
अगर आप ब्यूटी या मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आ रहे है तो सही कोर्स और सही तरीके से ट्रेनिंग लेना जरुरी है। अगर आप सही तरीके से कोर्स का चुनाव नहीं करेंगे या फिर अच्छे एकेडमी से ट्रेनिंग नहीं लेंगे तो आगे चलकर काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।

स्टूडेंट जब भी कोर्स करने जाते है तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि Certified Makeup Course करना चाहिए या Non-Certified Course? कई बार स्टूडेंट कम फ़ीस और कोर्स ड्यूरेशन कम देखकर कोर्स ज्वाइन कर लेते है लेकिन उन्हें जॉब के समय काफी परेशानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए सही कोर्स का चुनाव आपके पूरे करियर की दिशा तय करता है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है कि Certified Makeup Course vs Non-Certified Course – कौन देगा बेहतर Career Growth?
Certified Makeup Course एक ऐसा कोर्स है जिसे मान्यता प्राप्त संस्था या ब्रांड द्वारा प्रमाणित किया जाता है। इस तरह के कोर्स में आपको प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड टेक्निक्स और एक वैलिड सर्टिफिकेट मिलता है, जो जॉब के समय बहुत काम आता है। अगर आप किसी बड़े ब्यूटी सैलून में, मेकअप स्टूडियो में जाते है जॉब के लिए तो वहां अक्सर सर्टिफिकेट की मांग होती है। .इसके साथ ही इंटरनेशनल जॉब के लिए भी Certified Makeup Course किए स्टूडेंट की डिमांड रहती है और सर्टिफिकेट की भी। इसके अलावा Certified Course करने से आपकी credibility बढ़ती है, जिससे क्लाइंट का भरोसा भी जल्दी बनता है और आप हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।
Read more Article: Academy Visit में क्या पूछें? ये 5 सवाल आपको सही फैसला लेने में करेंगे मदद
लोकल ट्रेनिंग या किसी फ्रीलांस आर्टिस्ट के द्वारा करवाए जाने वाला कोर्स Non-Certified Course कहलाता है। इस कोर्स में आपको किसी भी तरह का सर्टिफिकेट नहीं मिलता है। इसके साथ ही ऐसे कोर्स की मार्किट में वैल्यू भी बहुत कम होती है। Non-Certified Course में स्टूडेंट को ज्यादातर बेसिक चीजें ही सिखाई जाती है लेकिन जब बात आती है जॉब या बड़े क्लाइंट्स की, तो वहां आपको प्रूफ ऑफ स्किल यानी सर्टिफिकेट की कमी महसूस होती है। कई बार ऐसे कोर्स में अपडेटेड टेक्निक्स या इंडस्ट्री एक्सपोजर भी नहीं मिलता, जिससे आपका ग्रोथ लिमिटेड रह जाता है।
Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?
अगर आप लंबे समय तक इस फील्ड में काम करना चाहते हैं और एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते हैं, तो Certified Makeup Course आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यह न सिर्फ आपको जॉब दिलाने में मदद करता है, बल्कि आपको इंटरनेशनल लेवल तक भी ले जा सकता है। वहीं Non-Certified Course सिर्फ शुरुआती सीखने के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन इससे बड़ी ग्रोथ और स्टेबल करियर बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स
अगर आप सही मेकअप एकेडमी चुनना चाहते हैं, तो आप BBE की मदद ले सकते हैं। BBE वेरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेने पर स्टूडेंट्स को ₹1,000 से लेकर ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। इससे न सिर्फ फीस कम होती है, बल्कि आप अपने शहर में ही बेस्ट एकेडमी का चुनाव भी आसानी से कर सकते हैं।
BBE की ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरें या अधिक जानकारी के लिए 8595172415 पर संपर्क करें।
उत्तर :- Certified Makeup Course एक ऐसा कोर्स होता है जिसे किसी ब्यूटी संस्था द्वारा या फिर ब्रांड द्वारा प्रमाणित किया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट को सर्टिफिकेट दिया जाता है। करियर बनाने के लिए यह कोर्स सबसे बेस्ट है।
उत्तर :- Non-Certified Course वह होता है जो किसी लोकल ट्रेनर या फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट द्वारा कराया जाता है और इसमें कोई वैलिड सर्टिफिकेट नहीं मिलता।
उत्तर :- इस तरह के कोर्स में आपको किसी भी प्रकार का वैलिड सर्टिफिकेट नहीं मिलता, जिसकी वजह से जॉब के समय आपको अपनी स्किल्स को प्रूव करने में परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही, Non-Certified Course में अक्सर इंडस्ट्री एक्सपोजर भी काफी लिमिटेड होता है, यानी आपको लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स, एडवांस टेक्निक्स और प्रोफेशनल वर्क एनवायरनमेंट का अनुभव नहीं मिल पाता।
उत्तर :- BBE एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो स्टूडेंट्स को सही और वेरिफाइड ब्यूटी एकेडमी चुनने में मदद करता है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को न सिर्फ भरोसेमंद और क्वालिटी ट्रेनिंग देने वाली एकेडमी मिलती है, बल्कि एडमिशन लेने पर ₹1,000 से लेकर ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाता है। यह स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स की फीस को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे वे बिना ज्यादा आर्थिक दबाव के अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं।
उत्तर :- आप BBE वेरिफाइड एकेडमी का चुनाव कर सकते हैं, जहाँ आपको स्कॉलरशिप के साथ क्वालिटी ट्रेनिंग भी मिलती है।