Become Beauty Expert

2026 में Hair Course करना हुआ आसान! स्कॉलरशिप के साथ जानें पूरी प्रक्रिया 

2026 में Hair Course करना हुआ आसान! स्कॉलरशिप के साथ जानें पूरी प्रक्रिया 
  • Whatsapp Channel

हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में तेजी से आगे बढ़ी है। जहाँ पहले हेयर स्टाइलिस्ट को बहुत ही साधारण प्रोफेशन माना जाता था वहीं अब इसकी डिमांड काफी ज्यादा हो गई है जिसमें कमाई के साथ – साथ अपने देश में और विदेशों में नौकरी के शानदार अवसर भी मौजूद है। अगर आप भी एक प्रोफेशनल कोर्स करने का सोच रहे हैं और फ़ीस की वजह से कोर्स नहीं कर पा रहे है तो यह ब्लॉग आपके लिए है आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि कैसे 2026 में एडमिशन लेकर हेयर कोर्स कर सकते है साथ ही  स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी। 

Hair Course की डिमांड क्यों बढ़ रही है?

आज छोटे शहरों से लेकर बड़े गांव तक नए-नए सैलून, ब्यूटी स्टूडियो और यूनिसेक्स सैलून खुल गए है। इसके साथ – साथ  Bridal Industry, Fashion Shows, Photoshoots, Film Industry और Beauty Clinics में भी हेयर एक्सपर्ट की डिमांड पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ी है। लोग केवल Hair Cut ही नहीं बल्कि Hair Color, Hair Spa, Hair Smoothening, Hair Treatment और Advanced Hair Styling जैसी सेवाओं पर भी अच्छा पैसा खर्च कर रहे हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है।

Read more Article: लोरियल एकेडमी से कोर्स करने के बाद कैसे पाएं हाई-पेइंग जॉब?

Hair Course में क्या-क्या सिखाया जाता है?

एक प्रोफेशनल Hair Course केवल बाल काटना ही नहीं सिखाता, बल्कि आपको Hair Industry की पूरी जानकारी देता है। कोर्स के दौरान Hair Cutting Techniques, Hair Styling, Hair Wash, Blow Dry, Hair Spa, Hair Coloring, Global Color, Highlighting, Hair Straightening, Smoothening, Keratin Treatment, Hair Rebonding, Client Handling, Salon Hygiene और Professional Tools का सही उपयोग सिखाया जाता है। कई एडवांस कोर्स में Hair Consultation और Latest International Hair Trends के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि छात्र इंडस्ट्री के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।

 कौन कर सकता है Hair Course?

हेयर कोर्स करने के लिए किसी भी तरह के खास डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आपने 10वीं या फिर 12वीं पास किया है तो हेयर कोर्स कर सकते है। कई एकेडमी Graduates और Working Professionals के लिए भी Weekend या Flexible Batch की सुविधा देते हैं। इसलिए छात्र, नौकरी करने वाले लोग और अपना करियर बदलने की सोच रहे लोग भी इस कोर्स को कर सकते हैं।

 स्कॉलरशिप के साथ Hair Course कैसे करें?

अगर आपके पास कोर्स की पूरी फीस जमा करने का बजट नहीं है, तो स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।  अगर आप Hair Dressing, Makeup, Beauty Therapy, Cosmetology या किसी अन्य Beauty Course की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन सही Academy चुनने में असमंजस है, तो BBE Verified Academy आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Read more Article: लोरियल एकेडमी से कोर्स करने के बाद कैसे पाएं हाई-पेइंग जॉब?

यहां आपको Verified Academy में एडमिशन दिलाने के साथ-साथ 100% Internship, Certificate और Placement Support जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की Scholarship का लाभ भी दिया जाता है, जिससे प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेना और भी आसान और किफायती हो जाता है।

यदि आप Beauty Industry में एक सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो BBE Verified Academy से शुरुआत कर सकते हैं। Scholarship का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/ पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या Career Counseling के लिए 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।

 Hair Course की अवधि और फीस

Hair Course की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन-सा कोर्स चुनते हैं। बेसिक Hair Course आमतौर पर 2 से 3 महीने का होता है, जबकि एडवांस Hair Course 6 महीने से लेकर 5 मंथ तक का हो सकता है। फीस भी संस्थान और कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है। सामान्यतः Hair Course की फीस ₹20,000 से ₹1,50,000 या उससे अधिक तक हो सकती है। यदि आपको स्कॉलरशिप मिल जाती है, तो आपकी आर्थिक परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

 Hair Course पूरा करने के बाद कहाँ मिल सकती है नौकरी?

Hair Course पूरा करने के बाद आपके सामने कई करियर विकल्प खुल जाते हैं। आप Professional Hair Stylist, Hair Technician, Hair Color Expert, Salon Hair Artist, Hair Trainer या Freelance Hair Stylist के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा बड़े सैलून, लक्ज़री ब्यूटी स्टूडियो, स्पा, होटल, फैशन इंडस्ट्री और फिल्म प्रोडक्शन हाउस में भी अवसर मिल सकते हैं। अनुभव बढ़ने के बाद आप अपना खुद का सैलून या Hair Studio भी शुरू कर सकते हैं।

जॉब पाने के लिए यहां करें अप्लाई :-

अगर आपने हेयर कोर्स पूरा कर लिया है और जल्द से जल्द जॉब पाना चाहते है तो SalonNaukri.com  पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। यहां भारत के सभी राज्यों की जॉब आपको बिल्कुल फ्री मिल जाएगी। इसके साथ  यहां Hair Stylist, Hair Color Expert, Salon Professional और Beauty Industry से जुड़ी कई नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आप Play Store से इसका ऐप डाउनलोड करके अपने शहर के अनुसार नई जॉब्स भी आसानी से खोज सकते हैं। SalonNaukri.com  की वेबसाइट और ऐप बिल्कुल फ्री है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: Hair Course करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर: अधिकांश Hair Course में एडमिशन के लिए 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त होता है। हालांकि, अलग-अलग एकेडमी के नियम अलग हो सकते हैं।

प्रश्न 2: Hair Course की अवधि कितनी होती है?

उत्तर: बेसिक Hair Course आमतौर पर 2 से 3 महीने का होता है, जबकि एडवांस Hair Course 5 से 6 महीने या उससे अधिक अवधि का हो सकता है।

प्रश्न 3: Hair Course की फीस कितनी होती है?

उत्तर: Hair Course की फीस संस्थान और कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है। सामान्यतः इसकी फीस ₹20,000 से ₹1,50,000 या उससे अधिक हो सकती है।

प्रश्न 4: क्या Hair Course पर स्कॉलरशिप मिल सकती है?

उत्तर: हाँ, कुछ Verified Academies और Scholarship Programs के माध्यम से योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

प्रश्न 5: Hair Course के बाद जॉब के लिए कहाँ अप्लाई करें?

उत्तर: Hair Course पूरा करने के बाद आप SalonNaukri.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहाँ Hair Stylist, Hair Color Expert और Beauty Industry से जुड़ी कई जॉब्स उपलब्ध रहती हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now