Become Beauty Expert

SalonNaukri.com पर करें अप्लाई और पाएं Beauty Therapist की जॉब, जानिए पूरा तरीका 

SalonNaukri.com पर करें अप्लाई और पाएं Beauty Therapist की जॉब, जानिए पूरा तरीका
  • Whatsapp Channel

भारत में तेजी से बढ़ती हुई कोई इंडस्ट्री है तो वह है ब्यूटी इंडस्ट्री। आज इस इंडस्ट्री में ब्यूटी कोर्सेज किए हुए प्रोफेशनल लोगों की काफी डिमांड है। जहाँ कुछ साल पहले तक लोग बड़े शहरो में जाकर ब्यूटी जॉब ढूंढते थे वहीँ अब छोटे शहरों में भी सैलून, स्पा, स्किन क्लिनिक, ब्यूटी क्लिनिक और वेलनेस सेंटर तेजी से खुल रहे हैं जिससे छोटे शहर में भी जॉब मिलना आसान हो गया है। ऐसे में प्रोफेशनल Beauty Therapist की मांग पहले से ज्यादा बढ़ गई है। 

यदि आपने Beauty Therapist Course, Diploma in Cosmetology या किसी भी Beauty Course को पूरा कर लिया है और अब नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सही प्लेटफॉर्म का चुनाव करना बहुत जरूरी है। बहुत से स्टूडेंट ऐसे हैं जो कोर्स तो कर लेते है लेकिन उनको समझ नहीं आता की जॉब कहाँ ढूढ़े तो यह ब्लॉग आपके लिए है आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि SalonNaukri.com पर करें अप्लाई और पाएं Beauty Therapist की जॉब, जानिए पूरा तरीका। 

Beauty Therapist क्या काम करता है?

बहुत से लोगो का मानना है कि Beauty Therapist का काम केवल फेसियल या स्किन ट्रीटमेंट करना होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एक Beauty Therapist का काम  ग्राहकों की स्किन के हिसाब से सही तरीके का ब्यूटी सर्विसेज देना है।  इसके अलावा फेसियल, क्लीनअप, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, स्किन केयर ट्रीटमेंट, बॉडी पॉलिशिंग, स्पा थेरेपी, बेसिक मेकअप और क्लाइंट काउंसलिंग जैसी जिम्मेदारियां भी निभाता है। अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है और आप प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते है तो इस फिल्ड में जॉब आसानी से मिल सकती है। 

 Beauty Therapist की जॉब के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आप 10वीं या फिर 12वीं पास है और भारत के किसी अच्छे एकेडमी से कोर्स किया है तो  Beauty Therapist जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।  कई कंपनियां फ्रेशर्स को भी मौका देती हैं, जबकि अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को बेहतर सैलरी और अच्छी पोस्ट मिल सकती है। यदि आपके पास Internship का अनुभव है, तो नौकरी मिलने की संभावना और भी बढ़ जाती है।

Read more Article: दुबई के Salons & Spas में कितनी Salary मिलती है? जानिए संपूर्ण जानकारी। 

SalonNaukri.com क्या है?

SalonNaukri.com Beauty, Salon, Spa, Makeup, Hair, Skin, Nail और Wellness Industry के लिए बनाया गया एक विशेष जॉब पोर्टल है। यहां देशभर के सैलून, स्पा, ब्यूटी क्लिनिक और कॉस्मेटोलॉजी संस्थान समय-समय पर नई वैकेंसी पोस्ट करते हैं। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य Beauty Professionals और Employers को एक ही जगह जोड़ना है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को सही नौकरी आसानी से मिल सके।

SalonNaukri.com पर Beauty Therapist की जॉब के लिए कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले SalonNaukri.com की वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं। रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद अपना प्रोफाइल पूरी तरह अपडेट करें। अपनी फोटो, एजुकेशन, कोर्स की जानकारी, स्किल्स, अनुभव और लोकेशन सही तरीके से लिखें। यदि आपके पास Resume है, तो उसे भी अपलोड करें। अब वेबसाइट पर Beauty Therapist से संबंधित जॉब्स सर्च करें।

अपनी पसंद के शहर, सैलरी और कंपनी के अनुसार वैकेंसी चुनें। सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने के बाद Apply बटन पर क्लिक करें। कई कंपनियां आपका प्रोफाइल देखकर सीधे इंटरव्यू के लिए भी संपर्क करती हैं। आप चाहें तो इसका एप भी डाऊनलोड कर सकते है। 

 प्रोफाइल बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

अधूरा प्रोफाइल होने पर कई बार कंपनियां उम्मीदवार को नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए प्रोफाइल बनाते समय अपनी सभी जानकारी सही और अपडेट रखें। अपनी प्रोफाइल में Beauty Therapist Course, Cosmetology Course, Internship, स्किन ट्रीटमेंट, फेसियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, क्लाइंट हैंडलिंग और अन्य स्किल्स जरूर जोड़ें। यदि आपने किसी बड़े सैलून या क्लिनिक में ट्रेनिंग की है, तो उसका भी उल्लेख करें। इससे आपकी प्रोफाइल अधिक मजबूत दिखाई देती है।

 इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?

जॉब के लिए अप्लाई करने के बाद इंटरव्यू की तैयारी भी जरूरी होती है। इंटरव्यू के दौरान आपसे स्किन टाइप, फेसियल स्टेप्स, हाइजीन, क्लाइंट कंसल्टेशन और विभिन्न ब्यूटी सर्विस से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इंटरव्यू में हमेशा साफ-सुथरी प्रोफेशनल ड्रेस पहनें, समय पर पहुंचें और आत्मविश्वास के साथ बात करें। यदि आपने अपने काम की फोटो या पोर्टफोलियो तैयार किया है, तो उसे भी साथ रखें। इससे इंटरव्यू लेने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Read more Article: दुबई के Salons & Spas में कितनी Salary मिलती है? जानिए संपूर्ण जानकारी। 

 Beauty Therapist की सैलरी कितनी होती है?

फ्रेशर Beauty Therapist को शुरुआत में लगभग ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। यदि आपके पास अच्छा अनुभव, बेहतर स्किल और किसी प्रसिद्ध सैलून या स्किन क्लिनिक में काम करने का अनुभव है, तो ₹30,000 से ₹50,000 या उससे अधिक की सैलरी भी प्राप्त की जा सकती है।इसके अलावा कई कंपनियां इंसेंटिव, टिप्स, बोनस और परफॉर्मेंस आधारित अतिरिक्त कमाई का अवसर भी देती हैं।

BBE Verified Academy से Training लें

अगर आपने अभी तक Beauty Therapist course नहीं किया है, तो BBE Verified Academy से Training लें। यहाँ आपको , 100% Internship, Placement Support और योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹50,000 तक Scholarship का लाभ भी मिल सकता है।

Scholarship का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/ पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या काउंसलिंग के लिए 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :-

प्रश्न 1: Beauty Therapist की जॉब के लिए कौन-सा कोर्स होना चाहिए?

उत्तर: Beauty Therapist Course, Diploma in Cosmetology, Advanced Beauty Culture या किसी मान्यता प्राप्त ब्यूटी एकेडमी से किया गया प्रोफेशनल कोर्स जॉब पाने में मदद करता है।

प्रश्न 2: क्या फ्रेशर्स भी Beauty Therapist की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, कई सैलून, स्पा और ब्यूटी क्लिनिक फ्रेशर्स को भी नौकरी का मौका देते हैं। यदि आपने इंटर्नशिप की है, तो नौकरी मिलने की संभावना और बढ़ जाती है।

प्रश्न 3: SalonNaukri.com पर Beauty Therapist की जॉब के लिए कैसे अप्लाई करें?

उत्तर: सबसे पहले SalonNaukri.com पर अपना अकाउंट बनाएं, प्रोफाइल और रिज्यूमे अपडेट करें। इसके बाद Beauty Therapist की वैकेंसी सर्च करके अपनी पसंद की जॉब पर Apply करें।

प्रश्न 4: क्या SalonNaukri.com पर पूरे भारत की जॉब्स मिलती हैं?

उत्तर: हाँ, इस प्लेटफॉर्म पर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम सहित भारत के कई शहरों की Beauty, Salon, Spa और Wellness सेक्टर की जॉब्स उपलब्ध होती हैं।

प्रश्न 5: Beauty Therapist की शुरुआती सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: फ्रेशर्स को शुरुआत में लगभग ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। अनुभव बढ़ने पर यह ₹30,000 से ₹50,000 या उससे अधिक भी हो सकती है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now