Become Beauty Expert

Bridal Makeup Course करने के बाद क्या सच में अच्छी Job मिल सकती है? जानिए कहाँ करें अप्लाई 

Bridal Makeup Course करने के बाद क्या सच में अच्छी Job मिल सकती है जानिए कहाँ करें अप्लाई 
  • Whatsapp Channel

आज के समय में हर दुल्हन अपनी शादी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। दुल्हन चाहती है उसका मेकअप कोई प्रोफेशनल ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट ही करें। ऐसे में अगर आपने Bridal Makeup Course पूरा कर लिया है और अब सोच रहे हैं कि पहली Job कैसे मिलेगी, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बता दें कि केवल कोर्स कर लेने से ही नौकरी नहीं मिल जाती है इसके लिए पोर्टफोलियो का अच्छा होना जरुरी है साथ ही सही जगह पर आवेदन करना चाहिए। अगर आपने प्रैक्टिस अच्छे से किया है तो निश्चित ही आपको अच्छी जॉब मिल जाएगी। 

सबसे पहले अपनी Skills को मजबूत बनाएं

अगर आप बड़े और फेमस ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है तो सबसे पहले अपनी स्किल को बढ़ाना होगा। आपने जैसे ही अपना कोर्स पूरा किया आपको तुरंत अपने स्किल बढ़ाने पर काम करना चाहिए। बहुत से ऐसे स्टूडेंट है जो कोर्स तो कर लेते है लेकिन अपने स्किल पर काम करना छोड़ देते है। ऐसे में उन्हें जॉब मिलने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।  रोजाना अलग-अलग Bridal Makeup Look, Engagement Makeup, Reception Makeup, HD Makeup और Airbrush Makeup की प्रैक्टिस करें। चेहरे के अलग-अलग Shape, Skin Tone और Skin Type पर काम करना सीखें। जितनी ज्यादा प्रैक्टिस होगी, उतना ही बेहतर आपका काम होगा और इंटरव्यू में भी आपका आत्मविश्वास दिखाई देगा।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

एक शानदार Portfolio तैयार करें

आप जब कोर्स कर रहे हो तभी एक शानदार Portfolio तैयार करें। ऐसा इसलिए जब आप किसी मेकअप स्टूडियो में या फिर सैलून में जॉब के लिए जायेंगे तो सबसे पहले आपका काम देखा जाता है। Beauty Industry में आपका Portfolio ही आपकी पहचान होता है। किसी भी Salon या Makeup Studio में Job के लिए आवेदन करते समय सबसे पहले आपका काम देखा जाता है। अपने Portfolio में Bridal Makeup की High Quality Photos, Before & After Images, Traditional Bridal Look, Modern Bridal Look और पार्टी मेकअप की तस्वीरें शामिल करें। अगर आपने Course के दौरान किसी Bridal Model पर काम किया है तो उसकी तस्वीरें भी जोड़ें।

इसके अलावा Instagram पर अपना Professional Page बनाएं और वहां नियमित रूप से अपना काम पोस्ट करें। आज कई Salon और Clients सोशल मीडिया देखकर ही Makeup Artist को Hire करते हैं।

Internship का मौका बिल्कुल न छोड़ें

अगर आपके Makeup Institute में Internship की सुविधा मिलती है तो उसे जरूर करें। Internship के दौरान आपको Professional Salon का माहौल समझने का मौका मिलता है। आप Senior Makeup Artist के साथ काम करना सीखते हैं और Bridal Client को Handle करने का अनुभव भी मिलता है।

कई बार अच्छी Performance करने वाले Students को Internship के बाद उसी Salon में Permanent Job भी मिल जाती है। इसलिए Internship को केवल Training नहीं बल्कि Career का पहला कदम समझें।

बड़े Salon और Makeup Studio में ऐसे करे Apply 

Bridal Makeup Course पूरा होने के बाद केवल एक-दो Salon में आवेदन करने के बजाय https://salonnaukri.com/ पर अप्लाई करें। SalonNaukri आपके लिए एक बेहतरीन जॉब प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। SalonNaukri पर आप अपनी स्किल, अनुभव और पसंदीदा शहर के अनुसार उपलब्ध नौकरियों को आसानी से खोज सकते हैं और कुछ ही मिनटों में सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए SalonNaukri App डाउनलोड करें या https://salonnaukri.com/ पर जाकर अपनी पसंद की वैकेंसी चुनें और अपना करियर शुरू करें। 

यदि आप Salon Owner हैं और अपनी टीम के लिए अनुभवी या फ्रेश Beauty Professionals की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri पर बिल्कुल मुफ्त में जॉब पोस्ट कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ब्यूटी इंडस्ट्री के नियोक्ताओं और जॉब सीकर्स को जोड़ने वाला एक भरोसेमंद माध्यम है, जिससे सही उम्मीदवार और सही नौकरी का मिलान आसान हो जाता है।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

BBE Verified Academy से करें इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

अगर आप मेकअप कोर्स  करना चाहते हैं लेकिन सही एकेडमी चुनने में असमंजस है, तो BBE Verified Academy आपकी मदद कर सकती है। यहां दिलाने से लेकर आपको 100% इंटर्नशिप, सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इतना ही नहीं, योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाता है, जिससे प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेना और भी आसान व किफायती बन जाता है। यदि आप ब्यूटी इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो BBE Verified Academy आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत साबित हो सकती है।   Scholarship का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या काउंसलिंग के लिए 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. क्या Bridal Makeup Course करने के बाद आसानी से जॉब मिल जाती है?

उत्तर: अगर आपने किसी अच्छे इंस्टीट्यूट से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है, नियमित प्रैक्टिस की है और आपका पोर्टफोलियो अच्छा है, तो आपको सैलून, मेकअप स्टूडियो या ब्राइडल मेकअप टीम में नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

प्रश्न 2. Bridal Makeup Course के बाद कहाँ-कहाँ जॉब मिल सकती है?

उत्तर: इस कोर्स के बाद आप बड़े सैलून, मेकअप स्टूडियो, ब्राइडल स्टूडियो, ब्यूटी क्लीनिक, वेडिंग कंपनियों और फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा SalonNaukri जैसे जॉब प्लेटफॉर्म पर भी आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3. Bridal Makeup Course के बाद शुरुआती सैलरी कितनी मिलती है?

उत्तर: शुरुआती स्तर पर एक फ्रेशर मेकअप आर्टिस्ट को आमतौर पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक की सैलरी मिल सकती है। अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ यह आय ₹50,000 से ₹1 लाख या उससे अधिक भी हो सकती है।

प्रश्न 4 . क्या Internship करने से जॉब मिलने में फायदा होता है?

उत्तर: बिल्कुल। इंटर्नशिप के दौरान आपको वास्तविक क्लाइंट्स के साथ काम करने का अनुभव मिलता है। कई बार अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले स्टूडेंट्स को उसी सैलून में स्थायी नौकरी का अवसर भी मिल जाता है।

प्रश्न 5. Bridal Makeup Course के लिए कौन-सी Academy चुननी चाहिए?

उत्तर: ऐसी एकेडमी चुनें जहाँ अनुभवी ट्रेनर, लाइव प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, प्रमाणपत्र और प्लेसमेंट सपोर्ट उपलब्ध हो। एडमिशन लेने से पहले एकेडमी के रिव्यू और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की भी जांच करें.

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now