Become Beauty Expert

Bridal Hair Specialist जॉब के लिए कहाँ करे अप्लाई ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Bridal Hair Specialist जॉब के लिए कहाँ करे अप्लाई ? जानिए पूरी प्रक्रिया
  • Whatsapp Channel

शादी विवाह का सीजन काफी तेजी से भारत में आगे बढ़ रहा है। अब दुल्हन अपने मेकअप के साथ में हेयर भी सुंदर दिखाना चाहती है। ऐसे में ब्राइडल हेयर स्पेशलिस्ट की डिमांड काफी बढ़ गई है। बड़े शहरो से लेकर गांव तक ब्राइडल हेयर स्पेशलिस्ट की डिमांड है। यदि आपने Bridal Hair Styling Course किया है या Hair Styling की अच्छी ट्रेनिंग ली है, तो आपके लिए नौकरी और फ्रीलांस दोनों क्षेत्रों में शानदार अवसर मौजूद हैं। सही जानकारी और सही प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप आसानी से अपनी पहली जॉब पा सकते हैं।

Bridal Hair Specialist कौन होता है?

ब्राइडल हेयर स्पेशलिस्ट वह प्रोफेशनल होता है जो दुल्हन के चेहरे, ड्रेस, ज्वेलरी और शादी की थीम के अनुसार खूबसूरत हेयरस्टाइल तैयार करता है। इसमें Bridal Bun, Juda Styling, Braids, Curls, Waves, Hair Extensions, Hair Accessories और Veil Setting जैसी कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है। एक अच्छा Hair Specialist केवल हेयरस्टाइल नहीं बनाता बल्कि दुल्हन के पूरे लुक को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Bridal Hair Specialist बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

अगर आप एक ब्राइडल हेयर स्पेशलिस्ट बनाना चाहते है तो 10वीं या फिर 12वीं पास स्टूडेंट कोर्स कर सकते है। इसके लिए Beauty Academy से Bridal Hair Styling या Hair Styling Course करना फायदेमंद रहेगा। कोर्स के दौरान आपको अलग-अलग Bridal Hairstyles, Hair Texture, Hair Products, Styling Tools और Client Handling की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा नियमित प्रैक्टिस और अलग-अलग मॉडल पर काम करने का अनुभव आपके करियर को मजबूत बनाता है।

Read more Article: हेयर एक्सटेंशन कोर्स की कोर्स अवधि क्या है, जानिए मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में कैसे लें एडमिशन। What is the course duration of Hair Extension Course: Know how to take admission in Meribindiya International Academy

Bridal Hair Specialist जॉब के लिए कहाँ करें अप्लाई?

SalonNaukri पर करें सीधे जॉब के लिए आवेदन

हेयर Course पूरा करने के बाद केवल एक-दो जगह Resume भेजने तक सीमित न रहें। अगर आप Beauty Industry में जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो SalonNaukri एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां Beauty, Makeup, Hair, Nail, Skin और Spa से जुड़ी नई-नई जॉब्स नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं।

आप अपनी स्किल, अनुभव और जिस शहर में काम करना चाहते हैं, उसके अनुसार आसानी से नौकरी खोज सकते हैं। पसंद की वैकेंसी मिलने पर कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए SalonNaukri App डाउनलोड करें या https://salonnaukri.com/ पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाएं और अपनी पसंद की जॉब के लिए अप्लाई करें।

Salon Owners के लिए भी है फ्री सुविधा

अगर आप Salon Owner हैं और अपनी टीम के लिए नए या अनुभवी Beauty Professionals की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri आपके लिए भी उपयोगी प्लेटफॉर्म है। यहां आप बिल्कुल मुफ्त में अपनी जॉब पोस्ट कर सकते हैं। इससे आपको योग्य उम्मीदवार आसानी से मिल जाते हैं और भर्ती की प्रक्रिया भी तेज और आसान हो जाती है।

BBE Verified Academy से सीखें प्रोफेशनल स्किल्स

अगर आपने अभी तक Makeup Course नहीं किया है या सही Academy चुनने में परेशानी हो रही है, तो BBE Verified Academy आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यहां इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि स्टूडेंट्स कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी के लिए तैयार हो सकें।

ट्रेनिंग के साथ-साथ यहां 100% Internship Support, Certificate और Placement Assistance जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इतना ही नहीं, योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की Scholarship भी दी जाती है, जिससे प्रोफेशनल कोर्स करना और भी आसान और किफायती हो जाता है।

Read more Article: हेयर एक्सटेंशन कोर्स की कोर्स अवधि क्या है, जानिए मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में कैसे लें एडमिशन। What is the course duration of Hair Extension Course: Know how to take admission in Meribindiya International Academy

यदि आप Beauty Industry में अपना सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो BBE Verified Academy से शुरुआत कर सकते हैं। Scholarship का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या फ्री काउंसलिंग के लिए 8595172415 पर संपर्क करें।

ऑनलाइन जॉब के लिए प्रोफाइल कैसे बनाएं?

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपका प्रोफाइल जितना बेहतर होगा, नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। सबसे पहले अपना अपडेटेड Resume तैयार करें जिसमें आपका Course, Academy का नाम, Skills और Experience स्पष्ट रूप से लिखा हो। इसके साथ अपने Bridal Hair Styles की अच्छी Quality वाली Photos और Videos का Portfolio भी तैयार करें। यदि आपका Instagram या Facebook Professional Page है तो उसका लिंक भी Resume में शामिल करें। आजकल कई कंपनियां इंटरव्यू से पहले उम्मीदवार का Portfolio देखकर ही चयन करती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Bridal Hair Specialist बनने के लिए कौन-सा कोर्स करना चाहिए?

उत्तर: Bridal Hair Specialist बनने के लिए Bridal Hair Styling Course या Professional Hair Styling Course करना सबसे अच्छा विकल्प है। इन कोर्सों में Bridal Bun, Juda Styling, Braids, Curls, Hair Extensions, Hair Accessories और Bridal Hair Trends की ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रश्न 2: क्या 10वीं या 12वीं के बाद Bridal Hair Styling Course किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, अधिकांश Beauty Academies में 10वीं या 12वीं के बाद Bridal Hair Styling Course में एडमिशन लिया जा सकता है। कुछ संस्थानों में योग्यता के नियम अलग हो सकते हैं।

प्रश्न 3: Bridal Hair Specialist की जॉब कहाँ मिल सकती है?

उत्तर: Bridal Hair Specialist की नौकरी Beauty Salon, Bridal Studio, Makeup Studio, Luxury Salon, Wedding Company और Freelance Platform पर मिल सकती है। इसके अलावा SalonNaukri जैसे जॉब प्लेटफॉर्म पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न 4: Bridal Hair Specialist की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: शुरुआती स्तर पर Bridal Hair Specialist की सैलरी लगभग ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह हो सकती है। अनुभव बढ़ने के बाद यह ₹40,000 से ₹80,000 या उससे अधिक भी हो सकती है। फ्रीलांस प्रोफेशनल एक ब्राइडल बुकिंग से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

प्रश्न 5: क्या Bridal Hair Specialist फ्रीलांस काम भी कर सकता है?

उत्तर: हाँ, कई Bridal Hair Specialists शादी, रिसेप्शन, एंगेजमेंट और अन्य इवेंट्स के लिए फ्रीलांस सेवाएं देते हैं। इससे नौकरी के साथ अतिरिक्त आय भी कमाई जा सकती है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now