
भारत में मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड काफी बढ़ रही है। शादी फंक्शन हो या कोई बड़ा इवेंट हर जगह मेकअप आर्टिस्ट की काफी डिमांड है। इसके साथ ही हर साल अब लाखों स्टूडेंट मेकअप कोर्स करने के लिए आगे आ रहे है लेकिन इन स्टूडेंट के दिमाग में बस एक ही सवाल रहता है कि कोर्स के बाद जॉब कैसे मिलगी जॉब के लिए कहाँ अप्लाई करना पड़ेगा। किसी अच्छे सैलून में नौकरी कैसे मिलेगी ? कई बार अच्छी स्किल होने के बावजूद सही जानकारी, तैयारी और सही दिशा न मिलने के कारण नौकरी मिलने में देरी हो जाती है।

इसलिए केवल मेकअप सीख लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खुद को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करना भी जरूरी है। अगर आपने हाल ही में मेकअप कोर्स पूरा किया है और किसी प्रोफेशनल सैलून में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड आपके लिए है। इसमें उन सभी जरूरी बातों के बारे में बताया गया है, जो एक फ्रेशर को पहली जॉब पाने के लिए जाननी चाहिए।
अगर आपने मेकअप कोर्स किया है तो सबसे पहले अपनी स्किल को मजबूत करें। इसके लिए लगातार प्रैक्टिस करते रहना जरुरी है। आप किसी अपने जानने वाले पर अलग – अलग तरह का मेकअप लुक ट्राई कर सकते है। एक मेकअप आर्टिस्ट की सबसे ज्यादा पकड़ ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, HD मेकअप, बेस मेकअप, आई मेकअप, कंटूरिंग और कलर करेक्शन जैसी तकनीकों में होनी चाहिए है। इसके साथ – साथ एक मेकअप आर्टिस्ट अलग-अलग स्किन टोन और फेस शेप पर मेकअप करने की प्रैक्टिस करें ताकि इंटरव्यू के दौरान आपका आत्मविश्वास साफ दिखाई दे। याद रखें, सैलून सबसे पहले आपकी स्किल देखता है, सर्टिफिकेट बाद में।
मेकअप आर्टिस्ट के पास में उनका खुद का प्रोफेशनल पोर्टफोलियो होना जरुरी है। जब भी कोई मेकअप आर्टिस्ट सैलून में इंटरव्यू के लिए जाता है तो उसका पोर्टफोलियो पहले चेक करते है। इसलिये अपने काम का एक बढ़िया सा पोर्टफोलियो बनाएं। इसमें ब्राइडल, पार्टी, एंगेजमेंट, रिसेप्शन और नेचुरल मेकअप जैसे अलग-अलग लुक शामिल करें। यदि संभव हो तो पहले और बाद (Before & After) की तस्वीरें भी रखें, ताकि आपकी स्किल स्पष्ट दिखाई दे। एक अच्छा डिजिटल पोर्टफोलियो या Instagram प्रोफाइल कई बार इंटरव्यू से पहले ही आपकी छाप छोड़ देता है और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
Read more Article: AGE Academy Ludhiana का सच! कोर्स, फीस, सर्टिफिकेशन और Placement Support
आज के समय में रिज्यूमे के साथ-साथ आपकी ऑनलाइन पहचान भी काफी मायने रखती है। अपने रिज्यूमे में कोर्स का नाम, अकादमी, सीखी गई स्किल्स, इंटर्नशिप, सर्टिफिकेट और संपर्क जानकारी साफ-साफ लिखें। साथ ही अपने Instagram प्रोफेशनल पेज का लिंक भी जोड़ें, जहां आपने अपने मेकअप वर्क की फोटो और रील्स शेयर की हों। कई सैलून ओनर सोशल मीडिया देखकर ही उम्मीदवार की क्रिएटिविटी और काम की गुणवत्ता का अंदाजा लगा लेते हैं। इसलिए नियमित रूप से अपना काम पोस्ट करें और प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाए रखें।
ब्यूटी इंडस्ट्री में इंटरव्यू केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं होता। अधिकतर सैलून उम्मीदवार से लाइव मेकअप डेमो या ट्रायल भी करवाते हैं। इसलिए इंटरव्यू से पहले बेस मेकअप, ब्लेंडिंग, फाउंडेशन मैचिंग, आई मेकअप और प्रोडक्ट नॉलेज की अच्छी तैयारी करें। समय पर पहुंचें, साफ-सुथरे प्रोफेशनल कपड़े पहनें और आत्मविश्वास के साथ अपनी स्किल्स दिखाएं। यदि शुरुआत में ट्रायल या इंटर्नशिप का मौका मिले तो उसे जरूर स्वीकार करें, क्योंकि यही अनुभव आगे चलकर बेहतर सैलरी और बड़े सैलून में नौकरी दिलाने में मदद करता है।
जॉब पाने के लिए केवल एक या दो सैलून में आवेदन करना काफी नहीं होता। अपने शहर के अच्छे सैलून, ब्यूटी स्टूडियो, मेकअप स्टूडियो और स्पा में नियमित रूप से आवेदन करें। अगर आपने Beauty, Makeup, Hair, Skin या Nail से जुड़ा कोई प्रोफेशनल कोर्स पूरा कर लिया है और अब अपने लिए सही नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri आपकी इस यात्रा को आसान बना सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपनी स्किल, अनुभव और पसंदीदा लोकेशन के अनुसार सैलून, स्पा, ब्यूटी क्लिनिक और अन्य ब्यूटी संस्थानों में उपलब्ध नौकरियों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। जॉब खोजने के लिए SalonNaukri App डाउनलोड करें या https://salonnaukri.com/ पर जाकर अपनी पसंद की वैकेंसी चुनें और कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन अप्लाई करें।
यदि आप Salon Owner हैं और अपनी टीम के लिए कुशल Beauty Professionals की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri की वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त में जॉब पोस्ट कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ब्यूटी इंडस्ट्री में नौकरी खोजने वालों और भर्ती करने वालों के बीच एक आसान और भरोसेमंद माध्यम का काम करता है।
Read more Article: AGE Academy Ludhiana का सच! कोर्स, फीस, सर्टिफिकेशन और Placement Support
अगर आप मेकअप कोर्स करना चाहते है और समझ नहीं आ रहा है तो BBE इसमें आपकी मदद कर सकता है। BBE Verified Academy में एडमिशन लेने पर आपको प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ – साथ 100% इंटर्नशिप सर्टिफिकेट आदि सुविधाएं मिलती है। इसके अलावा स्टूडेंट को इंडस्ट्री के अनुसार प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप, जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या काउंसलिंग के लिए 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेकअप कोर्स पूरा करने के बाद आपके सामने कई करियर विकल्प खुल जाते हैं। आप Salon Makeup Artist, Bridal Makeup Artist, Beauty Consultant, Beauty Advisor, Freelance Makeup Artist, Fashion Makeup Artist, Celebrity Makeup Assistant, Cosmetic Brand Advisor या Beauty Trainer के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं। यदि आपकी स्किल और अनुभव लगातार बढ़ता है, तो भविष्य में अपना खुद का स्टूडियो या फ्रीलांस बिजनेस शुरू करने का विकल्प भी मौजूद रहता है।
उत्तर: मेकअप कोर्स पूरा करने के बाद सबसे पहले अपनी स्किल्स को मजबूत करें, एक प्रोफेशनल पोर्टफोलियो और रिज्यूमे तैयार करें, Instagram पर अपना काम दिखाएं और SalonNaukri जैसे जॉब प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अपने शहर के सैलून में नियमित रूप से आवेदन करें। इंटरव्यू और ट्रायल की अच्छी तैयारी करने से नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
उत्तर: हां, बिल्कुल। यदि आपने किसी अच्छे संस्थान से मेकअप कोर्स किया है और आपकी प्रैक्टिकल स्किल अच्छी है, तो कई सैलून फ्रेशर्स को भी इंटर्नशिप या जूनियर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मौका देते हैं। अनुभव के साथ आपकी सैलरी और पद दोनों बढ़ते हैं।
उत्तर: भारत में एक फ्रेशर मेकअप आर्टिस्ट की शुरुआती सैलरी आमतौर पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक हो सकती है। बड़े शहरों और प्रीमियम सैलून में यह इससे अधिक भी हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ आय में लगातार वृद्धि होती है।
उत्तर: BBE Verified Academy से प्रशिक्षण लेने पर स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र, जॉब असिस्टेंस और पात्रता के अनुसार ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है, जिससे करियर की शुरुआत और भी आसान हो जाती है।
उत्तर: आप अपने शहर के सैलून, ब्यूटी स्टूडियो और मेकअप स्टूडियो में सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा SalonNaukri जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल बनाकर अपनी स्किल और लोकेशन के अनुसार उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।