Become Beauty Expert

Makeup course के बाद Salon Management Course क्यों करना चाहिए? जानिए असली वजह

Makeup course के बाद Salon Management Course क्यों करना चाहिए? जानिए असली वजह
  • Whatsapp Channel

ब्यूटी इंडस्ट्री भारत में तेजी से ग्रो कर रही है ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए सिर्फ Makeup सीखना ही काफी नहीं है बल्कि उसकी मार्केटिंग और मैनेजमेंट के बारे में भी अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको मार्केटिंग और मैनेजमेंट की अच्छे से जानकारी है तो अपना सैलून खोलने या उसे सही तरीके से चलाने में किसी भी तरह का दिक्क्त नहीं होगा। यही वजह है कि Makeup के बाद Salon Management Course करना बेहद जरूरी हो जाता है। यह कोर्स आपको सिर्फ काम करना ही नहीं, बल्कि पूरे बिजनेस को संभालना भी सिखाता है।

Read more Article: Online vs Offline Makeup Academy – कौन बेहतर Career देगा?

सिर्फ Makeup Skills से क्यों नहीं बनता सफल करियर?

मेकअप सीखकर आप केवल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते है या किसी सैलून में मेकअप स्टूडियो में जॉब कर सकते है लेकिन सफलता पाने के लिए आपको इससे आगे भी बहुत कुछ जानना जरूरी होता है। अगर आप सैलून में या मेकअप स्टूडियो में जॉब कर रहे है तो Salon Management के बारे में अच्छे से जानकारी होक्योंकि जब आप किसी सैलून में काम करते हैं, तो वहां सिर्फ क्लाइंट का मेकअप करना ही काम नहीं होता, बल्कि टाइम मैनेजमेंट, क्लाइंट हैंडलिंग, टीम को मैनेज करना और बिजनेस को समझना भी उतना ही जरूरी होता है।

बहुत से मेकअप आर्टिस्ट इसलिए भी आगे न बढ़ पाते है क्योंकि उनके मैनेमेंट की समझ कम होती है। वे यह नहीं जानते कि क्लाइंट को कैसे कन्वर्ट किया जाए, सैलून की ब्रांडिंग कैसे की जाए या खर्च और प्रॉफिट का बैलेंस कैसे रखा जाए। ऐसे में Salon Management Course आपकी इस कमी को दूर करता है और आपको एक कंप्लीट प्रोफेशनल बनाता है।

Salon Management Course में क्या सिखाया जाता है?

Salon Management Course सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें आपको प्रैक्टिकल तरीके से सैलून चलाने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आपको सिखाया जाता है कि सैलून सेटअप कैसे किया जाए, सही लोकेशन कैसे चुनी जाए, स्टाफ की भर्ती कैसे करें और उन्हें ट्रेन कैसे करें। इसके अलावा इस कोर्स में आपको मार्केटिंग और ब्रांडिंग की भी जानकारी दी जाती है। जैसे सोशल मीडिया पर अपने सैलून को प्रमोट करना, ऑफर्स और डिस्काउंट प्लान करना, और क्लाइंट को बार-बार वापस लाना। साथ ही, आपको फाइनेंस मैनेजमेंट भी सिखाया जाता है, जिससे आप अपने सैलून का खर्च और मुनाफा सही तरीके से समझ सकें।

Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स

अपना सैलून खोलने के लिए क्यों जरूरी है यह कोर्स?

अगर आपका सपना अपना खुद का सैलून खोलने का है, तो Salon Management Course आपके लिए बहुत जरूरी है। बिना सही प्लानिंग के सैलून खोलना आसान तो है, लेकिन उसे लंबे समय तक चलाना मुश्किल हो सकता है।इस कोर्स के जरिए आप सीखते हैं कि शुरुआत में कितना इन्वेस्टमेंट करना चाहिए, कौन-कौन सी सर्विसेज रखनी चाहिए और किस तरह से अपने सैलून को यूनिक बनाया जाए। साथ ही, आप यह भी सीखते हैं कि अपने कस्टमर को बेहतर एक्सपीरियंस कैसे दें, ताकि वे बार-बार आपके पास आएं और दूसरों को भी आपके सैलून के बारे में बताएं।

  1. Client Handling और Customer Experience की समझ

ब्यूटी इंडस्ट्री में क्लाइंट का अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है ऐसे में अगर आपके पास में क्लाइंट हैंडलिंग का अनुभव है तो आप अपना सैलून अच्छे से चल सकते है। अगर आप अच्छे से क्लाइंट को हैंडल करते है तो वह खुद आपके लिए मार्केटिंग करेगा। लेकिन अगर उसे अच्छा एक्सपीरियंस नहीं मिला, तो वह दोबारा नहीं आएगा। इस कोर्स में यही सिखाया जाता है कि क्लाइंट से कैसे बात करनी है, उनकी जरूरत को कैसे समझना है और उन्हें बेस्ट सर्विस कैसे देनी है। इसमें आपको यह भी सिखाया जाता है कि शिकायतों को कैसे हैंडल करें और नेगेटिव फीडबैक को पॉजिटिव में कैसे बदलें। यह स्किल्स आपके करियर को बहुत आगे ले जा सकती हैं।

  1. Team Management और Leadership Skills

अगर आपका सैलून बड़ा है तो आप टीम की तरह काम करेंगे ऐसे में सिर्फ अच्छा मेकअप आना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको एक अच्छे लीडर की तरह अपनी टीम को संभालना भी आना चाहिए। Salon Management Course आपको टीम मैनेजमेंट सिखाता है, जैसे स्टाफ को मोटिवेट करना, उनकी परफॉर्मेंस को ट्रैक करना और उनके बीच अच्छे रिलेशन बनाए रखना। इससे आपका काम आसान होता है और आपका सैलून भी स्मूद तरीके से चलता है।

  1. Marketing और Branding से बढ़ता है बिजनेस

आज के डिजिटल दौर में सिर्फ अच्छा काम करना ही काफी नहीं है, बल्कि लोगों तक अपनी पहचान बनाना भी जरूरी है। Salon Management Course में आपको डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन और ब्रांड बिल्डिंग के बारे में सिखाया जाता है। आप सीखते हैं कि Instagram, Facebook और Google जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपने सैलून को कैसे प्रमोट करें। साथ ही, आप यह भी समझते हैं कि ऑफर्स, पैकेज और कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम कैसे बनाए जाते हैं, जिससे आपका बिजनेस तेजी से ग्रो कर सके।

Read more Article: बीबी ग्लो कोर्स करके बनाएं करियर और पाएं लाखों की नौकरी: मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी | Make a career by doing BB Glow course and get job worth lakhs: Meribindiya International Academy

Salon Management Course में लें एडमिशन और पाएं 50 हजार तक स्कॉलरशिप :-

स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा।

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :-

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) :-

प्रश्न :- Salon Management Course Makeup Course के बाद क्यों जरूरी है?

उत्तर :- मेकअप कोर्स काटके आप केवल टेक्निकल स्किल को सीखते है जबकि Salon Management Course आपको बिजनेस संभालना सिखाता है। इससे आप क्लाइंट हैंडलिंग, मार्केटिंग, टीम मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसी जरूरी स्किल्स सीखते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा तब होता है जब आप खुद का कुछ शुरू करते है।

प्रश्न :- Salon Management Course में क्या-क्या सिखाया जाता है?

उत्तर :- इस कोर्स में आपको सैलून सेटअप, लोकेशन चयन, स्टाफ मैनेजमेंट, क्लाइंट हैंडलिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट जैसे जरूरी टॉपिक्स सिखाए जाते हैं।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप क्या है और इससे क्या फायदा मिलता है?

उत्तर :- BBE स्कॉलरशिप एक ऐसी सुविधा है जिसमें स्टूडेंट्स को 1,000 से 50,000 रुपये तक की फीस में छूट मिल सकती है। इससे कोर्स करना काफी किफायती हो जाता है।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर :- आप BBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Scholarship Form” भर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न :- Salon Management Course करने से कौन-कौन सी स्किल्स डेवलप होती हैं?

उत्तर :- इस कोर्स से आपकी लीडरशिप, टीम मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट जैसी स्किल्स डेवलप होती हैं, जो आपको एक कंप्लीट प्रोफेशनल बनाती हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now