
ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रो कर रही है। ऐसे में करियर के अवसर भी काफी बढ़ गए है। Makeup और Beauty Therapy Course करने के बाद आपके पास सिर्फ जॉब ही नहीं, बल्कि अपना खुद का सैलून शुरू करने का भी शानदार ऑप्शन होता है।

अगर आप सही प्लानिंग, अच्छी लोकेशन और बेहतरीन सर्विस के साथ शुरुआत करते हैं, तो कम बजट में भी अपना सैलून शुरू किया जा सकता है। धीरे-धीरे जैसे-जैसे आपके कस्टमर बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आपका बिज़नेस भी ग्रो करता है और आप अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में बताने जा रहे है कि Makeup + Beauty Therapy Course के बाद अपना Salon कैसे शुरू करें? पूरी गाइड
अगर आप एक सैलून खोलने जा रहे है तो सबसे जरुरी है सही प्लान का होना। सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि किस तरह का सैलून खोलना चाहते है साथ ही उसमे किस तरह की सर्विसेज प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आपको देखना होगा कि अपने सैलून में किस तरह के क्लाइंट चाहते है लोकल क्लाइंट्स या फिर प्रीमियम क्लाइंट्स को। सही प्लानिंग से आपका बिज़नेस लंबे समय तक टिकाऊ बनता है और आप शुरुआत से ही सही दिशा में काम कर पाते हैं।
Read more Article: Failed Makeup Artists की 5 सबसे बड़ी गलतियां, जो करियर को कर देती हैं खत्म
सैलून अच्छा तब चलेगा जब लोकेशन का चुनाव सही तरीके से हुआ रहेगा। सैलून खोलने से पहले 2 -3 लोकेशन का चुनाव करें और वहां के मार्किट के बारे में अच्छे से रिसर्च करें। सैलून ऐसी जगह खोले जहां खूब भीड़ होती हो जहाँ रेजिडेंशियल सोसाइटी हो। अगर आपकी लोकेशन विजिबल और आसानी से एक्सेसिबल होगी, तो आपको शुरुआत में ही अच्छे क्लाइंट्स मिलने लगेंगे। लोकेशन चुनते समय रेंट, पार्किंग और आसपास के कॉम्पटीशन का भी ध्यान रखें।
सैलून शुरू करने के लिए आपको एक अच्छा खासा बजट प्लान करना होता है। इसमें रेंट, इंटीरियर, इक्विपमेंट, प्रोडक्ट्स और स्टाफ की सैलरी शामिल होती है। शुरुआत में आप छोटा सेटअप भी शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे उसे बढ़ा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप शुरुआत में ही बहुत ज्यादा पैसा खर्च करें, लेकिन क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि यही आपके ब्रांड की पहचान बनाता है।
सैलून खोलने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत होती है। ऐसे में सैलून खोलने से पहले लाइसेंस जरूर ले लें और रजिस्टेशन करवाना न भूलें। इसमें शॉप एक्ट लाइसेंस, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और लोकल म्युनिसिपल परमिशन शामिल हो सकती है। इन सभी लीगल प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी है ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज की तैयारी भी पहले से ही करके रखें।
Read more Article: कॉस्मेटोलॉजी में सफल करियर: शहनाज हुसैन ब्यूटी एकेडमी की पूरी जानकारी
आपका सैलून तभी सफल होगा जब आप अपने क्लाइंट्स को बेहतरीन सर्विस देंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप हाई-क्वालिटी इक्विपमेंट और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हेयर, स्किन और मेकअप से जुड़े सभी टूल्स प्रोफेशनल क्वालिटी के होने चाहिए। अच्छे प्रोडक्ट्स न सिर्फ बेहतर रिजल्ट देते हैं बल्कि आपके क्लाइंट्स का भरोसा भी बढ़ाते हैं।
सैलून में सबसे ज्यादा जरूरी है सही स्टाफ का होना अगर आपके पास में अच्छे स्टाफ नहीं है तो सर्विस अच्छी नहीं होगी जिससे क्लाइंट आना बंद हो जायेगे या कम हो जायेंगे। ऐसे में आपको प्रोफेशनल और ट्रेंड स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। सही स्टाफ चुनना बहुत जरूरी है क्योंकि वही आपके सैलून की सर्विस क्वालिटी को तय करता है। इसके साथ ही समय-समय पर उन्हें नई टेक्निक्स और ट्रेंड्स की ट्रेनिंग देना भी जरूरी है, ताकि आपका सैलून हमेशा अपडेटेड रहे और क्लाइंट्स को बेस्ट एक्सपीरियंस मिले।
आज के डिजिटल दौर में सिर्फ सैलून खोलना ही काफी नहीं है, आपको अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram और Facebook पर अपने काम की फोटो और वीडियो शेयर करें। इसके अलावा ओपनिंग ऑफर, डिस्काउंट और रेफरल स्कीम भी चला सकते हैं। सही मार्केटिंग से आप कम समय में ज्यादा क्लाइंट्स तक पहुंच सकते हैं।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट
(https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- नहीं, यह जरूरी नहीं है। आप चाहें तो जॉब कर सकते हैं या फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकते हैं। लेकिन अगर आप खुद का बिज़नेस करना चाहते हैं, तो सैलून खोलना एक अच्छा विकल्प है।
उत्तर :- सैलून का खर्च आपकी लोकेशन, साइज और सेटअप पर निर्भर करता है। छोटे स्तर पर आप 1 से 3 लाख रुपये में शुरुआत कर सकते हैं, जबकि बड़े और प्रीमियम सैलून के लिए 5 से 10 लाख या उससे ज्यादा का बजट लग सकता है।
उत्तर :- हाँ, BBE वैरिफाइड एकेडमी से कोर्स करने पर आपको स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे करियर शुरू करना आसान हो जाता है।
उत्तर :- BBE स्कॉलरशिप के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है। फॉर्म में अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपकी प्रोफाइल के आधार पर टीम आपसे संपर्क करती है और आगे की प्रोसेस बताती है। अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर कॉल करके काउंसलर से भी बात कर सकते हैं।
उत्तर :- मुख्य रूप से शॉप एक्ट लाइसेंस, GST रजिस्ट्रेशन और लोकल म्युनिसिपल परमिशन की जरूरत होती है। यह आपके एरिया के नियमों पर भी निर्भर करता है।