Become Beauty Expert

Academy Visit में क्या पूछें? ये 5 सवाल आपको सही फैसला लेने में करेंगे मदद

makeup course
  • Whatsapp Channel

अगर आप 10 वीं या फिर 12 वीं पास है और एक बेहतरीन करियर की तलाश में है तो ब्यूटी इंडस्ट्री आपके लिए सबसे बेस्ट है। यह इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से ग्रो की है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ब्यूटी कोर्सेज किए स्टूडेंट की काफी डिमांड है। हर साल हजारों स्टूडेंट मेकअप कोर्स और ब्यूटी कोर्सेज करके आज बड़े ब्यूटी कंपनी में या स्टूडियो में, सैलून में जॉब कर रहे है।

वहीं नए स्टूडेंट भी  इस फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए अलग-अलग एकेडमी में एडमिशन लेते हैं लेकिन सबसे बड़ी गलती जो कई स्टूडेंट कर बैठते हैं, वह है बिना सही जानकारी लिए एडमिशन ले लेना। ज्यादातर स्टूडेंट सोशल मीडिया पर एकेडमी का वीडियो या वर्क देखकर एडमिशन ले लेते है लेकिन असली सच्चाई तभी पता चलती है जब आप खुद Academy Visit करते हैं और सही सवाल पूछते हैं। 

यही वह स्टेप होता है जो आपके करियर का निर्धारण करता है। एक गलती आपका पैसा, समय और करियर सब ख़राब कर सकता है ऐसे में जरूरी है कि आप वहां जाकर सिर्फ देखने तक सीमित न रहें, बल्कि समझदारी से सवाल पूछें। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे Academy Visit में क्या पूछें? और ऐसे  5 सवाल जो आपको सही फैसला लेने में करेंगे मदद।  

1. Trainer का Experience और Background क्या है?

अगर आप किसी नई एकेडमी में एडमिशन लेने जा रहे है तो ट्रेनर का  Experience और Background जरूर चेक करें। क्योंकि जितना अच्छा ट्रेनर का एक्स्पीरियस होगा उतना ही अच्छा वह आपको सिखाएगा। आप उन से पूछ सकते है कि  क्या उन्होंने इंडस्ट्री में काम किया है या सिर्फ टीचिंग तक सीमित हैं? क्या उनके पास प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन है? इस तरह के सवाल आप एक एकेडमी के ट्रेनर से कर सकते है।  वहीं, बिना एक्सपीरियंस वाले ट्रेनर सिर्फ बेसिक जानकारी तक ही सीमित रह जाते हैं, जो आपके करियर के लिए काफी नहीं होता।

Read more Article: Fake Makeup Academy से बचने के 5 बड़े Red Flags – एडमिशन से पहले जरूर जान लें। 

2. Course में क्या-क्या सिखाया जाएगा?

जब भी आप किसी एकेडमी में एडमिशन के लिए जाये तो वहां कोर्स में क्या – क्या सिखाया जाता है जरूर पूछे। बहुत से एकेडमी तो  बड़े नाम से कोर्स बेचती हैं, लेकिन उनका कंटेंट उतना मजबूत नहीं होता। इसलिए आपको यह समझना जरूरी है कि कोर्स का सिलेबस क्या है और उसमें क्या-क्या शामिल किया गया है। इसके साथ ही कोर्स में बेसिक से एडवांस तक की ट्रेनिंग दी जाएगी? क्या HD मेकअप, एयरब्रश मेकअप जैसे लेटेस्ट ट्रेंड्स सिखाए जाएंगे? क्या थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल क्लासेस भी होंगी? इसके साथ ही वहां कोर्स थ्योरी में सिखाया जाता है या प्रैक्टिकल में यह भी जरूर पूछे। 

3. Practice के लिए Models और Products मिलते हैं या नहीं?

आज के समय में ज्यादातर एकेडमी में मॉडल और प्रोड्कट के नाम पर भी स्टूडेंट को गुमराह कर दिया जाता है। कई बार एकेडमी में एडमिशन के समय यह कहा जाता है कि प्रैक्टिस के लिए मॉडल्स दिए जाते है लेकिन बहुत सी एकेडमी नहीं देती है। ऐसे में आपको अच्छे से इस सवाल को पूछना चाहिए कि एकेडमी प्रैक्टिस के लिए क्या सुविधाएं दी जाती है। क्या हमें  प्रैक्टिस के लिए मॉडल्स दिए जाते हैं या आपको खुद लाने होंगे? क्या इंटरनेशनल या अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने को मिलते हैं? अगर आपको एकेडमी में प्रैक्टिस की सही व्यवस्था नहीं है, तो आपका सीखना अधूरा रह जाएगा। इसलिए हमेशा ऐसी एकेडमी चुनें जहां आपको हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का पूरा मौका मिले।

Read more Article: मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी Permanent Makeup कोर्स: फीस, प्लेसमेंट और करियर ऑप्शंस

4. Certification और Placement का क्या सिस्टम है?

आजकल कई एकेडमियां 100% प्लेसमेंट का दावा करती हैं, लेकिन आपको इन दावों की सच्चाई जरूर जाननी चाहिए। एडमिशन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि एकेडमी का प्लेसमेंट सिस्टम वास्तव में कैसे काम करता है। क्या एकेडमी आपको जॉब दिलाने में मदद करती है या सिर्फ गाइड करती है? क्या उनका किसी सैलून या ब्रांड के साथ टाई-अप है? जो सर्टिफिकेट दिया जाएगा, क्या वह इंडस्ट्री में मान्य है? सही जानकारी लेने से आप गलत उम्मीदों से बच सकते हैं और अपने करियर के लिए बेहतर फैसला ले सकते हैं।

5. Fees Structure और Hidden Charges क्या हैं?

फीस से जुड़ी पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी है। कई बार एकेडमियां शुरुआत में कम फीस बताती हैं, लेकिन बाद में अलग-अलग चार्जेस जोड़ देती हैं। क्या फीस में पूरा कोर्स शामिल है या अलग से किट, एग्जाम और सर्टिफिकेट के लिए पैसे देने होंगे? क्या कोई EMI या डिस्काउंट ऑप्शन है? हमेशा कोशिश करें कि फीस से जुड़ी सारी जानकारी लिखित में लें, ताकि बाद में कोई कन्फ्यूजन न हो और आप बिना तनाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से हाइड्रा फेशियल कोर्स सीखें | Learn Hydra Facial Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best academy

 Makeup Academy कैसे चुनें?

सही मेकअप एकेडमी चुनने के लिए स्टूडेंट BBE की मदद भी ले सकते है। अगर स्टूडेंट BBE वेरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें ₹1,000 से लेकर ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप पाने का शानदार मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि स्टूडेंट अपने शहर में मौजूद वेरिफाइड एकेडमी का चुनाव भी आसानी से कर सकते हैं। BBE द्वारा दी जाने वाली यह स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स की फीस को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे क्वालिटी एजुकेशन लेना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट ( https://becomebeautyexpert.com/scholarship/)पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

Academy Visit में सबसे जरूरी सवाल कौन से पूछने चाहिए?

आपको मुख्य रूप से 5 सवाल जरूर पूछने चाहिए:
ट्रेनर का एक्सपीरियंस क्या है?
कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा?
प्रैक्टिस के लिए मॉडल और प्रोडक्ट मिलेंगे या नहीं?
सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट का सिस्टम क्या है?
फीस में कोई छुपे हुए चार्ज तो नहीं हैं?
ये सवाल आपको सही एकेडमी चुनने में काफी मदद करते हैं।

क्या हर एकेडमी प्रैक्टिस के लिए मॉडल्स देती है?

नहीं, हर एकेडमी मॉडल्स नहीं देती। कई बार एडमिशन के समय वादा किया जाता है लेकिन बाद में स्टूडेंट्स को खुद मॉडल लाने पड़ते हैं। इसलिए पहले ही कन्फर्म करें कि प्रैक्टिस के लिए मॉडल और प्रोडक्ट्स एकेडमी की तरफ से मिलेंगे या नहीं।

BBE Verified Academy क्या होती है?

BBE Verified Academy वह होती है जिसे पहले से जांचा और परखा गया होता है। ऐसी एकेडमी में एडमिशन लेने से स्टूडेंट्स को क्वालिटी ट्रेनिंग मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

BBE Scholarship के लिए कैसे अप्लाई करें?

BBE Scholarship के लिए अप्लाई करने के लिए आपको:
BBE की ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/)पर जाना होगा
“Scholarship Form” भरना होगा
या फिर आप अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: 8595172415

सही Makeup Academy कैसे चुनें?

सही एकेडमी चुनने के लिए:
खुद जाकर विज़िट करें
सभी जरूरी सवाल पूछें
ट्रेनर और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करें
फीस और प्लेसमेंट की सच्चाई जानें
और चाहें तो BBE Verified Academy का विकल्प चुनें

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now