
ब्यूटी इंडस्ट्री स्टूडेंट के लिए सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन में से एक बन चूका है। ऐसे में हर साल लाखों स्टूडेंट इसमें करियर बनाने के लिए आगे आते है। ऐसे में भारत में कई ब्यूटी एकेडमियां भी खुल गई है जहाँ मेकअप कोर्स, हेयर कोर्स, नेल कोर्स, स्किन कोर्स आदि कोर्सेज करवाए जाते है। इन एकेडमी में कुछ तो ऐसी है जहाँ Placement दिया जाता है और कुछ में नहीं। नए स्टूडेंट ब्यूटी एकेडमी में “100% Placement Guarantee” का दावा देखकर कई बार एडमिशन तो ले लेते है लेकिन न ही वहां अच्छे से ट्रेनिंग प्रदान किया जाता है और न ही प्लेसमेंट।

100% Placement Guarantee की लाइन सुनते ही स्टूडेंट्स को लगता है कि कोर्स खत्म होते ही उन्हें जॉब मिल जाएगी और उनका करियर सुरक्षित हो जाएगा। खासकर जो स्टूडेंट जल्दी कमाना चाहते हैं, वे इस वादे से काफी प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन यही जगह है जहां सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है, क्योंकि हर “Guarantee” सच नहीं होती। ऐसे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है BEAUTY ACADEMY में Placement Guarantee झूठ या सच? Admission लेने से पहले ये जरूर जान लें।
Read more Article: Certified Makeup Course vs Non-Certified Course – कौन देगा बेहतर Career Growth?
भारत में ज्यादातर एकेडमी में एडमिशन के समय प्लेसमेंट देने का दावा किया जाता है। यह दावा एक मार्केटिंग टूल के रूप में करती हैं। लेकिन इसकी हकीकत यह है कि यह एकेडमियां केवल Placement Assistance देती हैं, जिसमें इंटरव्यू की तैयारी, रिज्यूमे बनवाना और जॉब ओपनिंग की जानकारी शामिल होती है। जॉब स्टूडेंट को तभी मिलती है जब स्टूडेंट अच्छे से सीखते है। स्टूडेंट की स्किल, मेहनत और परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है कि उनको जॉब मिलेगा या नहीं। इसके साथ ही बहुत सी ब्यूटी एकेडमियां है जो कम सैलरी वाली जॉब या इंटर्नशिप को ही प्लेसमेंट दिखाकर अपना वादा पूरा कर देती है, जिससे स्टूडेंट को बाद में निराशा होती है।
ब्यूटी एकेडमी के प्लेसमेंट के पीछे भी कई शर्ते होती है। इन शर्तो में शामिल होता है कि स्टूडेंट को 80 -90% क्लासेज करनी पड़ती है। इसके साथ ही स्टूडेंट को सभी तरह का एग्जाम देना पड़ता है। एकेडमियों में करवाए जाने वाले प्रैक्टिकल को भी पूरा करना पड़ता है , अगर स्टूडेंट इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो एकेडमी आसानी से कह देती है कि वह प्लेसमेंट के लिए एलिजिबल नहीं था। यही कारण है कि “100% Placement” का दावा हर किसी के लिए लागू नहीं होता।
Read more Article: अपना मेकअप स्टूडियो कैसे ओपन करे ?
जब भी आप किसी एकेडमी में एडमिशन के लिए जाएँ तो वहां का रिव्यू जरूर चेक करें साथ ही पुराने स्टूडेंट से भी जरूर बात करें कि यहां प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सच में दिया जाता है या नहीं। इसके साथ ही एकेडमी का सोशल मीडिया भी जरूर चेक करें कि वह अपडेट है या नहीं। एकेडमी में क्या – क्या चीजें सिखाई जा रही है। अगर संभव हो तो एकेडमी विजिट करके वहां का माहौल और ट्रेनिंग क्वालिटी भी खुद देखें, ताकि आप सही निर्णय ले सकें।
आखिर में यह समझना बहुत जरूरी है कि ब्यूटी इंडस्ट्री में सफलता की असली Guarantee आपकी स्किल और प्रैक्टिकल नॉलेज होती है, न कि किसी एकेडमी का वादा। एकेडमी आपको सिर्फ गाइड कर सकती है और मौके दे सकती है, लेकिन जॉब आपको अपनी मेहनत और टैलेंट से ही मिलती है। इसलिए हमेशा ऐसी एकेडमी चुनें जहां आपको अच्छी ट्रेनिंग, लाइव प्रैक्टिस और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिले, क्योंकि यही चीजें आपके करियर को मजबूत बनाती हैं।
अगर आप ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन लेने जा रहे है और समझ ना आ रहा है कि कहाँ प्लेसमेंट दिया जाता है कहाँ नहीं तो इसके लिए BBE की मदद ले सकते है। स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है जहाँ स्टूडेंट को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दोनों ही दिया जाता हो। BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा।
सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415
उत्तर :- भारत के ज्यादातर ब्यूटी एकेडमी में 100% जॉब प्लेसमेंट देने का दावा किया जाता है लेकिन दिया नहीं जाता है। ज्यादातर एकेडमी केवल Placement Assistance देती हैं, जिसमें इंटरव्यू तैयारी, रिज्यूमे बनवाना और जॉब अपडेट देना शामिल होता है। जॉब मिलना आपकी स्किल और परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है।
उत्तर :- Placement Assistance का मतलब है कि एकेडमी आपको जॉब पाने में मदद करती है, जबकि Placement Guarantee का मतलब सीधे जॉब मिलना होता है। हकीकत में ज्यादातर एकेडमी Assistance ही देती हैं, Guarantee नहीं।
उत्तर :- आपको एकेडमी के रिव्यू चेक करने चाहिए, पुराने स्टूडेंट से बात करनी चाहिए, सोशल मीडिया प्रोफाइल देखना चाहिए और संभव हो तो एकेडमी विजिट करके ट्रेनिंग क्वालिटी खुद देखनी चाहिए।
उत्तर :- BBE के जरिए वेरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेने पर स्टूडेंट को ₹1,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। साथ ही सही एकेडमी चुनने में मदद मिलती है, जिससे प्लेसमेंट और ट्रेनिंग बेहतर होने के चांस बढ़ जाते हैं।
उत्तर :- BBE की ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर Scholarship Form भर सकते हैं या दिए गए नंबर 8595172415 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।