Become Beauty Expert

Makeup Artist होकर भी Clients नहीं मिल रहे? ये 5 Instagram Reel Ideas अपनाएं

Makeup Artist होकर भी Clients नहीं मिल रहे? ये 5 Instagram Reel Ideas अपनाएं
  • Whatsapp Channel

अगर आप मेकअप आर्टिस्ट है तो आपको सिर्फ मेकअप आना ही काफी नहीं है बल्कि उसको अच्छे तरीके से दिखाना भी आना चाहिए। आज भी बहुत से ऐसे मेकअप आर्टिस्ट है जिन्हें काम तो अच्छा लगता है लेकिन उन्हें अपने काम को दिखाना नहीं आता है। ऐसे में उन्हें कई बार बहुत कम या क्लाइंट जल्दी मिलते ही नहीं है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि सही तरीके से मार्केटिंग न करना और साथ ही इंस्टाग्राम के प्रयोग बारे में अच्छे जानकारी न होना। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने Content Strategy पर ध्यान देना होगा। खासकर Instagram Reels आज Clients लाने का सबसे तेज और असरदार तरीका बन चुका है। नीचे दिए गए 5 Reel Ideas आपकी प्रोफाइल को Grow करने और Clients लाने में काफी मदद कर सकते हैं।

1. Before-After Transformation Reel बनाएं :- 

अगर आप एक मेकअप आर्टिस्ट है तो अपने काम की  Before-After Transformation Reel जरूर बनाना चाहिए।  Before-After Transformation Reel  इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा वायरल होती है। इसमें आपको बस इतना ही करना है कि अपने Client का मेकअप से पहले और बाद का Transformation दिखाते हैं, जिससे आपकी स्किल साफ नजर आती है। एक बात का ध्यान रखें कि वीडियो को अच्छे से एडिट करें पहले शुरुआत में क्लाइंट का साधारण सा फेश दिखाए उसके बाद फिर अचानक से ग्लैमरस लुक दिखाएं, ताकि Viewer को “Wow Effect” मिले। यह Reel ना सिर्फ आपके काम को दिखाती है बल्कि लोगों में Trust भी बनाती है, जिससे वे आपको बुक करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Read more Article: Social Media पर Makeup Portfolio कैसे बनाएं?

 2. Bridal Makeup Process Reel शेयर करें :- 

आज के समय में ब्राइडल मेकअप की डिमांड काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप ब्राइडल मेकअप का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालते है तो रील खूब वायरल होगी साथ ही क्लाइंट भी खूब आएंगे।  आप Step-by-Step छोटे-छोटे Clips में Foundation, Eye Makeup, Lipstick और Final Look को कवर कर सकते हैं। इससे Clients को यह समझ आता है कि आप कितनी Professional तरीके से काम करते हैं। साथ ही, Bridal Clients को यह भी भरोसा होता है कि उनका Special Day आपके हाथों में सुरक्षित रहेगा।

 3. Client Reaction Reel बनाएं

मेकअप आर्टिस्ट के लिए सबसे ज्यादा जरुरी अगर कोई रील है तो वह है क्लाइंट रिएक्शन रील क्योंकि ये Real Emotions दिखाती हैं। जब आप क्लाइंट का मेकअप कर ले और उसे उसका फ़ाइनल लुक दिखाए तो उस स्माइल वाली इमोशन को भी कैप्चर करें यह काफी अच्छा मोमेंट होता है।  ऐसे Videos लोगों को ज्यादा Connect करते हैं और आपकी Credibility को बढ़ाते हैं। नए Clients अक्सर ऐसे Reels देखकर ही Decision लेते हैं कि उन्हें किस Artist को Book करना है।

Read more Article: प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कैसे बढ़ाएँ अपनी कमाई? जानिए 3 बेस्ट तरीके जो देंगे हाई इनकम

4. Makeup Tips & Tricks Reel शेयर करें

सिर्फ अपने काम को दिखाना ही नहीं, बल्कि Audience को Value देना भी जरूरी है। आप छोटे-छोटे Makeup Tips जैसे “Long Lasting Makeup कैसे करें”, “Perfect Base कैसे बनाएं” या “Dusky Skin के लिए सही Foundation Shade कैसे चुनें” जैसे Topics पर Reels बना सकते हैं। इससे आपकी Profile एक Expert के रूप में उभरती है और लोग आपको Follow करने के साथ-साथ Trust भी करने लगते हैं।

5. Trending Audio + Quick Makeup Reel बनाएं

इंस्टाग्राम पर वही वायरल होते है जो ट्रेनिंग ऑडियो पर बने होते है।  इसमें आप 10-15 सेकंड में एक Complete Look दिखा सकते हैं। Trending Music आपकी Reel की Reach बढ़ाता है और ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है। कोशिश करें कि आप हर हफ्ते 2-3 Trending Reels जरूर बनाएं ताकि आपका Account Active और Visible बना रहे। रील शेयर करने से पहले अच्छे से चेक कर ले की ट्रेनिंग में क्या है उसके बाद ही शेयर करें। 

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से डिप्लोमा इन नेल टेक्निशियन कोर्स सीखें | Learn Diploma in Nail Technician Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

BBE वैरिफाइड एकेडमी में लें एडमिशन और पाए स्कॉलरशिप

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना आसान नहीं है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग क्वालिटी अलग-अलग होती है। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बन सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका मिलता है, जिससे कोर्स की फीस काफी कम हो जाती है। साथ ही, आप अपने शहर में ही ऐसी एकेडमी चुन सकते हैं जहाँ प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ-साथ इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट भी दिया जाता है।

BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस :-

BBE स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/) पर जाना होगा और वहाँ उपलब्ध “Scholarship Form” को भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी डिटेल्स के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो आप 8595172415 पर कॉल करके सीधे काउंसलर से बात कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या सिर्फ मेकअप आना ही Clients पाने के लिए काफी है?

नहीं, सिर्फ मेकअप स्किल होना काफी नहीं है। आपको अपने काम को सही तरीके से दिखाना और प्रमोट करना भी आना चाहिए। आज के समय में Social Media, खासकर Instagram, Clients पाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है।

मेकअप आर्टिस्ट होने के बाद भी Clients क्यों नहीं मिलते?

क्योंकि ज्यादातर लोग सिर्फ मेकअप सीखते हैं लेकिन अपने काम को सही तरीके से दिखाना और मार्केटिंग करना नहीं जानते। Instagram का सही उपयोग न करना भी एक बड़ा कारण है।

Instagram Reels Clients लाने में कैसे मदद करती हैं?

Instagram Reels आपकी Reach को बढ़ाती हैं और आपके काम को ज्यादा लोगों तक पहुंचाती हैं। इससे लोग आपकी स्किल देखते हैं और आपसे Contact करने लगते हैं।

BBE Verified Academy क्यों चुननी चाहिए?

क्योंकि यहाँ आपको Professional Training, Scholarship और Placement Support मिलता है, जिससे आपका करियर मजबूत बनता है।

BBE Scholarship के लिए क्या करना होता है?

इसके लिए आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरना होता है, जिसके बाद आपकी डिटेल्स के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी होती है।


Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now