Become Beauty Expert

मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ मेकअप से नहीं कमाते! जानिए उनकी 5 Hidden Income Sources

मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ मेकअप से नहीं कमाते! जानिए उनकी 5 Hidden Income Sources
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहाँ कोर्स करके कम समय में अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ मेकअप से ही पैसे नहीं कमाते है बल्कि उनके पास में और भी कई सोर्स है जिससे वह पैसा कमाते है। आज कई प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अपनी कमाई के लिए एक से ज्यादा सोर्स पर काम करते हैं। कई ऐसे हिडन इनकम सोर्स है जिनसे मेकअप आर्टिस्ट हजारो नहीं बल्कि लाखों रुपये कमा रहे है। अगर आप भी मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं या पहले से काम कर रहे हैं, तो इन इनकम सोर्स के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मेकअप प्रोडक्ट्स बेचकर कमाई

आज के समय में बहुत से मेकअप आर्टिस्ट है जो मेकअप सर्विस के साथ – साथ अपना प्रोड्कट भी बेचते है। जब भी कोई क्लाइंट मेकअप करवाने के लिए आता है तो वह अक्सर इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के बारे में पूछता है। ऐसे में बहुत से मेकअप आर्टिस्ट है जो स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट रिकमेंड करके अतिरिक्त कमाई करते हैं। कुछ लोग छोटे स्तर पर शुरू करते हैं और बाद में अपना ब्यूटी स्टोर या ऑनलाइन सेलिंग भी शुरू कर देते हैं। यह तरीका कमाई बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प बन चुका है।

Read more Article: Zero Investment में Freelance Makeup Business कैसे शुरू करें? जानिए पूरा तरीका 

मेकअप क्लासेस और ट्रेनिंग देकर इनकम

बहुत से मेकअप आर्टिस्ट है जो अपने अनुभव को ट्रेनिंग में बदल देते है। जैसे – जैसे उनके पास एक्स्पीरियस बढ़ता जाता है वैसे – वैसे वह मेकअप के साथ में ट्रेनिंग देने लगते है। ऑफलाइन बैच, वीकेंड क्लास, वन-टू-वन ट्रेनिंग और ऑनलाइन कोर्स के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है। कई बार एक दिन की वर्कशॉप से भी उतनी कमाई हो जाती है जितनी कई मेकअप बुकिंग से होती है। यही कारण है कि आज कई आर्टिस्ट अकादमी या ट्रेनिंग सेंटर भी चला रहे हैं।

सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से कमाई

आज इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म मेकअप आर्टिस्ट के लिए बड़ा अवसर बन चुके हैं। पहले लोग केवल क्लाइंट्स पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब कंटेंट बनाकर भी कमाई की जा रही है। मेकअप टिप्स, प्रोडक्ट रिव्यू, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, स्किन केयर गाइड और बिहाइंड द सीन कंटेंट लोगों को पसंद आता है। जैसे-जैसे ऑडियंस बढ़ती है, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन और कोलैबरेशन के अवसर मिलने लगते हैं।

Read more Article: जानें अनुराग मेकअप मंत्रा गुरुकुल एकेडमी में कौन-कौन सी कमियां हैं

ब्रांड कोलैबरेशन और प्रमोशन

जब किसी मेकअप आर्टिस्ट की अच्छी पहचान बन जाती है तो ब्यूटी ब्रांड उनके साथ काम करना चाहते हैं। ब्रांड अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कराने के लिए मेकअप आर्टिस्ट को फीस देते हैं। यह कमाई कई बार रेगुलर मेकअप बुकिंग से भी ज्यादा हो सकती है। कुछ आर्टिस्ट नए प्रोडक्ट लॉन्च, कैंपेन शूट और डिजिटल प्रमोशन के जरिए अतिरिक्त आय बनाते हैं। हालांकि इस क्षेत्र में भरोसा और ऑडियंस बनाना महत्वपूर्ण होता है।

Freelance Beauty Services और Event Projects

बहुत से मेकअप आर्टिस्ट केवल एक स्टूडियो तक सीमित नहीं रहते। वे शादी, फैशन शूट, मॉडलिंग प्रोजेक्ट, फिल्म शूट, इवेंट और कॉर्पोरेट असाइनमेंट पर भी काम करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग टीम बनाकर बड़े प्रोजेक्ट लेते हैं और अलग-अलग शहरों में सर्विस देते हैं। इससे उनकी कमाई के अवसर बढ़ जाते हैं और वे पूरे साल काम प्राप्त कर पाते हैं।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;-

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ मेकअप करके ही कमाई करते हैं?

उत्तर :- नहीं, आज के समय में मेकअप आर्टिस्ट केवल मेकअप सर्विस से ही नहीं कमाते। वे प्रोडक्ट सेलिंग, ट्रेनिंग, सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन और फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स जैसे कई तरीकों से भी अतिरिक्त कमाई करते हैं।

प्रश्न :- मेकअप आर्टिस्ट की सबसे ज्यादा कमाई किस सोर्स से हो सकती है?

उत्तर :- यह व्यक्ति के अनुभव और काम करने के तरीके पर निर्भर करता है। कई प्रोफेशनल आर्टिस्ट के लिए ब्रांड कोलैबरेशन, ट्रेनिंग और बड़े इवेंट प्रोजेक्ट्स अच्छी इनकम का सोर्स बन जाते हैं।

प्रश्न :- क्या बिना अपना सैलून खोले भी मेकअप इंडस्ट्री में कमाई की जा सकती है?

उत्तर :- हाँ, बिल्कुल। बहुत से मेकअप आर्टिस्ट फ्रीलांस काम, होम सर्विस, सोशल मीडिया और ट्रेनिंग के जरिए बिना सैलून खोले भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

प्रश्न :- BBE वैरिफाइड एकेडमी में स्कॉलरशिप कैसे मिलती है?

उत्तर :- स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट को ऑफिशियल वेबसाइट(https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। प्रोफाइल और पात्रता के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है।

प्रश्न :- क्या ब्यूटी कोर्स के बाद प्लेसमेंट सपोर्ट भी मिलता है?

उत्तर :- यह पूरी तरह उस एकेडमी की सुविधाओं पर निर्भर करता है। एडमिशन लेने से पहले ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now