Become Beauty Expert

Jawed Habib Academy से कोर्स के बाद Students Hairdresser Jobs कैसे पाएं ?

Jawed Habib Academy से कोर्स के बाद Students Hairdresser Jobs कैसे पाएं ?
  • Whatsapp Channel

भारत में लोग बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए अब लाखों रुपये खर्च करने को तैयार है। ऐसे में हेयर ड्रेसर की डिमांड भी पहले से कही ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में स्टूडेंट चाहें तो Jawed Habib Academy से कोर्स करके एक प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर बन सकते है।   हालांकि, केवल कोर्स पूरा कर लेना ही काफी नहीं होता। सही स्किल, अच्छा पोर्टफोलियो, इंटरव्यू की तैयारी और सही जगह पर आवेदन करना भी उतना ही जरूरी है।

अगर कोई स्टूडेंट सही रणनीति अपनाता है, तो वह कम समय में अच्छी Hairdresser Job हासिल कर सकता है और अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकता है। आइए आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताते है कि Jawed Habib Academy से कोर्स के बाद Students Hairdresser Jobs कैसे पाएं ?

सबसे पहले अपनी Hair Skills को मजबूत बनाएं

आप जितना अच्छा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही अच्छी जॉब मिलेगी। आज भारत के बड़े सैलून में उन्ही उम्मीदवार को प्राथमिकता दिया जाता है  जो Hair Cutting, Hair Styling, Hair Spa, Hair Color, Smoothening, Keratin, Rebonding और Hair Care Treatments जैसी चीजें जानते है। ऐसे में आप अच्छे से प्रैक्टिस करें। प्रैक्टिस करने के लिए आप चाहें तो  परिवार, दोस्तों या मॉडल्स पर अभ्यास करके अपनी स्पीड और क्वालिटी दोनों को बेहतर बनाएं। जितनी अच्छी आपकी Practical Performance होगी, इंटरव्यू में चयन की संभावना भी उतनी ही अधिक होगी।

अपना Professional Portfolio तैयार करें

बहुत से स्टूडनेट ऐसे है जो कोर्स करने के बाद केवल रिज्यूम लेकर जॉब के लिए चले जाते है। ऐसे में उन्हें जल्दी जॉब नहीं मिलती है साथ ही काफी भटकना पड़ता है। ऐसे में  हर Hairdresser के पास अपना एक Professional Portfolio होना चाहिए। इसमें आपके द्वारा किए गए Hair Cut, Hair Color, Bridal Hair Style, Party Hairstyle और Hair Transformation की अच्छी Quality वाली तस्वीरें और छोटे वीडियो शामिल होने चाहिए। अगर आपने Training के दौरान अलग-अलग Hair Looks बनाए हैं, तो उन्हें भी Portfolio में जरूर रखें। जब आप किसी Salon में Interview देने जाएंगे, तो आपका Portfolio आपकी Skills को दिखाने का सबसे प्रभावी तरीका होगा। इससे Employer को आपकी Creativity और काम करने का तरीका आसानी से समझ में आता है।

Internship और Training का पूरा फायदा उठाएं

कोर्स के बाद स्टूडेंट को तुरंत किसी अच्छे सैलून में जाकर इंटर्नशिप करना चाहिए। अगर एकेडमी में ही Internship या Practical Training का अवसर देती है तो जरूर करें। स्टूडेंट को इंटर्नशिप के दौरान  Real Clients के साथ काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे आपका Confidence बढ़ता है। कई बार जिस Salon में Internship की जाती है, वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले Students को Permanent Job का ऑफर भी मिल जाता है। इसलिए Training के दौरान समय की पाबंदी, अच्छा व्यवहार और सीखने की इच्छा हमेशा बनाए रखें।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

अपना Resume और Interview Preparation बेहतर रखें

Hairdresser Job के लिए Resume छोटा, साफ और Professional होना चाहिए। इसमें अपनी Education, Hair Course, Practical Skills, Internship Experience और यदि कोई Certificate मिला है तो उसकी जानकारी जरूर शामिल करें। Interview के दौरान Grooming, Communication और Confidence भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर पहुंचना, साफ-सुथरी Professional Appearance रखना और Hair Services से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब अच्छी तरह देना आपकी Selection के Chances बढ़ा देता है। कई Salon Owner ऐसे उम्मीदवारों को पसंद करते हैं जिनका व्यवहार अच्छा हो और जो ग्राहकों के साथ विनम्रता से बात कर सकें।

Networking से मिलेगा जॉब :- 

Beauty Industry में Networking का बहुत बड़ा महत्व होता है। Academy के Trainers, Senior Students, Salon Owners और Industry Professionals के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। Beauty Events, Hair Shows, Workshops और Seminars में भाग लेने से नए लोगों से मिलने और इंडस्ट्री को समझने का मौका मिलता है। कई बार अच्छी नौकरी किसी Advertisement से नहीं बल्कि Reference के माध्यम से मिलती है। इसलिए Professional Relationship बनाना भी Career Growth का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Read more Article: Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज

Jawed Habib Academy  से कोर्स करे बाद ऐसे पाएं जॉब :- 

अगर आप Jawed Habib Academy  में जॉब पाना चाहते है तो इसके लिए https://salonnaukri.com/ की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते है या एप डाऊनलोड कर सकते है। यहां सैलून ऑनर अपने लिए एम्पॉलई भी ढूढ़ सकते है साथ ही फ्री जॉब पोस्ट भी कर सकते है। 

आइए अब हम आपको बताते है कि कौन से एकेडमी से करें कोर्स :

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं। आप चाहें तो BBE का एप भी अपने प्ले स्टोर पर जाकर डाऊनलोड कर सकते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न 1: क्या Jawed Habib Academy से कोर्स करने के बाद आसानी से जॉब मिल सकती है?

उत्तर: अगर आपने कोर्स के दौरान अच्छी तरह से प्रैक्टिकल स्किल सीखी है, पोर्टफोलियो तैयार किया है और इंटरव्यू की तैयारी की है, तो सैलून, स्पा, ब्यूटी क्लीनिक और मेकअप स्टूडियो में जॉब मिलने की संभावना काफी अच्छी रहती है।

प्रश्न 2: Jawed Habib Academy से Hair Course करने के बाद क्या आसानी से जॉब मिल जाती है?

उत्तर: अगर आपने कोर्स के दौरान अपनी Practical Skills पर अच्छी पकड़ बनाई है, Portfolio तैयार किया है और सही तरीके से इंटरव्यू की तैयारी की है, तो जॉब मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई Students को Internship के दौरान ही Job Offer भी मिल जाता है।

प्रश्न 3: Hairdresser Job के लिए Resume में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

उत्तर: Resume में अपनी Education, Hair Course, Practical Skills, Internship Experience, Certifications, Portfolio Link और Contact Details जरूर शामिल करें। Resume हमेशा साफ, छोटा और Professional होना चाहिए।

प्रश्न 4: BBE Scholarship Program क्या है?

उत्तर: BBE (Become Beauty Expert) एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो Beauty और Wellness Industry में करियर बनाने वाले Students को सही Academy चुनने में मदद करता है। BBE Verified Academy में एडमिशन लेने पर योग्य Students को ₹1,000 से ₹50,000 तक की Scholarship, Career Counseling, Academy Selection, Internship और Placement Support जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

प्रश्न 5: Salon Naukri पर Hairdresser Job के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: Hairdresser Job के लिए आप Salon Naukri की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर Resume और Portfolio अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपनी लोकेशन और पसंद के अनुसार उपलब्ध Hairdresser Jobs के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now