Become Beauty Expert

Fake Makeup Academy से बचने के 5 बड़े Red Flags – एडमिशन से पहले जरूर जान लें। 

Fake Makeup Academy से बचने के 5 बड़े Red Flags – एडमिशन से पहले जरूर जान लें।
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। आज बहुत से स्टूडेंट मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटीशियन बनकर महीने के लाखों रुपये कमा रहे है। इतना ही नहीं बहुत से ऐसे भी है जिन्होंने अपना खुद का सैलून या मेकअप स्टूडियो ओपन कर लिए है। पिछले कुछ सालों में लाखों स्टूडेंट ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आगे आ रहे है। लेकिन जहां एक तरफ अच्छी और प्रोफेशनल एकेडमियां मौजूद हैं, वहीं दूसरी तरफ लो-स्टैंडर्ड एकेडमियां भी स्टूडेंट्स को गलत वादों में फंसा रही हैं।

बहुत से ऐसे स्टूडेंट है जो बिना किसी रिसर्च के ही एकेडमी में एडमिशन ले लेते है और ख़राब ट्रेनिंग और न किसी जॉब प्लेसमेंट की वजह से फ़ीस और समय दोनों ही ख़राब हो जाता है। इसलिए अगर आप भी Makeup Course करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ ऐसे Red Flags जरूर जानने चाहिए, जिनसे आप Fake Academy को आसानी से पहचान सकते हैं।

1. 100% Placement Guarantee का झूठा वादा

जब भी आप किसी एकेडमी में एडमिशन लेते ही तो वहां सबसे पहले प्लेसमेंट के बारे में पूछते है ज्यादातर एकेडमियां यही कहती है कि यहां 100% जॉब प्लेसमेंट दिया जाता है। लेकिन हकीकत उससे अलग है ब्यूटी इंडस्ट्री में प्लेसमेंट पूरी तरह आपकी स्किल, नेटवर्क और मेहनत पर निर्भर करता है। कोई भी एकेडमी आपको 100% जॉब प्लेसमेंट की गारंटी नहीं दे सकती है। कोई भी प्रोफेशनल एकेडमी कभी गारंटी नहीं देती कि वह 100% जॉब प्लेसमेंट और इंटर्नशिप देगी। Fake Academy अक्सर बड़े-बड़े दावे करके स्टूडेंट को फंसाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में कोई जॉब सपोर्ट नहीं देती। ऐसे में स्टूडेंट को चाहिए कि वह एकेडमी के पुराने स्टूडेंट से रिव्यू ले और साथ ही सोशल मीडिया पे स्टूडेंट के रिव्यू चेक करें।

Read more Article: जानें अनुराग मेकअप मंत्रा गुरुकुल एकेडमी में कौन-कौन सी कमियां हैं

2. बहुत कम फीस में बड़े-बड़े वादे

भारत में जैसे – जैसे स्टूडेंट मेकअप कोर्स करने के लिए आगे आ रहे है वैसे – वैसे एकेडमियां भी खुल रही है। ऐसे में बहुत सी एकेडमी है जो बहुत कम फ़ीस में ही मेकअप कोर्स करवाने का दावा करती है। अगर आप किसी प्रोफेशनल मेकअप एकेडमी में Makeup Training लेते है तो अच्छे प्रोडक्ट्स, एक्सपीरियंस्ड ट्रेनर और प्रैक्टिकल क्लासेस की जरूरत होती है, जिसकी एक कॉस्ट होती है। बहुत सस्ती फीस का मतलब हो सकता है कि वहां क्वालिटी में समझौता किया जा रहा है।

3. Experienced Trainer की जानकारी नहीं देना

आप जब भी किसी मेकअप एकेडमी में एडमिशन के लिए जाएँ तो वहां के ट्रेनर के एक्स्पीरियस के बारे में जरूर पता करें। एक अच्छी मेकअप एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनर हायर किये जाते है जिनके पास में 4 -5 साल का भारत की टॉप ब्यूटी एकेडमी में ट्रेनिंग का एक्स्पीरियस होता है। । अगर एकेडमी आपको Trainer का नाम, एक्सपीरियंस, या उनका काम दिखाने से बच रही है, तो यह भी एक तरह का रेड फ्लैग ही है।

Read more Article: Top Makeup Academy चुनते समय ये 7 चीजें Check जरूर करें!

4. Practical Training की कमी

सस्ती मेकअप एकेडमी में प्रैक्टिस के नाम पर केवल थ्योरी ही बताया जाता है। यहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बहुत कम दिया जाता है। अगर आप जिस भी एकेडमी में एडमिशन ले रहे हैं और वहां भी सिर्फ Theory पर ज्यादा फोकस है और Practical Practice बहुत कम कराई जाती है, तो समझ जाइए कि वहां से आपको प्रोफेशनल स्किल नहीं मिलने वाली। फेमस और अच्छी मेकअप एकेडमियों में Live Models पर Practice, Portfolio Shoot और Real-Time Experience दिया जाता है। Fake Academy में ये सब या तो होता ही नहीं या सिर्फ दिखावे के लिए कराया जाता है।

5. Reviews और Results का अभाव

जब भी एकेडमी में एडमिशन के लिए जाये तो स्टूडेंट का रिव्यू जरूर चेक करें। अच्छी Academy के पास अपने Students के Reviews, Before-After Work और Placement Records होते हैं। अगर कोई एकेडमी आपको अपने पुराने स्टूडेंट्स का काम या रिव्यू नहीं दिखा पा रही है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि कुछ गड़बड़ है। जो अच्छी एकेडमी नहीं है वह न तो सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहती है और न ही सही रिव्यू दिखती है। इसलिए हमेशा Google Reviews, Instagram और YouTube पर उनकी Presence जरूर चेक करें।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से लिप टिंट कोर्स सीखें | Learn Lip Tint Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best academy

सही Makeup Academy कैसे चुनें?

सही मेकअप एकेडमी चुनने के लिए सबसे पहले, Academy को personally visit करें और वहां का माहौल देखें। Trainers से बात करें और Demo Class लेने की कोशिश करें। इसके अलावा Course Curriculum, Duration और Practical Exposure को अच्छे से समझें। इसके साथ ही आप एकेडमी के पुराने स्टूडेंट से बात भी कर सकते है। स्टूडेंट एकेडमी ढूढ़ने में BBEकी मदद भी ले सकते है।

अगर स्टूडेंट BBE वेरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें ₹1,000 से लेकर ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप पाने का शानदार मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि स्टूडेंट अपने शहर में मौजूद वेरिफाइड एकेडमी का चुनाव भी आसानी से कर सकते हैं। BBE द्वारा दी जाने वाली यह स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स की फीस को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे क्वालिटी एजुकेशन लेना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :-

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

प्रश्न :- Fake Makeup Academy की पहचान कैसे करें?

उत्तर :- फेक मेकअप एकेडमी में पहले ही 100% जॉब प्लेसमेंट देने का दावा किया जाता है। इसके साथ ही ट्रेनर की जानकारी छिपा लेट है साथ ही उनका रिव्यू भी अच्छा नहीं होता है। Practical Training की कमी होती है।

प्रश्न :- क्या कोई Makeup Academy 100% Placement Guarantee दे सकती है?

उत्तर :- नहीं, कोई भी प्रोफेशनल Makeup Academy 100% Placement Guarantee नहीं दे सकती। ब्यूटी इंडस्ट्री में जॉब पूरी तरह आपकी स्किल, एक्सपीरियंस और नेटवर्क पर निर्भर करती है। इसलिए ऐसे वादों से बचना चाहिए।

प्रश्न :- Makeup Course में Practical Training कितनी जरूरी है?

उत्तर :- Practical Training मेकअप कोर्स में सबसे ज्यादा जरूरी होती है। बिना Practice के आप Professional Makeup Artist नहीं बन सकते। एक अच्छी Academy Live Models, Portfolio Shoot और Real-Time Practice जरूर करवाती है।

प्रश्न :- BBE Verified Academy क्या होती है?

उत्तर :- BBE Verified Academy वो होती हैं जो Quality Training, Experienced Trainers और सही Placement Support के बेसिस पर चेक की जाती हैं। यहाँ एडमिशन लेने से स्टूडेंट को बेहतर करियर गाइडेंस मिलता है।

प्रश्न :- BBE Scholarship के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर :- BBE Scholarship के लिए आपको उनकी Official Website (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है। आप ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए नंबर 8595172415 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now