Become Beauty Expert

Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज

Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज
  • Whatsapp Channel

मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रो करती हुई इंडस्ट्री बन चुकी है।  आज कई हजारों स्टूडेंट कोर्स करके अपना करियर इस फिल्ड में बना रहे है। पहले जहां लोग सिर्फ Bridal Makeup तक ही सीमित रहते थे, वहीं अब Fashion Shoot, Celebrity Makeup, Brand Promotion, Social Media Content और Event Industry में भी Makeup Artists की काफी डिमांड बढ़ चुकी है। इस इंडस्ट्री की सबसे खास बात यह है कि यहां एक Skilled Makeup Artist कम समय में अच्छी कमाई कर सकता है।

अगर आप भी एक मेकअप आर्टिस्ट है तो यहाँ एक वर्ड जरूर सुने होंगे जिसे Retainer Fee कहा जाता है। भारत में बहुत से ऐसे मेकअप आर्टिस्ट है जिन्हें Bridal Booking या Party Makeup करके ही पैसे नहीं मिलते बल्कि  कई Professional Makeup Artists ऐसे भी होते हैं जिन्हें हर महीने फिक्स इनकम मिलती है। यही Monthly Fixed Income Retainer Fee कहलाती है। अगर आप भी Makeup Industry में Career बनाना चाहते हैं या इस फील्ड की कमाई के तरीके जानना चाहते हैं, तो आपको Retainer Fee के बारे में पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज के इस ब्लॉग में हम आपको Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज

क्या होती है Makeup Artist की Retainer Fee?

Retainer Fee फ़ीस एक तरह मंथली फिक्स्ड इनकम की तरह होती है। जो किसी Makeup Artist को एक तय समय के लिए दी जाती है। यह फीस किसी Celebrity, Salon, Fashion Brand, Production House, Influencer या Event Company द्वारा दी जाती है। इसका मतलब यह होता है कि जरूरत पड़ने पर वही Makeup Artist उनके लिए काम करेगा और दूसरे Clients की तुलना में उन्हें प्राथमिकता देगा।

सरल भाषा में समझें तो यह किसी नौकरी की तरह फिक्स इनकम होती है, लेकिन इसमें Makeup Artist पूरी तरह Employee नहीं होता। वह Contract या Agreement के आधार पर काम करता है। कई बार ऐसा भी होता है कि महीने में काम कम होता है, फिर भी Artist को उसकी तय फीस मिलती रहती है। यही कारण है कि कई Professional Makeup Artists Retainer Contract को काफी पसंद करते हैं क्योंकि इससे Income Stable रहती है।

Read more Article: सेलेब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट कैसे बनें? यहां जानिए टॉप सीक्रेट

 Retainer Fee कैसे काम करती है?

मान लीजिए कोई Celebrity या Influencer हर महीने कई Shoot और Events करता है। ऐसे में उसे हर बार नया Makeup Artist ढूंढने की जरूरत न पड़े, इसलिए वह एक Professional Artist को Monthly Contract पर रख लेता है। इसके बदले वह Artist को हर महीने एक फिक्स रकम देता है।

जब भी Photoshoot, Wedding Event, Brand Promotion या किसी खास Occasion की जरूरत होती है, वही Makeup Artist काम करता है। कई बार Contract में Travel, Stay और Extra Working Hours जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। बड़े Celebrities और Fashion Brands अपने Personal Makeup Artist को काफी अच्छी Retainer Fee देते हैं क्योंकि उन्हें हर समय Professional Look की जरूरत होती है।

Read more Article: फैशन और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट में करियर कैसे शुरू करें? कोर्स और टिप्स

 किन Makeup Artists को मिलती है Retainer Fee?

Retainer Fee सभी मेकअप आर्टिस्ट को नहीं मिलता है। यह फ़ीस उन्ही को मिलता है ज्यादातर Experienced और Skilled Makeup Artists को मिलती है। इसका लाभ वही ले सकते यही  जिनका Portfolio अच्छा होता है और जिनकी Industry में अच्छी पहचान बन चुकी होती है, उन्हें ऐसे मौके ज्यादा मिलते हैं। Celebrity Makeup Artists, Fashion Makeup Experts और Bridal Industry में अच्छा नाम बना चुके Artists को Retainer Clients जल्दी मिल जाते हैं। इसके अलावा कई बड़े Salon भी अपने Senior Makeup Experts को Monthly Contract पर रखते हैं ताकि वे लंबे समय तक उनके साथ जुड़े रहें।

आजकल Social Media Influencers और YouTubers भी अपने Personal Makeup Artist रखते हैं क्योंकि उन्हें लगातार Videos, Reels और Brand Shoots करने होते हैं। यही वजह है कि Digital Media के बढ़ने से Retainer Makeup Artists की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

Read more Article: दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी एकेडमी, मेरीबिंदिया इंटरनेशनल एकेडमी से लिप टिंट कोर्स सीखें | Learn Lip Tint Course from Meribindiya International Academy, Delhi’s best academy

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;- 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है?

उत्तर :- Retainer Fee एक Monthly Fixed Income होती है, जो किसी Makeup Artist को Contract के आधार पर दी जाती है। यह फीस Celebrity, Salon, Fashion Brand, Influencer या Event Company द्वारा दी जाती है ताकि जरूरत पड़ने पर वही Artist उनके लिए काम करे।

प्रश्न :- क्या Retainer Fee नौकरी की तरह होती है?

उत्तर :- यह पूरी तरह नौकरी नहीं होती। इसमें Makeup Artist एक Contract या Agreement के आधार पर काम करता है। Artist फ्रीलांसर भी रह सकता है, लेकिन उसे हर महीने तय रकम मिलती रहती है।

प्रश्न :- Retainer Fee कितनी मिल सकती है?

उत्तर :- Retainer Fee Artist के Experience, Client और Work Profile पर निर्भर करती है। कुछ Artists को ₹20,000 से ₹50,000 तक मिलते हैं, जबकि Celebrity Makeup Artists लाखों रुपये तक की Monthly Fee लेते हैं।

प्रश्न :- BBE वैरिफाइड एकेडमी से क्या फायदे मिलते हैं?

उत्तर :- यहाँ Students को Scholarship, Professional Training, Internship और Placement Support जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही अपने शहर में ही ट्रेनिंग लेने का मौका भी मिलता है।

प्रश्न :- BBE Scholarship के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर :- BBE की Official Website पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया काउंसलर द्वारा बताई जाती है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now