Become Beauty Expert

Top Makeup Academy चुनते समय ये 7 चीजें Check जरूर करें!

Top Makeup Academy चुनते समय ये 7 चीजें Check जरूर करें!
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी इंडस्ट्री आज तेजी से ग्रो करता हुआ करियर ऑप्शन में से एक बन चूका है। हर साल कई हजारो स्टूडेंट मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मेकअप एकेडमी में एडमिशन लेते है। कुछ स्टूडेंट को तो अच्छी एकेडमियां मिल जाती है जहाँ प्रोफेशनल ट्रेनर होते है और अपडेट कोर्सेज होते है जबकि कुछ स्टूडेंट को एकेडमी का चुनाव करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।

कई बार स्टूडेंट के एक गलत फैसले की वजह से उनका पूरा करियर ख़राब हो जाता है साथ ही फैसले की वजह से समय, पैसा और मेहनत तीनों का नुकसान हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको एकेडमी चुनते समय कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो 7 महत्वपूर्ण पॉइंट्स जो आपको एक सही और भरोसेमंद मेकअप एकेडमी चुनने में मदद करेंगे।

Read more Article: Makeup course के बाद Salon Management Course क्यों करना चाहिए? जानिए असली वजह

1. एकेडमी की Reputation और Reviews जरूर चेक करें

किसी भी एकेडमी में एडमिशन लेने से पहले स्टूडेंट को उसका Reputation और Reviews जरूर चेक करना चाहिए। आज के सोशल मीडिया के ज़माने में स्टूडेंट एकडमी का नाम गूगल पर डाल का या उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम की आईडी पर जाकर सभी जानकारी स्टूडेंट ले सकते है साथ ही एकेडमी का रिव्यू भी स्टूडेंट चेक कर सकते है। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी जाकर एकेडमी के बारे में देख सकते है। अगर किसी एकेडमी के बारे में लगातार नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं, तो यह एक रेड फ्लैग हो सकता है।

इसके साथ ही केवल सोशल मीडिया से जानकारी न लें बल्कि वहां के पुराने स्टूडेंट से भी रिव्यू ले। इसके साथ ही यह देखें कि स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव में क्या लिखा है। क्या उन्हें सही ट्रेनिंग मिली? क्या फैकल्टी सपोर्टिव है? क्या प्लेसमेंट में मदद मिली? इन सभी सवालों के जवाब आपको एकेडमी की सच्चाई समझने में मदद करेंगे। अगर हो सके तो एक बार एकेडमी में विजिट करें।

2. Course Curriculum कितना Updated है

एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट आप तभी बन सकते है जब लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में सीखेंगे। इसलिए आप किसी भी एकेडमी में एडमिशन लेते समय Course Curriculum जरूर देखें। इस Course Curriculum में देखें कि सिर्फ बेसिक मेकअप सिखाया जाता है या एडवांस टेक्निक्स जैसे HD Makeup, Airbrush Makeup, Bridal Makeup, Editorial Makeup भी शामिल हैं? स्टूडेंट को देखना होगा कि अगर एकेडमी का सिलेबस पुराना है और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के हिसाब से अपडेट नहीं है, तो वहां से सीखने का ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। एक अच्छा कोर्स वही है जो आपको इंडस्ट्री-रेडी बनाता है।

Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स

3. Trainers का Experience और Expertise

अगर आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने जा रहे है तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान एक प्रोफेशनल ट्रेनर का होता है। अगर आपने ट्रेनर का पिछला रिकॉर्ड न चेक किया है और स्टूडेंट से रिव्यू न लिया है तो एडमिशन के बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके ट्रेनर खुद इंडस्ट्री में एक्सपीरियंस रखते हैं, तो आपको रियल वर्ल्ड नॉलेज मिलेगी। इसलिए एडमिशन लेने से पहले यह जरूर पता करें कि वहां के ट्रेनर्स कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है।

4. Practical Training और Hands-on Experience

जब भी किसी एकेडमी में एडमिशन ले तो यह भी पता करें कि वहां केवल थ्योरी पढाई जाती है या प्रैक्टिकल वर्क भी करवाया जाता है। मेकअप को केवल थ्योरी से नहीं सिख सकते है। इसलिए एकेडमी चुनते समय यह जरूर देखें कि वहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कितनी दी जाती है। जितना ज्यादा हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस मिलेगी, उतना ही आप कॉन्फिडेंट बनेंगे। एक अच्छी एकेडमी वही है जो स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल एक्सपोजर देती है।

5. Placement Support और Career Guidance

भारत में बहुत सी एकेडमियां है जो 100% प्लेसमेंट और इंटर्नशिप देने का दावा करती है लेकिन एडमिशन के बाद वह किसी भी तरह का प्लेसमेंट नहीं देती है। ऐसे में सिर्फ कोर्स के बारे में सीखना और जानकारी होना ही जरुरी नहीं है बल्कि कोर्स के बाद जॉब या क्लाइंट मिलना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए एकेडमी का प्लेसमेंट सपोर्ट बहुत अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में एडमिशन के समय यह सवाल जरुरी पूछे कि प्लेसमेंट मिलता है कि नहीं कोशिश करें कि इसकी जानकारी पुराने स्टूडेंट से ले।

6. Fees Structure और Hidden Charges

भारत में बहुत सी मेकअप एकेडमियां है जो कम फ़ीस में कोर्स करवाती है और जॉब प्लेसमेंट देने का दावा करती है लेकिन हकीकत इसके उलट है। एडमिशन के बाद कई स्टूडेंट से हिडन चार्ज लिया जाता है। जैसे प्रोटफोलियो शूट का पैसा, मॉडल का चार्ज, मेकअप किट का पैसा। ऐसे में स्टूडेंट को इन सब के बारे में पहले से और अच्छे से जानकारी होना जरुरी है। इसलिए एडमिशन से पहले पूरी फीस स्ट्रक्चर को क्लियर कर लें। यह भी पूछें कि फीस में क्या-क्या शामिल है। क्या मेकअप किट, स्टडी मटेरियल और प्रैक्टिकल सेशन की फीस शामिल है या नहीं। एक ट्रांसपेरेंट फीस स्ट्रक्चर वाली एकेडमी हमेशा भरोसेमंद होती है।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से बेसिक स्किन कोर्स सीखें | Learn Basic Skin Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

7. Certification और Brand Value

किसी भी कोर्स के बाद सबसे सबसे ज्यादा जरुरी है Certification और Brand Value . अगर एकेडमी का सर्टिफिकेट इंडस्ट्री में मान्यता प्राप्त है, तो आपको जॉब या क्लाइंट पाने में आसानी होती है। इसके बाद पता करें कि विदेशों में सर्टिफिकट की कितनी वैल्यू है। इससे न आप सिर्फ नेशनल जॉब कर सकते है बल्कि इंटरनेशनल जॉब कर सकते है।

एकेडमी चुनने में ले बिकम ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद और पाएं 50 हजार तक स्कॉलरशिप :-

अगर स्टूडेंट BBE वेरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें ₹1,000 से लेकर ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप पाने का शानदार मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि स्टूडेंट अपने शहर में मौजूद वेरिफाइड एकेडमी का चुनाव भी आसानी से कर सकते हैं। BBE द्वारा दी जाने वाली यह स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स की फीस को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे क्वालिटी एजुकेशन लेना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- एक सही मेकअप एकेडमी कैसे चुनें?

उत्तर :- सही एकेडमी का चुनाव करते समय स्टूडेंट को कई चीजों का ध्यान रखना होगा जैसे – वहां के ट्रेनर के पास में कितना एक्स्पीरियस है, एकेडमी में कोर्स की फ़ीस कितनी है ? प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दिया जाता है या नहीं ? Practical Training और प्लेसमेंट दिया जाता है की नहीं आदि चीजें देखकर स्टूडेंट को एडमिशन लेना चाहिए। स्टूडेंट को कोशिश यही करना चाहिए कि एकेडमी में विजिट करके ही एडमिशन लेना चाहिए।

प्रश्न :- क्या सभी मेकअप एकेडमी प्लेसमेंट देती है?

उत्तर :- नहीं ! भारत में दावा तो सभी मेकअप एकेडमियां प्लेसमेंट देने का करती है जबकि प्लेसमेंट और इंटर्नशिप कुछ ही एकेडमियां देती है। स्टूडेंट को एडमिशन के समय बड़े – बड़े सपने दिखाए जाते है लेकिन एडमिशन के बाद कुछ में ही प्लेस्मेंट मिलता है। इसलिए एडमिशन लेने से पहले यह जरूर कंफर्म करें कि एकेडमी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कैसा है। साथ ही पुराने स्टूडेंट्स से बात करके असली जानकारी लें, ताकि आपको सही निर्णय लेने में मदद मिल सके।

प्रश्न :- मेकअप कोर्स में कौन-कौन सी स्किल्स सिखाई जाती हैं?

उत्तर :- एक अच्छे मेकअप कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस तक की स्किल्स सिखाई जाती हैं। इसमें Bridal Makeup, HD Makeup, Airbrush Makeup, Party Makeup, Editorial Makeup जैसी तकनीकें शामिल होती हैं। इसके अलावा Skin Preparation, Product Knowledge और Client Handling जैसी स्किल्स भी सिखाई जाती हैं, जो आपको एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने में मदद करती हैं।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर :- BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। इस फॉर्म में आपकी बेसिक डिटेल्स और कोर्स से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको काउंसलिंग कॉल मिलती है, जहां आपको आगे की प्रोसेस के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा आप दिए गए नंबर 8595172415 पर कॉल करके भी पूरी जानकारी ले सकते हैं और अपनी स्कॉलरशिप की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं।

प्रश्न :- मेकअप कोर्स की फीस कितनी होती है?

उत्तर :- मेकअप कोर्स की फीस एकेडमी और कोर्स के लेवल के अनुसार अलग-अलग होती है। भारत में यह फीस लगभग ₹20,000 से लेकर ₹2,00,000 तक हो सकती है। हालांकि कई एकेडमियां स्कॉलरशिप भी देती हैं, जिससे फीस काफी कम हो सकती है। इसलिए एडमिशन से पहले पूरी फीस और उसमें शामिल चीजों की जानकारी जरूर लें।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now