Become Beauty Expert

Zero Investment में Freelance Makeup Business कैसे शुरू करें? जानिए पूरा तरीका 

Zero Investment में Freelance Makeup Business कैसे शुरू करें? जानिए पूरा तरीका
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी इंडस्ट्री आज तेजी से ग्रोथ करती हुई इंडस्ट्री बन चुकी है। ब्यूटी कोर्सेज करने के बाद स्टूडेंट देश – विदेश की बड़ी ब्यूटी कंपनी में काम कर रहे है।  इसके साथ ही बहुत से मेकअप आर्टिस्ट ऐसे है जो अपना खुद का सेटअप करना चाहते है। इसके साथ ही Freelance Makeup Business भी युवाओं के बीच एक बेहतरीन करियर विकल्प बनकर उभर रहा है।  यह बिजनेस उन स्टूडेंट के लिए है जो कम समय में और कम खर्च में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है। कोर्स करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट को यह लगता है कि अपना सेटअप करने के लिए खूब पैसे चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। 

अगर आपके पास अच्छी स्किल, सही प्लान और मेहनत करने की इच्छा है तो आप Zero Investment के साथ भी अपना Freelance Makeup Business शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर तक लेकर जा सकते हैं। आइए आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताते है कि Zero Investment में Freelance Makeup Business कैसे शुरू करें? जानिए पूरा तरीका।

 सबसे पहले अपनी स्किल को मजबूत बनाएं

अगर आप अपना Freelance Makeup Business शुरू करना चाहते है तो सबसे पहले अपनी स्किल्स को मजबूत करना पड़ेगा। अगर आपकी स्किल्स अच्छी है तो क्लाइंट अच्छे मिलते है। इसलिए शुरुआत करने से पहले अपनी स्किल को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। कई बार लोग जल्दी कमाई के चक्कर में बिना अच्छी प्रैक्टिस के काम शुरू कर देते हैं और बाद में उन्हें क्लाइंट नहीं मिलते। आप चाहें तो अपने दोस्तों पे आया आस पास रहने वाले लोगों पर भी मेकअप ट्राई कर सकते है।  जब भी आप अपना काम करें तो अपने काम की फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड करें ताकि आगे जाकर यही आपका पोर्टफोलियो बन सके। जितनी अच्छी आपकी प्रैक्टिस होगी, उतना ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और क्लाइंट के सामने काम करना आसान होगा।

Read more Article: ब्यूटी कोर्स पूरा हो गया, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं आया? जानिए इसका सही समाधान

घर से शुरुआत करें और खर्च बचाएं

अगर आप कम पैसे में शुरुआत करना चाहते है तो अपने घर से ही शुरुआत कर सकते है। जीरो इन्वेस्टमेंट का मतलब होता है कि फालतू खर्च से बचना ऐसे में आप अपने घर पर ही सेटअप करके मेकअप स्टूडियो की शुरुआत कर सकते है। शुरुआत में स्टूडियो किराए पर लेना, इंटीरियर करवाना या अलग से सेटअप बनाना जरूरी नहीं होता। अपने घर को थोड़ा साफ़ – सुथरा रखें जहाँ आसानी से क्लाइंट आ सके। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आप क्लाइंट के घर जाकर भी सर्विस दे सकते हैं। इससे आपका किराया, बिजली और सेटअप का खर्च बच जाएगा। शुरुआत में कम लागत रखना आगे चलकर बिजनेस को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है।

जो मेकअप प्रोडक्ट पहले से हैं उन्हीं से शुरुआत करें

अगर आप कम पैसे में काम शुरू कर रहे है तो जो प्रोड्कट पहले से है उसी से काम की शुरुआत करें। कई बार नए स्टूडेंट कोर्स खत्म होने के बाद ही महंगे ब्रांड्स और बड़ी किट खरीदने में पैसा खर्च कर देते हैं, जबकि शुरुआती स्तर पर इसकी जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास बेसिक मेकअप प्रोडक्ट मौजूद हैं तो उन्हीं का उपयोग करके काम शुरू करें। शुरुआत में आपको केवल जरूरी चीजों की जरूरत होती है जैसे फाउंडेशन, ब्रश सेट, कॉम्पैक्ट, बेसिक आई मेकअप, लिप प्रोडक्ट और कुछ बेसिक स्किन प्रोडक्ट्स। जब कमाई शुरू होने लगे तब धीरे-धीरे अपनी किट को अपग्रेड करें। इससे आपका आर्थिक दबाव कम रहेगा और आप बिना रिस्क के बिजनेस आगे बढ़ा पाएंगे।

Read more Article: प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कैसे बढ़ाएँ अपनी कमाई? जानिए 3 बेस्ट तरीके जो देंगे हाई इनकम

सोशल मीडिया को अपना फ्री मार्केटिंग टूल बनाएं

कम पैसे में अपनी मार्केटिंग करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है। आज के समय में तमाम ऐसे प्लेटफॉर्म है जो छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का काम करते है जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि। Freelance Makeup Business में आप सोशल मीडिया के माध्यम से बिना किसी खर्च के हजारों लोगों तक पहुँच सकते है। आप सोशल मीडिया पर अपने काम की फोटो और वीडियो पोस्ट करें बिफोर और आफ्टर लुक को दिखाएँ। छोटे – छोटे रील भी डाल सकते है। अपने प्रोफाइल में सर्विस की जानकारी, संपर्क नंबर और उपलब्ध समय जरूर लिखें। लगातार पोस्ट करने से लोग आपके काम को पहचानने लगते हैं और धीरे-धीरे बुकिंग भी आने लगती है।

शुरुआत में कम कमाई लेकिन ज्यादा अनुभव पर ध्यान दें

अगर आप शुरुआत में ही कमाई पर ध्यान देने लगेंगे तो एक्स्पीरियस अच्छे से मिल पायेगा। ऐसे में शुरुआत में ज्यादा कमाई पर ध्यान न दें। आप शुरुआती क्लाइंट के लिए कम कीमत रख सकते हैं ताकि ज्यादा लोग आपकी सर्विस ट्राई करें। इस दौरान आपका फोकस क्लाइंट का अच्छा अनुभव देने और अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने पर होना चाहिए। एक अच्छा काम कई नए क्लाइंट ला सकता है। हालांकि बहुत लंबे समय तक कम कीमत पर काम न करें, क्योंकि जैसे-जैसे आपकी स्किल और अनुभव बढ़े, वैसे-वैसे अपनी फीस भी बढ़ानी चाहिए।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से सर्टिफिकेट इन बेसिक मेकअप कोर्स सीखें। Learn Certificate In Basic Makeup Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best beauty academy

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स – 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या Zero Investment में सच में Freelance Makeup Business शुरू किया जा सकता है?

उत्तर :- हाँ, अगर आपके पास बेसिक स्किल और कुछ जरूरी मेकअप प्रोडक्ट पहले से मौजूद हैं तो आप बिना बड़े निवेश के शुरुआत कर सकते हैं। शुरुआत घर से और क्लाइंट के लोकेशन पर जाकर भी की जा सकती है।

प्रश्न :- Freelance Makeup Business शुरू करने के लिए कौन-सी स्किल जरूरी है?

उत्तर :- इसके लिए बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप स्किल, क्लाइंट हैंडलिंग, कम्युनिकेशन और ट्रेंड्स की जानकारी होना जरूरी है। अच्छी प्रैक्टिस आपको ज्यादा क्लाइंट दिलाने में मदद करती है।

प्रश्न :- क्या घर से Makeup Business शुरू करना सही रहेगा?

उत्तर :- हाँ, शुरुआती समय में घर से काम करने से किराया और सेटअप का खर्च बचता है। इससे कम जोखिम के साथ बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

प्रश्न :- Freelance Makeup Business से कमाई कब शुरू हो सकती है?

उत्तर :- यह आपकी स्किल, नेटवर्क, मार्केटिंग और क्लाइंट बेस पर निर्भर करता है। कई लोगों को शुरुआती महीनों में छोटे प्रोजेक्ट मिलते हैं और धीरे-धीरे कमाई बढ़ती है।

प्रश्न :-BBE वैरिफाइड एकेडमी क्या है?

उत्तर :- BBE वैरिफाइड एकेडमी ऐसे संस्थानों को कहा जाता है जहाँ स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और करियर सपोर्ट देने पर फोकस किया जाता है। यहाँ स्टूडेंट्स को अपने शहर में सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now