
भारत में मेकअप इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रहा है। आज लाखों स्टूडेंट कोर्स मेकअप कोर्स करके महीने का लाखों रुपये कमा रहे है। इतना ही नहीं स्टूडेंट मेकअप कोर्स करके विदेशों के बड़े सैलून ब्यूटी पार्लर आदि जगह भी काम कर रहे है। ऐसे में अगर आप भी मेकअप कोर्स करके एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते है और समझ न आ रहा है कि Bridal Makeup Course पहले करें या बेसिक मेकअप कोर्स तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए ही है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि पहले Bridal Makeup Course करना चाहिए या Basic Makeup कोर्स।

अगर बेसिक मेकअप कोर्स की बात करें तो यह कोर्स उन स्टूडेंट के लिए है जो बिल्कूल नए है और जीरो से शुरू करना चाहते है। इसमें स्किन टाइप पहचानना, सही फाउंडेशन चुनना, कंसीलर और कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल, बेस मेकअप बनाना और सिंपल आई मेकअप आदि की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है।
इस कोर्स में मेकअप की फाउंडेशन यानी बेसिक्स सिखाए जाते हैं, जिससे स्टूडेंट को मेकअप की सही समझ मिलती है। इसके साथ ही बेसिक मेकअप कोर्स में स्टूडेंट को डेली लुक और पार्टी लुक के बारे में भी सिखाया जाता है।
Read more Article: Makeup Artist बनने के लिए 6 महीने का Perfect Course Plan
Bridal Makeup Course यह एक तरह का एडवांस लेवल कोर्स है जिसमें दुल्हन के मेकअप के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स में स्टूडेंट HD मेकअप, Airbrush मेकअप, कंटूरिंग, हाईलाइटिंग और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप टेक्निक्स आदि के बारे में सिख सकते है।
स्टूडेंट Bridal Makeup Course में ही अलग- अलग धर्म के जैसे हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन ब्राइडल मेकअप के बारे में ट्रेनिंग दिया जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है जो पहले से मेकअप की बेसिक जानकारी रखते हैं या सीधे प्रोफेशनल लेवल पर काम करना चाहते हैं।
अगर आप नए है तो Basic Makeup Course पहले करें जिससे आपकी शुरुआती नींव काफी मजबूत हो जाये। अगर आपका बेसिक अच्छा है तो एडवांस सिखने में दिक्क्त नहीं होगी। इसके साथ ही आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही अच्छा आपके काम ने निखार आएगा। स्टूडेंट को सीखते समय छोटी – छोटी गलतियों से बचना चाहिए। जब आपकी स्किल्स क्लियर होती हैं, तो आप क्लाइंट के सामने भी ज्यादा प्रोफेशनल तरीके से काम कर पाते हैं और धीरे-धीरे अपने काम में सुधार लाते हैं।
Read more Article: पार्ट-टाइम में करें ये जॉब्स और बनें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट—महिलाओं के लिए बेस्ट!
बहुत से स्टूडेंट ऐसे है जिन्हे मेकअप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है और वह डारेक्ट जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में Bridal Makeup Course करने लगते है। ब्राइडल मेकअप की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है और इसमें कमाई भी अच्छी होती है।
अगर आप इस कोर्स से शुरुआत करते हैं, तो आप शुरुआत में ही एडवांस टेक्निक्स सीख लेते हैं और जल्दी प्रोफेशनल काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ज्यादा प्रैक्टिस और मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि इसमें बेसिक क्लियर होना बहुत जरूरी होता है।
नए स्टूडेंट के दिमाग में हमेशा यह सवाल रहता है कि ब्राइडल मेकअप कोर्स पहले करें या बेसिक मेकअप कोर्स। ऐसे में हम आपको बता दे कि अगर आप बिल्कुल नए है और मेकअप कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो बेसिक मेकअप कोर्स करना सही रहेगा। वहीं अगर आपको बेसिक मेकअप कोर्स के बारे में पहले से जानकारी है तो आपके लिए सीधे Bridal Makeup Course सही है। लेकिन ध्यान रखें कि बिना बेसिक्स के एडवांस सीखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
नए स्टूडेंट के लिए सबसे आसान और सही रास्ता है कि पहले Basic Makeup Course करें उसके बाद अच्छी तरह से प्रैक्टिस करने के बाद अपनी स्किल को मजबूत करने के लिए और जल्दी पैसे कमाने के लिए ब्राइडल मेकअप कोर्स कर सकते है। अगर स्टूडेंट स्टेप बाय स्टेप सीखते है तो कोई दिक्क्त भी नहीं होती और आसानी से सिख भी सकते है।
स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा।
सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415
अगर आसान शब्द में कहें तो Basic Makeup Course आपकी नींव है और Bridal Makeup Course आपकी स्पेशलाइजेशन है। ऐसे में बिना नीव के सीधा एडवांस कोर्स करने पर कुछ समझ नहीं आएगा और काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप Beginner हैं, तो हमेशा Basic से शुरुआत करें और फिर धीरे-धीरे Bridal की तरफ बढ़ें। मेकअप में जितना ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।
उत्तर :- जी हाँ ! अगर आप एकदम से नए है और मेकअप कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो बेसिक मेकअप कोर्स कर सकते है। इससे आप मेकअप से जुड़ी चीजों के बारे में अच्छे से जान पाएंगे।
उत्तर :- जी हाँ ! सिख सकते है लेकिन बिना बेसिक चीजें सीखें अगर डारेक्ट एडवांस चीजें सीखेंगे तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर :- इसमें स्किन टाइप पहचानना, फाउंडेशन लगाना, बेस मेकअप, कंसीलर, कॉम्पैक्ट, और सिंपल आई मेकअप सिखाया जाता है।
उत्तर :- BBE स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत ₹1,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप देते हैं। इसके लिए स्टूडेंट BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415
उत्तर :- अगर आप सही तरीके से स्टेप-बाय-स्टेप सीखते हैं तो 3 से 6 महीने में अच्छी स्किल डेवलप कर सकते हैं।