
अगर आपकी उम्र 30 साल होने वाली है तो आप करियर को लेकर जरूर असमंजस में होंगे। बहुत से ऐसे लोग होते है जो अपनी नौकरी से खुश नहीं होते है तो कुछ लोग हमेशा से अपने पसंदीदा क्षेत्र में काम करना चाहते थे लेकिन परिस्थितियों की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। ऐसे में यह सवाल आना लाजमी है कि क्या 30 साल की उम्र में फिर से करियर शुरू करना सही है। आज के समय में स्किल सबसे ज्यादा मायने रखती है। किसी भी क्लाइंट को आपकी उम्र से ज्यादा आपके काम की क्वालिटी और प्रोफेशनलिज्म से मतलब होता है। यही वजह है कि हजारों लोग 30, 35 और यहां तक कि 40 साल की उम्र में भी ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल करियर बना रहे हैं।

अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आ रहे है तो आपको बता दे कि यहां स्किल्स की काफी वैल्यू होती है। ब्यूटी इंडस्ट्री में उम्र सफलता का पैमाना नहीं होता है। अगर आपने किसी अच्छे एकेडमी से ट्रेनिंग लिया है और सही सही तकनीक और ग्राहकों को समझने की क्षमता है, तो आप आसानी से इस क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।
आज सोशल मीडिया के दौर में मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए अवसर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। ब्राइडल मेकअप, फैशन मेकअप, पार्टी मेकअप, फोटोशूट, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री जैसे कई क्षेत्रों में प्रशिक्षित मेकअप आर्टिस्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में 30 की उम्र में इस क्षेत्र में कदम रखना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।
कई लोग सोचते हैं कि कम उम्र में करियर शुरू करने वाले लोगों को ज्यादा फायदा मिलता है, लेकिन 30 की उम्र में करियर बदलने के अपने कई फायदे होते हैं। इस उम्र तक व्यक्ति के पास जीवन का अनुभव, जिम्मेदारियों को संभालने की क्षमता और लोगों से बेहतर तरीके से बातचीत करने का अनुभव होता है।मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करते समय आपको अलग-अलग तरह के क्लाइंट्स से मिलना पड़ता है। ऐसे में आपकी कम्युनिकेशन स्किल और व्यवहार काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते अधिकतर लोगों में यह गुण अच्छी तरह विकसित हो जाते हैं, जो उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
30 साल की उम्र में करियर चेंज करते समय थोड़ा सावधानी बरतना चाहिए। सबसे पहले किसी अच्छी एकेडमी से मेकअप कोर्स की ट्रेनिंग ले। भारत के टॉप ब्यूटी एकेडमी में आपको मेकअप की तकनीकों, स्किन टाइप्स, प्रोडक्ट नॉलेज और इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देता है।
कोर्स पूरा करने के बाद आपको नियमित रूप से प्रैक्टिस करनी चाहिए और अपना पोर्टफोलियो तैयार करना चाहिए। शुरुआत में आप दोस्तों, रिश्तेदारों या छोटे इवेंट्स पर काम करके अनुभव हासिल कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपका आत्मविश्वास और अनुभव दोनों बढ़ते जाएंगे।
Read more Article: Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज
मेकअप कोर्स करने के बाद आपके सामने केवल एक ही विकल्प नहीं होता। आप ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट, फैशन मेकअप आर्टिस्ट, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी ट्रेनर या फ्रीलांसर के रूप में भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना खुद का मेकअप स्टूडियो या ब्यूटी बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। आज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने भी इस क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए हैं। कई मेकअप आर्टिस्ट सोशल मीडिया पर अपने काम को दिखाकर बड़ी संख्या में क्लाइंट्स प्राप्त कर रहे हैं। यदि आप लगातार सीखते रहते हैं और अपने काम की गुणवत्ता बनाए रखते हैं, तो इस इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
यह जरूरी नहीं है कि 30 की उम्र में शुरुआत करने वाले व्यक्ति को सफलता मिलने में ज्यादा समय लगे। कई बार जीवन का अनुभव और परिपक्व सोच लोगों को कम समय में बेहतर परिणाम दिला देती है। यदि आप सही ट्रेनिंग लेते हैं, मेहनत करते हैं और अपने काम को प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत करते हैं, तो कुछ ही वर्षों में एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Read more Article: LTA School of Beauty: कॉस्मेटोलॉजी कोर्स, फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर: जी हां, 30 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट बनना बिल्कुल सही फैसला हो सकता है। ब्यूटी इंडस्ट्री में उम्र से ज्यादा आपकी स्किल, क्रिएटिविटी और प्रोफेशनलिज्म को महत्व दिया जाता है। आज कई लोग 30, 35 और 40 साल की उम्र में भी इस क्षेत्र में सफल करियर बना रहे हैं।
उत्तर: बिल्कुल। मेकअप कोर्स करने के लिए पहले से किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं होती। आप किसी अच्छी ब्यूटी एकेडमी से प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं।
उत्तर: शुरुआत के लिए प्रोफेशनल मेकअप कोर्स, ब्राइडल मेकअप कोर्स या एडवांस मेकअप कोर्स किया जा सकता है। इसके अलावा हेयर स्टाइलिंग और स्किन कोर्स भी आपके करियर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
उत्तर: BBE वैरिफाइड एकेडमी में स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे छात्रों को इंडस्ट्री में करियर शुरू करने में सहायता मिलती है।
उत्तर: अधिकांश मेकअप कोर्स के लिए 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त होता है। हालांकि अलग-अलग एकेडमी के नियम अलग हो सकते हैं।