
आज भारत में ब्यूटी इंडस्ट्री का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज स्टूडेंट ब्यूटी कोर्स करके न सिर्फ पैसे कमा रहे है बल्कि अपना करियर भी बना रहे है। इसके साथ ही कुछ स्टूडेंट कोर्स तो कर लेते है लेकिन उनके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं आता है। क्लाइंट के सामने काम करने में डर लगता है, बार-बार लगता है कि कहीं गलती न हो जाए या लोग जज न करें। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझिए कि यह एक सामान्य स्थिति है और इसका समाधान भी मौजूद है। इसमें कोई डरने की ज्यादा बात नहीं है आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि ब्यूटी कोर्स पूरा हो गया, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं आया? जानिए इसका सही समाधान।

अगर आप फ्रेशर है और कोर्स अभी खत्म हुआ है तो कॉन्फिडेंस तुरंत नहीं आता है। जैसे – जैसे आप काम करते रहेंगे आपके अंदर कॉन्फिडेंस आता जायेगा। बहुत से स्टूडेंट यह सोचते हैं कि जैसे ही कोर्स पूरा होगा, वैसे ही वे पूरी तरह प्रोफेशनल बन जाएंगे। कोर्स में आपको तकनीक और स्किल सिखाया जाता है जबकि अनुभव आपको प्रैक्टिस करने से आएगा। क्लासरूम में सीखना और असली क्लाइंट के साथ काम करना दोनों अलग चीजें हैं। शुरुआत में घबराहट होना बिल्कुल सामान्य बात है। इसका मतलब यह नहीं कि आपने सही से नहीं सीखा।
Read more Article: Makeup सिर्फ लड़कियों के लिए? Male Makeup Artists की कमाई जानकर बदल जाएगी सोच
बहुत से स्टूडेंट है कोर्स तो कर लेते है लेकिन प्रैक्टिस नहीं करते है ऐसे में उन्हें हम बता दें कि ज्यादा प्रैक्टिस करने से ही कॉन्फिडेंस बढ़ता है। भारत में ज्यादातर स्टूडेंट कोर्स खत्म होने के बाद प्रैक्टिस करना बंद कर देते है। यही सबसे बड़ी वजह बनती है कि सीखी हुई चीजें धीरे-धीरे कमजोर लगने लगती हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में जितना ज्यादा हाथ चलेगा, उतना ही काम बेहतर होगा। अगर आपको अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाना है तो प्रतिदिन थोड़ा – थोड़ा प्रैक्टिस करना जरुरी है। परिवार, दोस्तों या मॉडल्स पर काम करें। नए मेकअप लुक्स और हेयर स्टाइल बनाएं। लगातार काम करने से आपका डर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
आज नए स्टूडेंट कोर्स करने के बाद अपनी तुलना बड़े मेकअप आर्टिस्ट से करने लगते है। स्टूडेंट सोचते है कि बड़े मेकअप आर्टिस्ट के मुकाबले उनका काम अच्छा नहीं है। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि हर प्रोफेशनल ने शुरुआत एक शुरुआती स्टूडेंट की तरह ही की थी। आप अपने पहले महीने की तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं कर सकते जो कई सालों से काम कर रहा है। दूसरों को देखकर सीखिए लेकिन खुद को कम मत समझिए।
Read more Article: एलटीए स्कूल ऑफ ब्यूटी से स्पा थेरेपी के साथ ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएं
कोर्स ख़त्म होते ही बड़े काम उठाने की बजाय आप छोटे काम करना शुरू करें।पार्टी मेकअप, फैमिली फंक्शन, लोकल क्लाइंट या ट्रायल सेशन से शुरुआत करना बेहतर हो सकता है। जब आप लगातार छोटे-छोटे काम पूरा करेंगे तो आपका अनुभव बढ़ेगा और धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस अपने आप आने लगेगा। हर सफल काम आपके अंदर विश्वास पैदा करेगा। इसके साथ ही गलती हों से न डरें। जब आप कोई काम करेंगे तो गलतिया तो होंगी ही।
कॉन्फिडेंस बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है अपने काम का रिकॉर्ड बनाना। जो भी मेकअप या हेयर स्टाइल करें उसकी फोटो और वीडियो सेव करें। जब आप अपने पुराने और नए काम की तुलना करेंगे तो आपको खुद अपने सुधार का पता चलेगा। सोशल मीडिया पर अपना प्रोफेशनल पेज बनाइए, अपना काम शेयर कीजिए और लोगों का फीडबैक लीजिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पहचान भी बनेगी।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- ब्यूटी कोर्स आपको स्किल और तकनीक सिखाता है, लेकिन कॉन्फिडेंस अनुभव से आता है। शुरुआत में क्लाइंट के सामने घबराहट होना सामान्य बात है। लगातार प्रैक्टिस और छोटे काम करने से आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ता है।
उत्तर :- हर दिन कम से कम 1–2 घंटे प्रैक्टिस करने की कोशिश करें। मेकअप लुक्स, हेयर स्टाइल या दोस्तों और परिवार पर काम करके अपनी स्किल को लगातार बेहतर बनाएं।
उत्तर :- BBE की ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। इसके बाद प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
उत्तर :- पोर्टफोलियो आपके काम को दिखाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आपको अपनी ग्रोथ दिखाई देती है, क्लाइंट का भरोसा बढ़ता है और सोशल मीडिया पर पहचान बनाने में मदद मिलती है।
उत्तर :- बिल्कुल। शुरुआत में पार्टी मेकअप, ट्रायल सेशन, फैमिली फंक्शन या लोकल क्लाइंट्स के साथ काम करना बेहतर रहता है। इससे अनुभव बढ़ता है और कॉन्फिडेंस मजबूत होता है।