
मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड आज भारत में तेजी से बढ़ रही है। एक मेकअप आर्टिस्ट बनना सिर्फ ब्रश और मेकअप प्रोडक्ट्स की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आपकी Personality और Communication Skills भी बहुत बड़ा रोल निभाती हैं। एक अच्छा Makeup Artist वही होता है जो अपने क्लाइंट को अच्छे से समझ सके, उनकी जरूरतों को पहचान सके और उन्हें एक ऐसा लुक दे सके जिससे वे आत्मविश्वास महसूस करें। आज के समय में ब्यूटी इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसी के साथ कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है। इसलिए अगर आप एक सफल Makeup Artist बनना चाहते हैं, तो सिर्फ टेक्निकल स्किल्स ही नहीं बल्कि आपकी पर्सनालिटी और बातचीत करने का तरीका भी बहुत मजबूत होना चाहिए। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि Makeup Artist की Personality और Communication Skills कैसे सुधारें? जानिए आसान तरीके

अगर आपको एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनाना है तो उस लेवल का Confidence होना जरुरी है। जब भी आप क्लाइंट से बात करें तो उसको लगना चाहिए कि आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है। अगर आप अपने ही काम को अच्छे से नहीं बता पाएंगे। अगर आप चाहते है कि आपका कॉन्फिडेंस बढे तो लगातार आपको प्रैक्टिस करना पड़ेगा और अपनी स्किल्स को बढ़ाना होगा। अगर आप नए है तो शुरुआत में थोड़ा बहुत दिक्क़ते होंगी लेकिन लगातार प्रैक्टिस से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जायेगा।
अगर आप एक अच्छे लिसनर है तो अच्छा पैसा कमा सकते है क्योंकि कम्युनिकेशन सिर्फ बोलने से नहीं बल्कि सुनने से भी बनता है। एक अच्छा और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट वही है जो क्लाइंट की बातो की ध्यान से समझे और सुने। बहुत से मेकअप आर्टिस्ट है जो पहले अपनों चीजें बताने लगते है और सुनते नहीं है ऐसे में क्लाइंट खराब हो जाते है। पहले क्लाइंट से यह समझें कि उन्हें किस तरह का मेकअप चाहिए, किस मौके के लिए चाहिए और उनकी स्किन टोन या स्किन टाइप क्या है। जब आप ध्यान से सुनते हैं तो गलतियां कम होती हैं और क्लाइंट को भी लगता है कि आप उनकी जरूरतों को गंभीरता से ले रहे हैं, जिससे आपका प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होता है।
Read more Article: Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज
अगर आपको प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की तरह दिखना है तो अपनी बॉडी लैंग्वेज को सुधारना होगा। क्योंकि लोग आपके बोलने से पहले आपके हावभाव को नोटिस करते हैं। अगर आप क्लाइंट से बात करते समय अपने हाव – भाव और बॉडी लैंग्वेज अच्छा रखते है तो वह आकर्षित होगा। हमेशा सीधे खड़े रहें, चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें और आंखों में आत्मविश्वास दिखाएं। बहुत ज्यादा हाथ हिलाना या घबराकर बात करना आपकी इमेज को कमजोर कर सकता है। एक शांत, संतुलित और पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज न सिर्फ क्लाइंट को आरामदायक महसूस कराती है बल्कि आपके प्रोफेशनल लेवल को भी बढ़ाती है।
Makeup Artist के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपनी बात को सरल और स्पष्ट तरीके से समझा सके, क्योंकि हर क्लाइंट प्रोफेशनल नहीं होता और कई बार उन्हें टेक्निकल बातें समझना मुश्किल होता है। इसलिए जटिल शब्दों की जगह आसान भाषा का उपयोग करें और कोशिश करें कि आपकी बात सीधे और साफ तरीके से समझ में आए। आप रोज़ाना अलग-अलग लोगों से बातचीत करके अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा ब्यूटी और मेकअप से जुड़े वीडियो और कंटेंट देखने से भी आपकी नॉलेज और बोलने का तरीका दोनों बेहतर होते हैं, जिससे आपकी प्रोफेशनल पर्सनालिटी और मजबूत बनती है।
किसी भी स्किल को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है लगातार प्रैक्टिस करना। जितना ज्यादा आप काम करेंगे, उतना ही आप लोगों को समझना सीखेंगे और आपकी पर्सनालिटी भी निखरती जाएगी। शुरुआत में आप छोटे या फ्री क्लाइंट्स के साथ काम कर सकते हैं ताकि आपको अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काम करने का अनुभव मिले। हर क्लाइंट अलग होता है, और हर अनुभव आपको कुछ नया सिखाता है। यही अनुभव आगे चलकर आपको एक प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट Makeup Artist बनाता है।
Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर: नहीं, एक सफल Makeup Artist बनने के लिए मेकअप स्किल्स के साथ-साथ अच्छी Personality, Communication Skills और Client Handling Skills भी जरूरी होती हैं।
उत्तर: Communication Skills की मदद से आप क्लाइंट की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और उन्हें सही सलाह दे सकते हैं। इससे क्लाइंट का भरोसा भी बढ़ता है।
उत्तर: BBE Verified Academy में छात्रों को स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे उनका करियर मजबूत बनता है।
उत्तर: BBE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए काउंसलर आपसे संपर्क करते हैं।
उत्तर: रोजाना लोगों से बातचीत करें, नई चीजें सीखें, ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े वीडियो देखें और अपनी बात को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाने की आदत विकसित करें।