Become Beauty Expert

ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन से पहले Faculty Experience ऐसे चेक करें – 90% लोग करते हैं गलती

ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन से पहले Faculty Experience ऐसे चेक करें – 90% लोग करते हैं गलती
  • Whatsapp Channel

अगर आप एक बेहतरीन करियर ऑप्शन की तलाश में है तो ब्यूटी इंडस्ट्री आपके लिए सबसे बेस्ट है। हर साल लाखों स्टूडेंट ब्यूटी कोर्सेज करने के लिए आगे आ रहे है। यह स्टूडेंट  ब्यूटी एक्सपर्ट बनने के लिए अलग-अलग एकेडमी में एडमिशन लेते हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ी गलती यह होती है कि स्टूडेंट्स सिर्फ एकेडमी की फीस, ऑफर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर या सोशल मीडिया प्रमोशन देखकर ही फैसला ले लेते हैं। एडमिशन के समय स्टूडेंट से एक चीज जो कई बार छूट जाती है वह है Faculty Experience के बारे में पता करना। किसी भी स्टूडेंट के करियर को बेहतर बनाने में सबसे ज्यादा योगदान किसी का होता है वह है Faculty का। आज के इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि कैसे ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन से पहले Faculty Experience चेक करें – 90% लोग करते हैं ये गलती। 

फैकल्टी एक्सपीरियंस क्यों है सबसे जरूरी?

ब्यूटी एकेडमी की पहचान  फैकल्टी से होती है। अगर किसी ब्यूटी एकेडमी में फैकल्टी एक्स्पीरियस वाली है तो आपका करियर अपने आप ग्रोथ हो जाएगा। एक अच्छा ट्रेनर स्टूडेंट्स को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक ट्रेन करती है। एक एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी ही हमें बताता है कि रियल क्लाइंट्स के साथ कैसे काम करना है, किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है और अलग-अलग स्किन टाइप या फेस कट के अनुसार मेकअप कैसे किया जाता है। इसके साथ ही ब्यूटी इंडस्ट्री में कौन – कौन से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है  अगर फैकल्टी के पास सिर्फ थ्योरी नॉलेज है और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस नहीं है, तो आपकी सीखने की प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, जिससे आगे चलकर आपको जॉब या फ्रीलांसिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Read more Article: BEAUTY ACADEMY में Placement Guarantee  झूठ या सच? Admission लेने से पहले ये जरूर जान लें 

 एडमिशन से पहले Faculty Experience के लिए यह 5 चीजें चेक करें :- 

 1. फैकल्टी का प्रोफाइल और बैकग्राउंड जरूर देखें :- 

जब भी एडमिशन लेने जाये तो सबसे पहले फैकल्टी के बारे में अच्छे से जानकारी ले। इसके साथ ही बहुत सी ब्यूटी एकेडमी है जो अपनी वेबसाइट, इंस्टाग्राम पेज या ब्रॉशर में फैकल्टी का प्रोफाइल शेयर करती हैं स्टूडेंट एडमिशन के पहले वहां से भी जानकारी ले सकते है। स्टूडेंट को एडमिशन से पहले पूछना चाहिए कि फैकल्टी के पास कितने साल का एक्सपीरियंस है, उन्होंने किन-किन क्लाइंट्स या प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और क्या उनके पास किसी फेमस एकेडमी का  सर्टिफिकेशन है या नहीं।  अगर वह सब बताते है और किसी फैकल्टी ने ब्राइडल मेकअप, फैशन शूट, फिल्म इंडस्ट्री या बड़े इवेंट्स में काम किया है, तो यह आपके करियर के लिए सबसे बेस्ट ट्रेनर साबित हो सकते है। 

 2. सोशल मीडिया और पोर्टफोलियो जरूर चेक करें :- 

आज का यह समय सोशल मीडिया का है ऐसे में स्टूडेंट को एक बार ट्रेनर का सोशल मीडिया जरूर देखना चाहिए। अगर वह एक प्रोफेशनल ट्रेनर है तो उनका काम सोशल मीडिया पर जरूर होगा। इसलिए एडमिशन लेने से पहले फैकल्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे इंस्टाग्राम या यूट्यूब को जरूर चेक करें। अगर आप ब्यूटी कोर्सेज करने जा रहे है तो वहां ट्रेनर के द्वारा किए गए मेकअप लुक्स, क्लाइंट वर्क, ट्रांसफॉर्मेशन और स्टाइलिंग देखने को मिल जाएगी। इसको देखकर आप समझ सकते है कि ट्रेनर के पास कितना स्किल और एक्स्पीरियस है।  अगर किसी ब्यूटी एकेडमी में ट्रेनर का काम ट्रेंडी, क्लीन और डिटेलिंग वाला है, तो यह अच्छा संकेत है। वहीं, अगर उनका पोर्टफोलियो कमजोर या आउटडेटेड है, तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यही स्किल्स आगे आपको सिखाई जाएंगी।

3. डेमो क्लास जरूर लें :- 

एडमिशन के समय डेमो क्लास जरूर लें।  बहुत से स्टूडेंट्स इस स्टेप को स्किप कर देते हैं, जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है। डेमो क्लास लेने से आपको फैकल्टी के टीचिंग स्टाइल को समझने का मौका मिलता है। आप यह देख सकते हैं कि वे किस तरह से समझाते हैं, क्या वे बेसिक्स पर ध्यान देते हैं या सीधे एडवांस लेवल पर जाते हैं, और क्या वे स्टूडेंट्स के सवालों का सही तरीके से जवाब देते हैं या नहीं। एक अच्छी फैकल्टी वही होती है जो हर स्टूडेंट को समझकर सिखाए और उसकी गलतियों को सुधारने में मदद करे। इसलिए डेमो क्लास आपको सही फैसला लेने में काफी मदद कर सकती है और गलत एकेडमी चुनने से बचा सकती है।

Read more Article: प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कैसे बढ़ाएँ अपनी कमाई? जानिए 3 बेस्ट तरीके जो देंगे हाई इनकम

4. पुराने स्टूडेंट्स का फीडबैक लें :-

किसी भी एकेडमी में एडमिशन से पहले ट्रेनर के बारे में अच्छे से जानने के लिए वहां के पुराने स्टूडेंट से एक बार फीडबैक जरूर लें। आप कोशिश करें कि वहां जो स्टूडेंट कोर्स कर रहे हो या जो कोर्स कर चुके हो उनसे एकेडमी के बारे में जरूर पूछे। स्टूडेंट से यह जानने की कोशिश करें कि फैकल्टी का व्यवहार कैसा है, क्या वे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करते हैं, और क्या उन्होंने स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम दिलाने में मदद की है। 

5. सिर्फ नाम या ब्रांड पर भरोसा न करें 

कई बार स्टूडेंट ब्रांड ब्यूटी कोर्सेज करने जाते है और ब्रांड के नाम पर फस जाते है। स्टूडेंट यह सोचकर एडमिशन ले लेते है कि अगर ब्रांड बड़ा है तो वहां ट्रेनर भी अच्छे और सपोर्टिव होंगे। लेकिन ज्वाइन करने के बाद पता चलता है कि ट्रेनर के पास में अच्छा एक्स्पीरियस नहीं है।  । इसलिए हमेशा उस ब्रांच की फैकल्टी के बारे में जानकारी लें जहां आप एडमिशन लेने जा रहे हैं, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े।

90% स्टूडेंट्स की सबसे बड़ी गलती

ज्यादातर स्टूडेंट्स एडमिशन के समय सिर्फ फीस, डिस्काउंट, ऑफर्स और प्लेसमेंट के वादों पर फोकस करते हैं। वे यह नहीं सोचते कि उन्हें सिखाने वाला कौन है और उसकी क्वालिटी क्या है। यही वजह है कि कोर्स पूरा करने के बाद भी कई स्टूडेंट्स कॉन्फिडेंट नहीं होते और उन्हें क्लाइंट्स या जॉब पाने में दिक्कत होती है। अगर शुरुआत में ही फैकल्टी को सही से चेक किया जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

Read more Article: हेयर एक्सटेंशन कोर्स की कोर्स अवधि क्या है, जानिए मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में कैसे लें एडमिशन। What is the course duration of Hair Extension Course: Know how to take admission in Meribindiya International Academy

BBE वैरिफाइड एकेडमी में लें एडमिशन :- 

अगर आप ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन लेने जा रहे है और समझ ना आ रहा है कि कहाँ अच्छे ट्रेनर है कहाँ नहीं तो  इसके लिए BBE की मदद ले सकते है।  स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है जहाँ स्टूडेंट को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दोनों ही दिया जाता हो।  BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट को एक अच्छी एकेडमी में एडमिशन भी मिल जायेगा। 

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :- 

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) वेबसाइट पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

ब्यूटी एकेडमी में फैकल्टी एक्सपीरियंस चेक करना क्यों जरूरी है?

ब्यूटी इंडस्ट्री पूरी तरह स्किल-बेस्ड फील्ड है, जहां थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज मायने रखती है। अगर आपकी फैकल्टी एक्सपीरियंस्ड नहीं है, तो आपको सही टेक्निक, प्रोडक्ट यूसेज और क्लाइंट हैंडलिंग की जानकारी नहीं मिल पाएगी। एक अनुभवी ट्रेनर आपको इंडस्ट्री के रियल एक्सपीरियंस के साथ ट्रेन करता है, जिससे आप जल्दी सीखते हैं और करियर में आगे बढ़ते हैं।

फैकल्टी का एक्सपीरियंस कैसे पता करें?

आप फैकल्टी का एक्सपीरियंस कई तरीकों से पता कर सकते हैं जैसे—उनका प्रोफाइल देखना, सोशल मीडिया अकाउंट चेक करना, उनके पोर्टफोलियो को एनालाइज करना और सीधे उनसे सवाल पूछना। इसके अलावा, यह भी जानने की कोशिश करें कि उन्होंने किन-किन प्रोजेक्ट्स, ब्राइडल वर्क या इवेंट्स में काम किया है। इससे आपको उनकी स्किल और इंडस्ट्री एक्सपोजर का अंदाजा लग जाएगा।

क्या सिर्फ ब्रांडेड एकेडमी में ही अच्छी फैकल्टी होती है?

नहीं, यह जरूरी नहीं है। कई बार बड़े नाम वाली एकेडमी में भी हर ब्रांच में अच्छी फैकल्टी नहीं होती। स्टूडेंट्स अक्सर ब्रांड देखकर एडमिशन ले लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें फैकल्टी की कमी महसूस होती है। इसलिए हमेशा उस ब्रांच की फैकल्टी के बारे में जानकारी लें, जहां आप एडमिशन लेने जा रहे हैं।

BBE वैरिफाइड एकेडमी क्या होती है?

BBE वैरिफाइड एकेडमी वह होती है, जिसे एक खास प्रक्रिया के बाद वेरिफाई किया जाता है ताकि स्टूडेंट्स को सही ट्रेनिंग और बेहतर करियर ऑप्शन मिल सके। इन एकेडमी में फैकल्टी, कोर्स क्वालिटी और प्लेसमेंट सपोर्ट का ध्यान रखा जाता है, जिससे स्टूडेंट्स को भरोसेमंद विकल्प मिल सके।

BBE स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है। फॉर्म भरने के बाद टीम आपसे संपर्क करती है और आगे की प्रक्रिया बताती है। अगर आप सीधे बात करना चाहते हैं, तो दिए गए नंबर 8595172415 पर संपर्क करके भी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now