
ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ करती हुई इंडस्ट्री में से एक बन चुकी है। आज ब्यूटी कोर्सेज करके स्टूडेंट लाखों रुपये महीने का कमा रहे है। वहीं कुछ स्टूडेंट है जो कोर्स करके अपना बिजनेस सेटअप कर रहे है। खास बात यह है कि इस बिजनेस को आप अपने बजट के अनुसार छोटे स्तर से शुरू करके धीरे-धीरे बड़ा बना सकते हैं। ऐसे में बहुत से स्टूडेंट को यह डाउट रहता है कि मेकअप बिजनेस स्टार्ट करने में कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा। आज के इस ब्लॉग में हम इसकी ही जानकारी प्रदान करने जा रहे है Makeup Business Start करने के लिए Investment कितना आएगा? जानिए पूरी जानकारी।
मेकअप बिजनेस शुरू करने से पहले कोर्स करना पड़ेगा। अगर आप कोर्स नहीं करते है तो समझ नहीं आएगा कि क्लाइंट को किस तरह की सर्विस देनी है। ऐसे में आपको किसी अच्छी एकेडमी से कोर्स करना पड़ेगा। कोर्स करने के बाद आप कुछ साल का एक्स्पीरियस लेकर मेकअप बिजनेस का सेटअप कर सकते है। Makeup Business शुरू करने से पहले आपके पास सही स्किल होना सबसे जरूरी है, क्योंकि बिना स्किल के इस फील्ड में टिक पाना मुश्किल होता है। अगर आप किसी अच्छी एकेडमी से कोर्स करते है तो यहां आपको बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक के कोर्स सिखाए जाते हैं, जैसे Bridal Makeup, HD Makeup, Airbrush Makeup आदि।

Makeup Course की फीस आमतौर पर ₹30,000 से ₹2,00,000 तक हो सकती है। अगर आप किसी बड़े और ब्रांडेड इंस्टिट्यूट से कोर्स करते हैं तो फीस ज्यादा हो सकती है, लेकिन वहां आपको बेहतर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है। वहीं छोटे इंस्टिट्यूट में फीस कम होती है लेकिन आपको खुद से ज्यादा प्रैक्टिस करनी पड़ती है। इसलिए कोर्स चुनते समय सिर्फ फीस नहीं, बल्कि ट्रेनिंग की क्वालिटी पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही आपके करियर की नींव होती है।
Read more Article: 1 साल में Pro Makeup Artist कैसे बनें? पूरा Step-by-Step Roadmap
एक प्रोफेशनल Makeup Artist बनने के लिए आपके पास एक अच्छी और पूरी Makeup Kit होना बहुत जरूरी है। शुरुआत में यह खर्च थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन यही आपका मुख्य टूल होता है जिससे आप काम करेंगे और क्लाइंट को रिजल्ट देंगे। एक बेसिक से प्रोफेशनल Makeup Kit बनाने में लगभग ₹20,000 से ₹1,50,000 तक का खर्च आ सकता है। इसमें आपको अलग-अलग स्किन टोन के फाउंडेशन, कंसीलर, कॉम्पैक्ट, आईशैडो पैलेट, ब्रश सेट, लिपस्टिक, हाईलाइटर, ब्लश, प्राइमर और सेटिंग स्प्रे जैसी जरूरी चीजें खरीदनी होती हैं। अगर आप इंटरनेशनल या हाई-एंड ब्रांड्स का इस्तेमाल करते हैं तो खर्च ज्यादा हो सकता है, लेकिन शुरुआत में आप मिड-रेंज प्रोडक्ट्स से भी अच्छा काम कर सकते हैं। धीरे-धीरे जब आपकी कमाई बढ़ने लगे, तब आप अपनी किट को अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपने मेकअप कोर्स कर लिए है तो मेकअप स्टूडियो चाहें तो आप अपने घर से खोल सकते है या फिर Freelance काम कर सकते है। अगर आप Freelance Makeup Artist के रूप में शुरुआत करते हैं, तो आपका खर्च काफी कम हो जाता है क्योंकि आपको सिर्फ अपनी किट और ट्रैवल पर ही खर्च करना पड़ता है।
लेकिन अगर आप अपना Makeup Studio खोलना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा ज्यादा Investment लगता है। आपको शॉप का रेंट, इंटीरियर, प्रोफेशनल लाइटिंग, बड़े मिरर और क्लाइंट के लिए कम्फर्टेबल सेटअप तैयार करना होता है। आज के समय में एक छोटा सा मेकअप स्टूडियो खोलने में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते है। अगर अभी की बात करें तो एक छोटा मेकअप स्टूडियो सेटअप करने में ₹1 लाख से ₹3 लाख या उससे ज्यादा का खर्च आ सकता है। हालांकि, एक अच्छा स्टूडियो आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाता है और क्लाइंट का भरोसा भी जल्दी जीतता है।
Read more Article: जानें अनुराग मेकअप मंत्रा गुरुकुल एकेडमी में कौन-कौन सी कमियां हैं
मेकअप स्टूडियो खोलने के बाद आपको मार्केटिंग करवाना पड़ेगा। आज के डिजिटल के दौर में जितना अच्छा मार्केटिंग होगा कस्टमर भी उतने ही ज्यादा आएंगे। बहुत से लोग है मेकअप स्टूडियो तो खोल लेते है लेकिन उन्हें क्लाइंट नहीं मिल पाता है क्योंकि उन्होंने मार्केटिंग नहीं करवाई है। अगर लोगों को आपके काम के बारे में पता ही नहीं होगा, तो क्लाइंट मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए शुरुआत में Marketing और Branding पर थोड़ा Investment करना जरूरी होता है।
आपको Instagram, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाना चाहिए और वहां अपने काम की फोटो और वीडियो शेयर करनी चाहिए। इसके अलावा आप Paid Ads भी चला सकते हैं, Portfolio Shoot करवा सकते हैं और Visiting Cards बनवा सकते हैं। शुरुआत में Marketing पर ₹5,000 से ₹30,000 तक का खर्च आ सकता है। अगर आप लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अच्छा कंटेंट डालते हैं, तो धीरे-धीरे बिना ज्यादा खर्च के भी आपको क्लाइंट मिलने लगते हैं।
Makeup Business में कुछ ऐसे खर्च भी होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं। जैसे कि Freelance काम करते समय आपको अलग-अलग लोकेशन पर ट्रैवल करना पड़ता है, जिसका खर्च बढ़ सकता है। इसके अलावा आपके प्रोडक्ट्स समय-समय पर खत्म होते रहते हैं, जिन्हें रीफिल करना पड़ता है।
साथ ही, आपको Hygiene का भी खास ध्यान रखना होता है, जिसके लिए Sanitizer, Brush Cleaner और अन्य साफ-सफाई से जुड़ी चीजों पर खर्च करना पड़ता है। अगर आपका काम बढ़ता है, तो आपको एक Assistant भी रखना पड़ सकता है, जिसकी सैलरी अलग से देनी होगी। इन सभी खर्चों को मिलाकर हर महीने ₹5,000 से ₹20,000 तक का अतिरिक्त खर्च हो सकता है।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट ( https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- Makeup Business शुरू करने के लिए कुल Investment आपके बजट और सेटअप पर निर्भर करता है। अगर आप Freelance से शुरुआत करते हैं, तो ₹50,000 से ₹2 लाख तक में काम शुरू हो सकता है। वहीं, अगर आप स्टूडियो खोलते हैं, तो ₹2 लाख से ₹5 लाख या उससे ज्यादा खर्च आ सकता है।
उत्तर :- हाँ, Makeup Course करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपको प्रोफेशनल स्किल और क्लाइंट हैंडलिंग की समझ मिलती है। बिना ट्रेनिंग के इस फील्ड में टिक पाना मुश्किल हो सकता है।
उत्तर :- Makeup Course की फीस आमतौर पर ₹30,000 से ₹2,00,000 तक होती है। यह इंस्टिट्यूट, कोर्स लेवल और ट्रेनिंग क्वालिटी पर निर्भर करता है।
उत्तर :- BBE Verified Academy से आपको स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे आपका करियर मजबूत बनता है।
उत्तर :- एक छोटा Makeup Studio सेटअप करने में ₹1 लाख से ₹3 लाख या उससे ज्यादा खर्च आ सकता है, जिसमें रेंट, इंटीरियर, लाइटिंग और फर्नीचर शामिल होते हैं।