
ब्यूटी इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रो कर रही है। आज भारत में हजारों स्टूडेंट कोर्स करके महीने के लाखों रुपये कमा रहे है। इसके साथ ही हर साल स्टूडेंट मेकअप, हेयर, स्किन और नेल्स से जुड़े कोर्स कर रहे हैं। कई बार स्टूडेंट यह सोचकर एडमिशन ले लेते है कि उन्हें कम समय में कोर्स करने के बाद नौकरी मिल जाएगी। लेकिन सच्चाई यह है कि सिर्फ सर्टिफिकेट लेने से जॉब मिलना तय नहीं होता। कई बार ऐसा होता है कि कोर्स खत्म होने के बाद भी स्टूडेंट को जॉब न मिलता है ऐसे में स्टूडेंट काफी परेशान होने लगते है। वहीं बहुत से स्टूडेंट है जो इंटरव्यू तक पहुंच जाते है लेकिन इंटरव्यू में कुछ कारण से सेलेक्ट नहीं हो पाते है।

जबकि कुछ लोग अच्छे सैलून या स्टूडियो में काम शुरू करने के बाद भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते। इसका सबसे बड़ा कारण सिर्फ तकनीकी जानकारी होना और जरूरी प्रोफेशनल स्किल्स की कमी होना है।अगर आप भी ब्यूटी कोर्स करने के बाद जॉब पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आपको इन 3 जरूरी स्किल्स पर काम करना चाहिए। यही स्किल्स आपको बाकी लोगों से अलग बनाती हैं और इंडस्ट्री में तेजी से ग्रो करने में मदद करती हैं।
अगर आपका Communication Skill अच्छा है तो जॉब मिलने में थोड़ा आसानी होगी। आपको बता दें कि ब्यूटी इंडस्ट्री सिर्फ मेकअप और हेयर कटिंग तक ही नहीं है बल्कि आपको क्लाइंट हैंडलिंग भी आना चाहिए। अगर आपका बात और व्यवहार अच्छा है तो जॉब भी आसानी से मिल जाएगी। कई बार आप मेकअप अच्छा कर लेते है लेकिन क्लाइंट हैंडलिंग नहीं आता है ऐसे में काफी दिक्क्त होती है। ऐसे में क्लाइंट दोबारा उस प्रोफेशनल के पास आना पसंद नहीं करता। यही वजह है कि बड़े सैलून और स्टूडियो ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जिनकी Communication Skill अच्छी हो।
आपको सीखना होगा कि क्लाइंट की जरूरत को कैसे समझें, उन्हें सही सलाह कैसे दें और प्रोफेशनल तरीके से कैसे बात करें। अगर क्लाइंट आपकी बातों से प्रभावित होता है, तो वह आपके काम पर जल्दी भरोसा करता है।
इसके लिए आप रोज थोड़ा-थोड़ा प्रैक्टिस कर सकते हैं। शीशे के सामने बोलना, नए लोगों से बातचीत करना और अपने अंदर कॉन्फिडेंस लाना काफी मदद करता है। हिंदी के साथ बेसिक इंग्लिश सीखना भी आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि कई बड़े ब्रांड और सैलून इंटरव्यू में बेसिक इंग्लिश कम्युनिकेशन को महत्व देते हैं।
Read more Article:
बहुत से स्टूडेंट्स सिर्फ थ्योरी सीखकर सोचते हैं कि अब उन्हें आसानी से जॉब मिल जाएगी। लेकिन ब्यूटी इंडस्ट्री पूरी तरह Practical Work पर चलती है। यहां आपकी स्किल तभी मजबूत मानी जाती है जब आपने अलग-अलग लोगों पर काम किया हो। अगर आपने सिर्फ डमी या क्लासरूम प्रैक्टिस की है, तो इंटरव्यू में आपको परेशानी हो सकती है। कंपनियां और सैलून ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जिनके पास Real Client Experience हो।
इसलिए कोर्स खत्म होने के बाद Internship जरूर करें। छोटे सैलून से शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में कम सैलरी मिले तो भी सीखने पर ध्यान दें। जितना ज्यादा आप अलग-अलग फेस, स्किन टाइप और हेयर टेक्सचर पर काम करेंगे, उतना ही आपका अनुभव मजबूत होगा।
आज सोशल मीडिया के दौर में आप अपने काम की तस्वीरें और वीडियो भी सेव कर सकते हैं। इससे आपका Portfolio तैयार होता है, जो इंटरव्यू के दौरान काफी मदद करता है। कई बार सैलून आपकी डिग्री से ज्यादा आपका काम देखकर सिलेक्शन करते हैं।
पहले ब्यूटी इंडस्ट्री में सिर्फ ऑफलाइन काम मायने रखता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। आज Instagram, YouTube और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म ब्यूटी प्रोफेशनल्स के लिए बहुत बड़े अवसर बन चुके हैं। अगर आपको सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना आता है, तो नौकरी के साथ-साथ खुद का ब्रांड भी बना सकते हैं। कई मेकअप आर्टिस्ट और हेयर एक्सपर्ट आज सोशल मीडिया के जरिए हजारों क्लाइंट बना चुके हैं।
आपको अपने काम की अच्छी फोटो क्लिक करना, छोटी वीडियो बनाना और उसे सही तरीके से पोस्ट करना सीखना चाहिए। इससे लोग आपके काम को देखेंगे और आपकी पहचान बढ़ेगी। कई बड़े सैलून इंटरव्यू के दौरान आपका Instagram Profile भी देखते हैं। अगर वहां आपका अच्छा काम दिखाई देता है, तो सिलेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए सिर्फ स्किल सीखना काफी नहीं है, बल्कि खुद को Present करना भी आना चाहिए।
कई स्टूडेंट्स के पास अच्छे सर्टिफिकेट होते हैं लेकिन उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। इंटरव्यू में घबराना, क्लाइंट के सामने Confuse होना या अपने काम को सही तरीके से Explain न कर पाना करियर को पीछे ले जाता है। आपको अपने अंदर Confidence Build करना होगा। इसके लिए लगातार Practice करें, नई चीजें सीखते रहें और इंडस्ट्री के ट्रेंड्स को समझें। जब आपकी प्रैक्टिस मजबूत होगी, तो आत्मविश्वास अपने आप बढ़ेगा।
याद रखें कि ब्यूटी इंडस्ट्री में सफलता सिर्फ डिग्री से नहीं मिलती। यहां आपकी मेहनत, व्यवहार, अनुभव और Presentation सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- नहीं, सिर्फ सर्टिफिकेट होने से जॉब मिलना तय नहीं होता। ब्यूटी इंडस्ट्री में Practical Skills, Communication Skill और Confidence भी बहुत जरूरी होते हैं।
उत्तर :- Communication Skill सबसे जरूरी मानी जाती है, क्योंकि इस इंडस्ट्री में Client Handling का बहुत बड़ा रोल होता है। अच्छा व्यवहार और प्रोफेशनल बातचीत आपको जल्दी ग्रो करने में मदद करती है।
उत्तर :- बिल्कुल, शुरुआत में छोटे सैलून से काम सीखना अच्छा विकल्प होता है। इससे अनुभव बढ़ता है और आगे बड़े ब्रांड्स में जॉब पाने में आसानी होती है।
उत्तर :- BBE Verified Academy में Professional Training, Internship, Placement Support और Scholarship जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
उत्तर :- आप BBE की ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर Scholarship Form भर सकते हैं। इसके बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है।