Become Beauty Expert

शादी के बाद करियर की नई शुरुआत करना चाहती हैं? ब्यूटी इंडस्ट्री बन सकती है बेस्ट ऑप्शन

  • Whatsapp Channel

शादी के बंधन में बांधने के बाद महिलाओं की जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती है। उनको घर के साथ – साथ परिवार का देखभाल भी करना पड़ता है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं है जो बीच में ही अपना करियर छोड़ देती है या फिर नौकरी नहीं करती है। वहीं आज का समय भी काफी बदल चूका है महिलाएँ शादी के बाद भी अपना करियर बना रही हैं।  यदि आप भी शादी के बाद अपने लिए एक ऐसा करियर तलाश रही हैं, जिसमें अच्छी कमाई, आत्मनिर्भरता और ग्रोथ के अवसर हों, तो ब्यूटी इंडस्ट्री आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि शादी के बाद करियर की नई शुरुआत करना चाहती हैं? ब्यूटी इंडस्ट्री बन सकती है बेस्ट ऑप्शन। 

ब्यूटी इंडस्ट्री क्यों बन रही है महिलाओं की पहली पसंद?

भारत में ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रहे है। आज के समय में महिला हो या पुरुष सब अपने आपको खूबसूरत दिखाना चाहते है। इसकी वजह से सैलून, स्पा, मेकअप स्टूडियो और स्किन क्लीनिक की मांग लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग के साथ प्रशिक्षित ब्यूटी प्रोफेशनल्स की जरूरत भी बढ़ रही है। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए करियर बनाने के कई रास्ते मौजूद हैं। यहां नौकरी करने के साथ-साथ अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का अवसर भी मिलता है, जिससे यह क्षेत्र शादीशुदा महिलाओं के लिए और भी आकर्षक बन जाता है।

कम समय में सीखी जा सकती हैं प्रोफेशनल स्किल्स

अगर महिलाएं ब्यूटी कोर्सेज करती है तो बहुत कम समय में सिख सकती है। यहां कई ऐसे कोर्सेज है जिनका ड्यूरेशन 15 दिन से लेकर 1 साल तक है। महिलायें चाहें तो  मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन, नेल आर्ट, हाइड्राफेशियल और PMU जैसे कोर्स 3 महीने से 1 साल के बीच पूरे किए जा सकते हैं। इन कोर्सों में छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे वे जल्दी प्रोफेशनल बन सकें। यही वजह है कि शादी के बाद करियर शुरू करने वाली महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी सुविधाजनक माना जाता है।

Read more Article: नौकरी छोड़कर शुरू करना चाहते हैं अपनी एकेडमी? जानिए 12 महीने का प्लान 

घर और करियर के बीच आसान संतुलन

शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती घर और काम के बीच संतुलन बनाना होता है। ब्यूटी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें काम करने के कई लचीले विकल्प मौजूद हैं। महिलाएं चाहें तो किसी सैलून या ब्यूटी क्लिनिक में नौकरी कर सकती हैं, फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर सकती हैं या फिर घर से ही अपना होम सैलून शुरू कर सकती हैं। इस वजह से वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने करियर को आगे बढ़ा सकती हैं।

खुद का बिजनेस शुरू करने का शानदार अवसर

बहुत सी महिलाएं नौकरी के बजाय अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में यह सपना काफी आसानी से पूरा किया जा सकता है। शुरुआत में बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं होती। कई महिलाएं घर से ही मेकअप सर्विस, ब्यूटी ट्रीटमेंट या नेल सर्विस देकर अपने करियर की शुरुआत करती हैं। जैसे-जैसे उनका अनुभव और ग्राहक बढ़ते हैं, वे अपने व्यवसाय को भी बड़ा बनाती जाती हैं। आज भारत में ऐसी कई सफल महिला उद्यमी हैं जिन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत करके अपनी पहचान बनाई है।

कौन-कौन से कोर्स बना सकते हैं आपका करियर?

ब्यूटी इंडस्ट्री में कई ऐसे कोर्स मौजूद हैं जो महिलाओं को एक सफल करियर बनाने में मदद कर सकते हैं। प्रोफेशनल मेकअप कोर्स, हेयर डिजाइनिंग, स्किन थेरेपी, नेल आर्ट, माइक्रोब्लेडिंग, माइक्रोशेडिंग, PMU और हाइड्राफेशियल जैसे कोर्स आज काफी लोकप्रिय हैं। इन कोर्सों की मदद से महिलाएं किसी एक विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकती हैं। सही ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल अनुभव के साथ इन क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं काफी अच्छी मानी जाती हैं।

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;- 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Read more Article: लोरियल एकेडमी से कोर्स करने के बाद कैसे पाएं हाई-पेइंग जॉब?

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या स्किन और न्यूट्रिशन दोनों में एक साथ करियर बनाया जा सकता है?

उत्तर :- हाँ, बिल्कुल। आज के समय में स्किन केयर और न्यूट्रिशन एक-दूसरे से जुड़े हुए क्षेत्र हैं। दोनों की जानकारी होने से आप क्लाइंट को बेहतर और संपूर्ण समाधान दे सकते हैं।

प्रश्न :- स्किन और न्यूट्रिशन का कॉम्बो सीखने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

उत्तर :- इस कॉम्बो की मदद से आप केवल बाहरी स्किन समस्याओं का ही नहीं, बल्कि उनके पीछे के पोषण संबंधी कारणों को भी समझ सकते हैं। इससे आपकी प्रोफेशनल वैल्यू बढ़ती है।

प्रश्न :- स्किन और न्यूट्रिशन प्रोफेशनल की शुरुआती सैलरी कितनी हो सकती है?

उत्तर :- शुरुआत में 20,000 से 40,000 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिल सकती है। अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ आय 1 लाख रुपये प्रति माह या उससे अधिक भी हो सकती है।

प्रश्न :- BBE वैरिफाइड एकेडमी से कोर्स करने का क्या फायदा है?

उत्तर :- BBE वैरिफाइड एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सपोर्ट और 1,000 से 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

प्रश्न :- BBE स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर :- आप BBE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Scholarship Form” भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए टीम आपसे संपर्क करती है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now