
मेकअप इंडस्ट्री तेजी से ग्रो करती हुई इंडस्ट्री में से एक है। इसमें करियर बनाने के लिए हजारों लोग हर साल कदम रख रहे हैं। लेकिन सिर्फ कोर्स कर लेना ही काफी नहीं होता, सही दिशा, सही गाइडेंस और एक क्लियर प्लान होना बहुत जरूरी है। कई स्टूडेंट्स बिना प्लानिंग के इस फील्ड में आते हैं और कुछ महीनों बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आगे क्या करना है।

अगर आप सच में 1 साल के अंदर एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको हर महीने का सही इस्तेमाल करना होगा और एक स्ट्रक्चर्ड रोडमैप फॉलो करना होगा। यहां हम आपको एक ऐसा ही स्टेप-बाय-स्टेप रोडमैप बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने करियर को मजबूत बना सकते हैं और कम समय में अच्छी ग्रोथ हासिल कर सकते हैं।
आपका पूरा करियर इस पहले स्टेप पर काफी हद तक निर्भर करता है, इसलिए इसे हल्के में बिल्कुल न लें। सही मेकअप एकेडमी चुनना सबसे जरूरी है, क्योंकि यहीं से आपकी नींव तैयार होती है। बहुत से स्टूडेंट सिर्फ कम फीस या नजदीकी लोकेशन देखकर एडमिशन ले लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आता है कि वहां न तो सही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिल रही है और न ही इंडस्ट्री एक्सपोजर।
आपको ऐसी एकेडमी चुननी चाहिए जहां एक्सपीरियंस्ड ट्रेनर्स हों, लाइव मॉडल पर प्रैक्टिस कराई जाती हो और अपडेटेड टेक्निक्स सिखाई जाती हों। इस दौरान आपको बेसिक से लेकर एडवांस तक हर चीज को गहराई से समझना चाहिए जैसे स्किन टाइप एनालिसिस, फेस शेप, प्रोडक्ट नॉलेज, ब्रश टेक्निक और हाइजीन। अगर आपने इस स्टेज पर अच्छी तरह से सीख लिया, तो आगे का रास्ता काफी आसान हो जाएगा।
Read more Article: Makeup Career में Success चाहिए? इन Common Mistakes से तुरंत बचें ?
कोर्स जॉइन करने के बाद सबसे बड़ी गलती जो स्टूडेंट करते हैं, वह है सिर्फ क्लास पर निर्भर रहना। अगर आप तेजी से ग्रो करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना प्रैक्टिस करनी होगी। शुरुआत में हो सकता है कि आपका मेकअप परफेक्ट न हो, लेकिन यही वह समय है जब आप सीखते हैं और अपनी गलतियों को सुधारते हैं। अलग-अलग लुक्स जैसे ब्राइडल, पार्टी, स्मोकी आई, ग्लैम मेकअप और नेचुरल लुक पर काम करें। जितना ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे, उतनी ही आपकी स्पीड और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इसी दौरान आपको अपने खुद के मेकअप प्रोडक्ट्स और टूल्स में धीरे-धीरे इन्वेस्ट करना शुरू करना चाहिए, ताकि आप हर तरह के क्लाइंट पर काम करने के लिए तैयार रहें। याद रखें, इस फील्ड में “Practice makes perfect” सिर्फ कहावत नहीं बल्कि सच्चाई है।
आज के डिजिटल के युग में अच्छा Portfolio होना जरुरी है। ऐसे में आप जो भी काम करें उसे अच्छे से दिखाएं। सोशल मीडिया पर काम दिखाने वाले मेकअप आर्टिस्ट न सिर्फ पैसे कमा रहे है बल्कि अपना करियर भी अच्छे से बना रहे है। Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर एक प्रोफेशनल पेज बनाएं और वहां रेगुलर पोस्ट, रील्स और स्टोरीज डालें। इससे न सिर्फ आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी बल्कि धीरे-धीरे आपको क्लाइंट्स भी मिलने शुरू हो जाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने काम में यूनिकनेस दिखाएं, ताकि लोग आपको बाकी आर्टिस्ट्स से अलग पहचान सकें। आपका सोशल मीडिया ही आपका डिजिटल पोर्टफोलियो और रिज्यूमे बन जाता है।
Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स
जब आपको लगे कि आपकी बेसिक स्किल्स मजबूत हो चुकी हैं, तो अब आपको रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस लेना शुरू करना चाहिए। इसके लिए आप फ्रीलांस काम या किसी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं। शुरुआत में आपको कम पैसे या कभी-कभी फ्री में भी काम करना पड़ सकता है, लेकिन यह आपके सीखने के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान आप क्लाइंट्स से डील करना, टाइम मैनेजमेंट, प्रेशर में काम करना और प्रोफेशनल सेटअप को समझना सीखेंगे। यही अनुभव आपको आगे चलकर बड़े प्रोजेक्ट्स और हाई-पेइंग क्लाइंट्स दिलाने में मदद करेगा। इस स्टेज को जितना गंभीरता से लेंगे, उतनी जल्दी आप इंडस्ट्री में सेट हो पाएंगे।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- हाँ, अगर आप सही रोडमैप फॉलो करते हैं, रोजाना प्रैक्टिस करते हैं और रियल एक्सपीरियंस लेते हैं, तो 1 साल में एक प्रोफेशनल लेवल तक पहुँचना बिल्कुल संभव है। लेकिन इसमें आपकी मेहनत और कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती है।
उत्तर :- आपको ऐसा कोर्स चुनना चाहिए जिसमें बेसिक से लेकर एडवांस तक सभी टॉपिक्स कवर हों, जैसे ब्राइडल मेकअप, HD मेकअप, स्किन एनालिसिस और प्रोडक्ट नॉलेज। साथ ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लाइव मॉडल पर प्रैक्टिस जरूर होनी चाहिए।
उत्तर :- आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। उसके बाद आपकी प्रोफाइल के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।
उत्तर :- ज्यादातर एकेडमी प्लेसमेंट सपोर्ट देती हैं, लेकिन जॉब पूरी तरह आपकी स्किल, प्रैक्टिस और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है। इसलिए सिर्फ प्लेसमेंट के भरोसे न रहें, खुद को स्किलफुल बनाएं।
उत्तर :- अगर आपने सही तरीके से स्किल्स और क्लाइंट बेस बना लिया, तो आप ₹20,000 से ₹1,00,000 प्रति महीने या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं, खासकर ब्राइडल और फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स में।