट तरीका

आज के समय में कई स्टूडेंट एक स्मार्ट तरीका अपनाते हैं, जिसमें वे Offline से बेसिक और एडवांस कोर्स करते हैं और फिर नई-नई टेक्निक और ट्रेंड्स को Online सीखते हैं। इस तरीके से उन्हें दोनों का फायदा मिलता है – मजबूत स्किल और अपडेटेड नॉलेज।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से लिप टिंट कोर्स सीखें | Learn Lip Tint Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best academy

Career Growth किसमें ज्यादा है?

अगर हम करियर ग्रोथ की बात करें, तो Offline Makeup Academy ज्यादा बेहतर साबित होती है। इसका कारण यह है कि यहां आपको रियल एक्सपीरियंस मिलता है, जिससे आप क्लाइंट को हैंडल करना सीखते हैं। आपका पोर्टफोलियो मजबूत बनता है और इंडस्ट्री में नेटवर्क भी बनता है। यही चीजें आगे चलकर आपको ज्यादा काम और ज्यादा इनकम दिलाती हैं। Online कोर्स इसमें सपोर्ट करता है, लेकिन अकेले उससे पूरा करियर बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

मेकअप कोर्स में लें एडमिशन और पाएं 50 हजार तक स्कॉलरशिप :- 

स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा।  स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा। 

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

निष्कर्ष

अंत में यही कहा जा सकता है कि Online और Offline दोनों Makeup Academy के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन अगर आप इस फील्ड में एक सफल और प्रोफेशनल करियर बनाना चाहते हैं, तो Offline Training ज्यादा जरूरी है। वहीं Online कोर्स आपके स्किल को अपडेट रखने और नई चीजें सीखने में मदद करता है। सही रणनीति यही है कि आप शुरुआत Offline से करें और आगे बढ़ने के लिए Online का सहारा लें।

Online Makeup Course की फीस कितनी होती है?

Online Makeup Course की फीस आमतौर पर कम होती है, जो ₹5,000 से ₹30,000 तक हो सकती है, यह कोर्स और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है।

Offline Makeup Course की फीस कितनी होती है?

Offline Makeup Course की फीस ₹50,000 से ₹2,00,000 या उससे अधिक तक हो सकती है, जिसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट शामिल होता है।

क्या Makeup Course के लिए स्कॉलरशिप मिलती है?

हाँ, कुछ प्लेटफॉर्म जैसे BBE के जरिए स्टूडेंट्स को ₹1,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है, जिससे फीस कम हो जाती है।

क्या जॉब के साथ Online Makeup Course किया जा सकता है?

हाँ, Online Course का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आप इसे जॉब या पढ़ाई के साथ आसानी से कर सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now