Become Beauty Expert

बिना प्लानिंग सैलून खोलना पड़ सकता है महंगा, जानिए सबसे बड़ी गलती

बिना प्लानिंग सैलून खोलना पड़ सकता है महंगा, जानिए सबसे बड़ी गलती
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी इंडस्ट्री भारत की तेजी से ग्रो करने वाली इंडस्ट्री बन चुकी है। आज भारत के छोटे शहर की गलियां हो या फिर गांव के नुक्क्ड़ हर जगह पर सैलून खुल रहा है। बहुत से स्टूडेंट का प्लान होता है कि कोर्स करने के बाद अपना सैलून खोलेंगे तो कुछ लोग नौकरी छोड़कर इस फील्ड में कदम रखते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि सिर्फ सैलून खोलने से ही सफलता नहीं मिल जाती है इसके लिए सही प्लेइंग का होना जरुरी है। कई लोग शुरुआत में ऐसी बड़ी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका बिजनेस कुछ ही महीनों में नुकसान में चला जाता है।

अगर आप भी सैलून खोलने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पहले उन गलतियों के बारे में जान लेना चाहिए जो ज्यादातर लोग करते हैं। सही प्लानिंग और सही जानकारी के बिना सैलून खोलना आपके करियर और पैसों दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

बिना प्लानिंग के सैलून खोलना सबसे बड़ी गलती

कई बार लोग केवल बेसिक चीजें सीखकर और दुसरो का देखकर सैलून खोल देते है। ऐसे लोगों को यह लगता है कि कम खर्च में काम हो जाएगा और अपना सैलून भी खुल जाएगा। लेकिन बिना किसी सही प्लान के सैलून चलना काफी जोखिम भरा हो सकता है। अगर आप सैलून खोल रहे है तो सबसे पहले आपको देखना होगा कि आपका टारगेट कस्टमर कौन है कौन-सी सर्विस देंगे, कितना बजट लगेगा और हर महीने का खर्च कितना आएगा। अगर आपके पास सही प्लान नहीं होगा, तो शुरुआत के कुछ महीनों में ही आर्थिक परेशानी शुरू हो सकती है।

Read more Article: आखिर क्यों ज्यादातर Makeup Artists कुछ सालों में छोड़ देते हैं यह Career? 

 गलत लोकेशन का चुनाव कर देते हैं नुकसान

जब भी हम कोई बिजनेस स्टार्ट करते है तो सबसे बड़ी गलती उसके लोकेशन के चूज में कर देते है। अगर आपका सैलून सही लोकेशन पर नहीं है तो कस्टमर नहीं आएंगे।  सैलून बिजनेस में लोकेशन बहुत बड़ा रोल निभाती है। कई लोग कम किराए के चक्कर में ऐसी जगह सैलून खोल लेते हैं जहां लोगों की आवाजाही कम होती है। इससे ग्राहक नहीं आते और बिजनेस धीमा पड़ जाता है।

सैलून हमेशा ऐसी जगह खोलना चाहिए जहां मार्केट, कॉलोनी, ऑफिस या भीड़भाड़ वाला एरिया हो। अच्छी लोकेशन पर सैलून होने से नए ग्राहक मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर लोकेशन सही नहीं होगी, तो अच्छा काम आने के बावजूद ग्रोथ रुक सकती है।

Read more Article: मेकअप कोर्स करने के बाद दुबई में मेकअप आर्टिस्ट कितना कर सकते हैं कमाई ? 

सिर्फ इंटीरियर पर ज्यादा पैसा खर्च करना

कुछ लोग शुरुआत में ही महंगा इंटीरियर, बड़ी कुर्सियां और लग्जरी डिजाइन पर बहुत पैसा खर्च कर देते हैं। उन्हें लगता है कि सुंदर सैलून देखकर ग्राहक ज्यादा आएंगे। लेकिन केवल इंटीरियर से बिजनेस नहीं चलता।

ग्राहक सबसे ज्यादा सर्विस क्वालिटी और व्यवहार देखते हैं। अगर आपकी स्किल अच्छी नहीं है या स्टाफ प्रोफेशनल नहीं है, तो ग्राहक दोबारा नहीं आएंगे। इसलिए शुरुआत में जरूरत के हिसाब से सेटअप बनाना ज्यादा समझदारी होती है।

Read more Article: हेयर एक्सटेंशन कोर्स की कोर्स अवधि क्या है, जानिए मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में कैसे लें एडमिशन। What is the course duration of Hair Extension Course: Know how to take admission in Meribindiya International Academy

 BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;- 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या बिना प्लानिंग के सैलून खोलना सही है?

उत्तर :- नहीं , बिना प्लानिंग के सैलून खोलना नुकसानदायक हो सकता है। सही बजट, लोकेशन, सर्विस और कस्टमर टारगेट तय करना बहुत जरूरी होता है।

प्रश्न :- सैलून खोलने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर :- सैलून खोलने से पहले लोकेशन, बजट, स्टाफ, सर्विस क्वालिटी, मार्केट रिसर्च और हर महीने के खर्च की सही जानकारी होनी चाहिए।

प्रश्न :- सैलून के लिए सही लोकेशन कैसी होनी चाहिए?

उत्तर :- सैलून ऐसी जगह होना चाहिए जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो, जैसे मार्केट, कॉलोनी, ऑफिस एरिया या मेन रोड।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर :“Scholarship Form” भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8595172415 (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न :- क्या ब्यूटी कोर्स करने के बाद तुरंत सैलून खोलना सही है?

उत्तर :- अगर आपके पास सही स्किल, अनुभव और बिजनेस की समझ है तो सैलून खोल सकते हैं। लेकिन पहले कुछ समय का अनुभव लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now