Become Beauty Expert

Makeup Course के बाद First Job कैसे पाएं? Step-by-Step गाइड

Makeup Course के बाद First Job कैसे पाएं? Step-by-Step गाइड
  • Whatsapp Channel

मेकअप इंडस्ट्री कितना तेजी से ग्रो कर रहा है। हर साल मेकअप कोर्स करने के लिए हजारो स्टूडेंट आगे आ रहे है। ऐसे में स्टूडेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि मेकअप कोर्स करने के बाद स्टूडेंट को पहली जॉब कैसे मिलेंगी। कई बार नए स्टूडेंट confuse हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि शुरुआत कहाँ से करें।  सच यह है कि Makeup Industry में सिर्फ कोर्स करना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही Strategy, Practice और Exposure के साथ आगे बढ़ना जरूरी होता है। अगर आप सही दिशा में काम करते हैं, तो बहुत कम समय में अपनी पहली जॉब हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Step-by-Step बताएंगे कि Makeup Course के बाद First Job कैसे पाएं और अपने करियर की एक मजबूत शुरुआत कैसे करें।

शुरुआत में सही माइंडसेट बनाना जरूरी है :-

अगर आपने मेकअप कोर्स कर लिया है तो सही माइंडसेट का होना जरुरी है। बहुत से स्टूडेंट है जिन्हे लगता है कि कोर्स खत्म होने के तुरंत बाद जॉब लग जाएगी वह भी किसी फेमस सैलून में साथ ही हाई पेमेंट के साथ लेकिन ऐसा बिल्कुल न है।  स्टूडेंट को शुरुआत में अपना पूरा फोकस सिखने पर करना चाहिए। इस स्टेज पर patience और consistency बहुत जरूरी है। आपको यह समझना होगा कि यह एक स्किल-बेस्ड फील्ड है, जहाँ जितना ज्यादा प्रैक्टिस और एक्सपोजर मिलेगा, उतनी जल्दी ग्रोथ होगी।

Read more Article: कम फीस वाली Beauty Academy में High Quality Training मिल सकती है? जानिए सच्चाई

जॉब पाने के लिए इन स्टेप का करें प्रयोग :-

एक मजबूत Portfolio तैयार करें :-

स्टूडेंट कोर्स करने के बाद एक अच्छा और मौजूद Portfolio तैयार कर सकते है। इस पोर्टफोलियो में  बेस्ट Makeup Looks की हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शामिल होनी चाहिए। Bridal, Party, HD Makeup, Creative Looks—जितने अलग-अलग स्टाइल आप दिखाएंगे, उतना ही इम्प्रेशन अच्छा पड़ेगा। अगर आपके पास मॉडल नहीं है तो आप अपने दोस्तों या फैमिली पर प्रैक्टिस करके भी Portfolio बना सकते हैं।

Social Media को सही तरीके से इस्तेमाल करें :-

अगर आप एक मेकअप आर्टिस्ट है तो सोशल मीडिया का सही प्रयोग आना जरुरी है। आज के समय में बहुत से मेकअप आर्टिस्ट के करियर को केवल सोशल मीडिया ने आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में आप एक प्रोफेशनल पेज बनाएं और रोजाना अपने काम की फोटो, रील्स और वीडियो पोस्ट करें। कोशिश करें कि आपका कंटेंट क्लीन, प्रोफेशनल और ट्रेंडिंग हो। आपको हैजटैग का सही प्रयोग आना चाहिए जिससे Audience के साथ Engage हो सके । कई बार Salon Owners और Clients सोशल मीडिया के जरिए ही नए Makeup Artists को हायर करते हैं।

Read more Article: कॉस्मेटोलॉजी में सफल करियर: शहनाज हुसैन ब्यूटी एकेडमी की पूरी जानकारी

 Internship या Training से शुरुआत करें

अगर आपने कोर्स कर लिया है तो सीधे जॉब मिलने में दिक्क्त होगी ऐसे में आपको सबसे पहले  Internship या Training लेना पड़ेगा । भारत में बहुत से ऐसे सैलून और मेकअप स्टूडियो है जो  फ्रेशर्स को Internship का मौका देते हैं, जहाँ आपको लाइव क्लाइंट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस मिलता है। शुरुआत में सैलरी कम हो सकती है या कुछ जगह unpaid भी हो सकता है, लेकिन यह आपके करियर के लिए बहुत valuable होता है।

Networking पर ध्यान दें

Makeup Industry में Networking बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। अपने Trainers, Classmates और Industry Professionals के संपर्क में रहें। अगर कहीं Makeup Event, Workshop या Fashion Show हो रहा है, तो उसमें जरूर शामिल हों। वहां आपको नए लोगों से मिलने और काम के मौके मिलने के chances बढ़ जाते हैं। कई बार एक छोटा सा contact ही आपकी पहली जॉब दिला सकता है।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

BBE वैरिफाइड एकेडमी में लें एडमिशन :-

अगर आप ब्यूटी एकेडमी में एडमिशन लेने जा रहे है और समझ ना आ रहा है कि कहाँ अच्छे ट्रेनर है कहाँ नहीं तो  इसके लिए BBE की मदद ले सकते है।  स्टूडेंट अगर BBE वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन लेते है तो यहां 1 हजार से लेकर 50 हजार तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट चाहें तो अपने सीटी की भी वैरिफाइड एकेडमी में एडमिशन ले सकते है जहाँ स्टूडेंट को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप दोनों ही दिया जाता हो।  BBE के द्वारा मिलने वाले इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट का फ़ीस काफी कम हो जायेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट को एक अच्छी एकेडमी में एडमिशन भी मिल जायेगा।

कैसे करें BBE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई :-

सबसे पहले आपको BBE की आधिकारिक वेबसाइट( https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ ) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है या फिर आप अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें :-  8595172415

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

प्रश्न :- Makeup Course के बाद पहली जॉब मिलने में कितना समय लगता है?

उत्तर :- अगर आप लगातार प्रैक्टिस करते हैं, पोर्टफोलियो बनाते हैं और इंटर्नशिप लेते हैं, तो 1 से 3 महीने में पहली जॉब मिलने के अच्छे चांस होते हैं। लेकिन यह आपकी स्किल और मेहनत पर निर्भर करता है।

प्रश्न :- क्या बिना इंटर्नशिप के डायरेक्ट जॉब मिल सकती है?

उत्तर :- हाँ, मिल सकती है लेकिन फ्रेशर्स के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए इंटर्नशिप या ट्रेनिंग से शुरुआत करना ज्यादा बेहतर और सुरक्षित तरीका है।

प्रश्न :- . BBE Scholarship के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

उत्तर :- कोई भी स्टूडेंट जो ब्यूटी कोर्स करना चाहता है, वह BBE Scholarship के लिए अप्लाई कर सकता है और ₹1,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप पा सकता है।

प्रश्न :- क्या BBE वैरिफाइड एकेडमी में प्लेसमेंट मिलता है?

उत्तर :- हाँ, कई BBE वैरिफाइड एकेडमी स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट दोनों की सुविधा देती हैं, जिससे करियर की शुरुआत आसान हो जाती है।

प्रश्न :- एक अच्छा Makeup Portfolio कैसा होना चाहिए?

उत्तर :- आपके पोर्टफोलियो में Bridal, Party, HD और Creative Makeup के अलग-अलग लुक्स होने चाहिए। फोटो और वीडियो की क्वालिटी हाई होनी चाहिए ताकि आपका काम प्रोफेशनल दिखे।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now