
भारत में ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ कर रही है। इसके साथ ही बहुत से स्टूडेंट मेकअप कोर्स करके करियर बनाने के लिए भी आगे भी आ रहे है। कुछ स्टूडेंट को तो सैलून में या मेकअप स्टूडियो में काम करना होता है वहीँ कुछ स्टूडेंट Freelance Makeup Artist बनकर अपना करियर बनाना चाहते है। इसके साथ ही बहुत से स्टूडेंट यह सोचते है कि सैलून और मेकअप स्टूडियो कमाई Freelance Makeup Artist की होती है लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। इस फील्ड में कमाई पूरी तरह आपकी स्किल, नेटवर्क, लोकेशन और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है।

अगर आप भी इस करियर में आना चाहते हैं या पहले से काम कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि असल में महीने की कमाई कितनी हो सकती है। आइए आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताते है कि Freelance Makeup Artist बनकर महीने में कितनी कमाई होती है? पूरी सच्चाई
अगर आप फ्रेशर है तो शुरुआत में Freelance Makeup Artist की कमाई थोड़ा कम होगी लेकिन जैसे – जैसे एक्स्पीरियस बढ़ता जायेगा कमाई भी बढ़ती जाएगी। नए मेकअप आर्टिस्ट के सामने सबसे ज्यादा परेशानी क्लाइंट ढूंढने में होती है। शुरुआत में कई बार कम रेट पर काम भी करना पड़ता है। आप एक मेकअप के लिए 1000 से 3000 रुपये तक चार्ज कर सकते हैं। अगर महीने में 10–15 क्लाइंट मिलते हैं, तो आपकी कमाई लगभग 15,000 से 30,000 रुपये तक हो सकती है। अगर आप लॉन्ग टर्म काम करना चाहते है तो ऐसे समय पर सबसे ज्यादा जरूरी होता है पोर्टफोलियो बनाना, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अच्छे रिव्यू हासिल करना। कई बार शुरुआती दौर में फ्री या कम पैसे में काम करना भी एक स्ट्रेटजी हो सकती है ताकि आप अपना नाम बना सकें।
Read more Article: Makeup Course के बाद First Job कैसे पाएं? Step-by-Step गाइड
अगर आपके पास में काम का अनुभव है साथ ही आपका काम लोगों को खूब पसंद आ रहा है तो इनकम अपने आप बढ़ जाएगी। एक मिड-लेवल Freelance Makeup Artist आमतौर पर एक मेकअप के लिए 4000 से 8000 रुपये तक चार्ज करता है। इसके साथ ही अगर मेकअप आर्टिस्ट को ब्राइडल मेकअप के बारे में जानकारी है तो वह और भी अच्छा पैसा कमा सकते है। अगर आपको महीने में 15–20 अच्छे क्लाइंट मिलते हैं, तो आपकी कमाई 60,000 से 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही एक्स्पीरियस बढ़ने पर आपके क्लाइंट बढ़ने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है और रेफरल के जरिए भी काम मिलने लगता है, जिससे आपकी इनकम काफी ज्यादा होने लगती है।
Freelance Makeup Artist की सबसे ज्यादा कमाई Bridal Makeup से होती है। भारत में शादी का समय काफी बड़ा होता है इस समय मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। एक ब्राइडल मेकअप के लिए आप 10,000 से लेकर 50,000 रुपये या उससे भी ज्यादा चार्ज कर सकते हैं, यह आपकी ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करता है।अगर शादी के सीजन में आपको 8–10 ब्राइडल बुकिंग मिल जाती हैं, तो आप सिर्फ एक महीने में ही 1 लाख से 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। यही कारण है कि कई मेकअप आर्टिस्ट इस सीजन में अपनी सालभर की अच्छी कमाई कर लेते हैं।
Read more Article: मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी में Hydra Facial कोर्स के लिए दाखिला कैसे लें, जानें फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
आप किस शहर में काम कर रहे हैं, इसका भी आपकी कमाई पर बड़ा असर पड़ता है। मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में मेकअप आर्टिस्ट की फीस ज्यादा होती है क्योंकि यहां क्लाइंट्स हाई बजट के होते हैं। वहीं छोटे शहरों में फीस थोड़ी कम होती है, लेकिन वहां भी अच्छे आर्टिस्ट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।अगर आप सही मार्केटिंग करते हैं और अपनी यूनिक स्टाइल बनाते हैं, तो छोटे शहर में भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म ने हर जगह के आर्टिस्ट को बड़ा मौका दिया है।
अगर आप ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन लेने जा रहे है और समझ ना आ रहा है कि कहाँ अच्छे ट्रेनर है कहाँ नहीं तो इसके लिए BBE की मदद ले सकते है। स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है जहाँ स्टूडेंट को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दोनों ही दिया जाता हो। BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट को एक अच्छी एकेडमी में एडमिशन भी मिल जायेगा।
सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :- 8595172415
नहीं Freelance Makeup Artist की किसी भी तरह की फिक्स सैलरी नहीं होती है। Freelance Makeup Artist को यह देखना होता है कि महीने में कितने क्लाइंट मिले है और उसने कितना चार्ज किआ है। कुछ महीने कम काम मिल सकता है तो कुछ महीने, खासकर शादी के सीजन में, कमाई बहुत ज्यादा भी हो सकती है।
शुरुआत में क्लाइंट मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। आमतौर पर एक नए आर्टिस्ट को महीने में 8–15 क्लाइंट मिलते हैं। लेकिन अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, अच्छा पोर्टफोलियो बनाते हैं और सही नेटवर्किंग करते हैं, तो क्लाइंट तेजी से बढ़ सकते हैं।
BBE स्कॉलरशिप के जरिए आपको एक अच्छी और वैरिफाइड ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन लेने का मौका मिलता है। इससे आपकी फीस कम हो जाती है और साथ ही आपको बेहतर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का फायदा भी मिल सकता है, जिससे करियर की शुरुआत आसान हो जाती है।
उत्तर :- बिल्कुल, छोटे शहरों में भी आजकल ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। अगर आप यूनिक स्टाइल, सही प्राइसिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग पर ध्यान देते हैं, तो छोटे शहर में भी आप 50,000 से 1 लाख रुपये तक महीने की कमाई कर सकते हैं।
उत्तर :- हाँ, आप बिना एकेडमी के भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन एक प्रोफेशनल कोर्स करने से आपकी स्किल बेहतर होती है और क्लाइंट का भरोसा भी बढ़ता है। साथ ही आपको इंडस्ट्री की सही जानकारी, ट्रेंड्स और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है, जो करियर ग्रोथ में काफी मदद करता है।