
अगर आपने 12वीं पास कर लिया है और बेहतर करियर की तलाश में है तो ब्यूटी इंडस्ट्री सबसे बेस्ट है। यह इंडस्ट्री भारत में काफी तेजी से ग्रो करती हुई इंडस्ट्री बन चुकी है। आज भारत में लाखों की संख्या में ब्यूटी कोर्सेज करने के लिए स्टूडेंट आगे आ रहे है। जहाँ पहले स्टूडेंट पारंपरिक शिक्षा के तहत कॉलेज में एडमिशन लेते वहीं अब भारत के स्टूडेंट कम फ़ीस और कम खर्च में स्किल-बेस्ड कोर्सेज कर रहे है। इन कोर्सेज की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों में ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि आज कई छात्र 12वीं के बाद कॉलेज और मेकअप एकेडमी के बीच चुनाव करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इस दुविधा में हैं कि 12वीं के बाद कॉलेज चुनें या फिर मेकअप एकेडमी, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम दोनों विकल्पों के फायदे, नुकसान और करियर संभावनाओं को समझेंगे ताकि आप सही निर्णय ले सकें।

कॉलेज से स्टूडेंट BA, BCom, BSc, BTech जैसी डिग्री ले सकते है हैं। कॉलेज में आपको विषयों की गहरी जानकारी दी जाती है और आपकी थ्योरी नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल और ओवरऑल पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर काम किया जाता है। कॉलज उन स्टूडेंट के लिए बेस्ट है जो सरकारी नौकरी, बैंकिंग, टीचिंग, इंजीनियरिंग या किसी बड़ी कंपनी में काम करने का है तो कॉलेज आपके लिए बहुत जरूरी और सही विकल्प साबित हो सकता है। कॉलेज से कोर्स करने के बाद स्टूडेंट को सेफ और स्टेबल करियर ऑप्शन मिलता है इसके साथ ही भविष्य के कई दरवाजे भी खुल जाते है कॉलज से कोर्स करने के बाद।
मेकअप एकेडमी एक तरह का स्किल्ड बेस्ट ट्रेनिंग सेंटर होती है जहाँ स्टूडेंट मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप, नेल आर्ट और सैलून मैनेजमेंट जैसी प्रैक्टिकल चीजें सिखाई जाती हैं। मेकअप एकेडमी में थ्योरी कम और प्रैक्टिकल जानकारी ज्यादा दी जाती है। ताकि आप सीधे काम की दुनिया में उतर सकें। इस कोर्स की खास बात यह है कि यह बहुत कम समय में पूरा हो जाता है, आमतौर पर 3 महीने से 1 साल के अंदर आप एक प्रोफेशनल स्किल सीख सकते हैं और अपना करियर शुरू कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो जल्दी इंडिपेंडेंट बनना चाहते हैं।
मेकअप एकेडमी से कोर्स करने के कई बड़े फायदें है जैसे स्टूडेंट कम समय में और कम खर्च में कोर्स करके कमना शुरू कर देते है। भारत में लगातार प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड बढ़ रही है। स्टूडेंट मेकअप एकेडमी से मेकअप कोर्स पूरा करने के बाद आप फ्रीलांस काम शुरू कर सकते हैं, छोटे-छोटे क्लाइंट्स से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपना नाम बना सकते हैं। कई स्टूडेंट्स तो ट्रेनिंग के दौरान ही प्रैक्टिकल काम करके पैसे कमाने लगते हैं। अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है और लोगों को नया लुक देना अच्छा लगता है, तो यह फील्ड आपके लिए बहुत अच्छा और ग्रोथ वाला विकल्प साबित हो सकता है।
अगर आप जल्दी कमाई करना चाहते है तो भी मेकअप एकेडमी आपके लिए बेस्ट है। जहाँ कॉलेज में डिग्री कोर्स करने पर कई साल लग जाते है वहीं मेकअप कोर्स के बाद आप कुछ महीनों में ही काम शुरू कर सकते हैं। यही वजह है कि आज बहुत से युवा ब्यूटी इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि यहां स्किल सीखकर जल्दी काम और कमाई दोनों शुरू किए जा सकते हैं। इस फील्ड में आपकी मेहनत और प्रैक्टिस जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही जल्दी आप आगे बढ़ सकते हैं।
कॉलेज की फीस कई बार काफी ज्यादा होती है, खासकर प्राइवेट कॉलेज में, और इसमें लंबे समय तक खर्च भी चलता रहता है। वहीं मेकअप एकेडमी का कोर्स अपेक्षाकृत कम समय और कम खर्च में पूरा हो जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई एक विकल्प हमेशा बेहतर है, क्योंकि दोनों की जरूरत अलग-अलग करियर के लिए होती है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितनी मेहनत करते हैं, कितनी प्रैक्टिस करते हैं और अपने स्किल को कितना निखारते हैं।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर: यह पूरी तरह आपके करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है। अगर आप सरकारी नौकरी, डिग्री और लंबे समय का सुरक्षित करियर चाहते हैं तो कॉलेज बेहतर है। लेकिन अगर आप जल्दी स्किल सीखकर कमाई शुरू करना चाहते हैं तो मेकअप एकेडमी बेहतर विकल्प है।
उत्तर: मेकअप एकेडमी के कोर्स आमतौर पर 3 महीने से 1 साल तक के होते हैं। अलग-अलग कोर्स और लेवल के अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है।
उत्तर: हाँ, अच्छी और प्रोफेशनल एकेडमी से कोर्स करने के बाद आपको सैलून, ब्यूटी स्टूडियो, ब्राइडल मेकअप या फ्रीलांस काम के अवसर मिल सकते हैं।
उत्तर: अगर आपकी रुचि ब्यूटी और क्रिएटिव फील्ड में है और आप जल्दी करियर शुरू करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
उत्तर: BBE वैरिफाइड एकेडमी वह ब्यूटी ट्रेनिंग सेंटर होता है जिसे क्वालिटी ट्रेनिंग, प्रोफेशनल कोर्स और प्लेसमेंट सपोर्ट के आधार पर वेरिफाई किया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा और करियर गाइडेंस मिल सके।