
ब्यूटी इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रो करती हुई इंडस्ट्री बन चुकी है। आज छोटे शहर से लेकर बड़े महानगर में प्रोफेशनल और एक्सपीरियंस्ड हेयर स्टाइलिस्ट की बहुत ज्यादा डिमांड है। शादी, फैशन शो, फिल्म इंडस्ट्री, सैलून और स्पा जैसी कई जगहों पर स्किल्ड हेयर प्रोफेशनल्स की जरूरत रहती है। यही कारण है कि हर साल हजारों छात्र हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलर और हेयर ट्रीटमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स करते हैं। लेकिन कोर्स पूरा होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि सैलून में पहली जॉब कैसे मिले? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह Step-by-Step गाइड आपके लिए है।

अगर आप हेयर कोर्स कर रहे है तो यह ध्यान रहे कि सिर्फ सर्टिफिकेट हो जाने से नौकरी नहीं मिलती है उसके लिए अपनी स्किल को भी बढ़ाना होगा। सैलून उन लोगो को ज्यादा नौकरी देना ज्यादा पसंद करती है जिनका पास में एक्स्पीरियस या फिर सर्टिफिकेट होता है। ऐसे में कोर्स के दौरान सिखाई गई चीजों का अच्छे से प्रैक्टिस करें। स्टूडेंट अलग-अलग तरह के हेयरकट, हेयर स्टाइल, ब्लो ड्राई, स्मूदनिंग, केराटिन, हेयर स्पा और हेयर कलर जैसी सर्विस पर अच्छी पकड़ बनाएं। यदि आपके पास जितनी बेहतर स्किल होगी, इंटरव्यू के दौरान उतना ही अधिक आत्मविश्वास दिखाई देगा और जॉब मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। कई बड़े सैलून इंटरव्यू के दौरान लाइव डेमो भी करवाते हैं, इसलिए प्रैक्टिकल तैयारी बेहद जरूरी है।
आज के समय में Portfolio जॉब में बहुत मदद करता है। बहुत से हेयर स्टाइलिस्ट जो केवल रिज्यूम लेकर इंटरव्यू देने किए गए हेयरकट, हेयर कलर, हेयर स्टाइल और अन्य सर्विस की अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें। इन्हें एक प्रोफेशनल Portfolio के रूप में तैयार करें ताकि इंटरव्यू के समय आप अपना काम आसानी से दिखा सकें। इसके साथ ही एक साफ और प्रोफेशनल Resume बनाएं जिसमें आपका कोर्स, स्किल, सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप और यदि कोई अनुभव हो तो उसे भी शामिल करें। अच्छा Portfolio अक्सर दूसरे उम्मीदवारों से आपको अलग पहचान दिलाता है।
अगर हेयर कोर्स में इंटर्नशिप का अवसर मिलता है, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इंटर्नशिप के दौरान आपको असली ग्राहकों के साथ काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे आपकी स्पीड, कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस बेहतर होता है। कई बार वही सैलून अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इंटर्न को स्थायी नौकरी भी दे देते हैं। यदि आपने पहले इंटर्नशिप नहीं की है, तो किसी लोकल सैलून में कुछ समय के लिए ट्रेनिंग या असिस्टेंट के रूप में काम करके भी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
जॉब पाने के लिए केवल एक या दो सैलून में आवेदन करना पर्याप्त नहीं होता। अपने शहर के छोटे और बड़े दोनों प्रकार के सैलून में आवेदन करें। इसके अलावा जॉब पोर्टल, सोशल मीडिया, सैलून की वेबसाइट और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर भी अवसर तलाशें। कई बार सैलून अपने सोशल मीडिया पेज पर सीधे Hiring की जानकारी साझा करते हैं। जहां भी वैकेंसी दिखाई दे, वहां अपना Resume और Portfolio तुरंत भेजें। जितनी अधिक जगह आवेदन करेंगे, नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।
सैलून इंटरव्यू केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं होता। कई बार आपसे लाइव हेयरकट, ब्लो ड्राई या हेयर स्टाइल का डेमो भी करवाया जाता है। इसलिए इंटरव्यू से पहले अपनी सभी बेसिक और एडवांस तकनीकों की प्रैक्टिस करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें, समय पर पहुंचें और आत्मविश्वास के साथ बातचीत करें। ग्राहकों से कैसे बात करनी है, उनकी जरूरत को कैसे समझना है और अच्छी सर्विस कैसे देनी है, यह भी इंटरव्यू का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। आपका व्यवहार और प्रोफेशनल एटीट्यूड भी चयन में अहम भूमिका निभाता है।
जॉब पाने के लिए केवल एक या दो सैलून में आवेदन करना काफी नहीं होता। अपने शहर के अच्छे सैलून, ब्यूटी स्टूडियो, मेकअप स्टूडियो और स्पा में नियमित रूप से आवेदन करें। अगर आपने Beauty, Makeup, Hair, Skin या Nail से जुड़ा कोई प्रोफेशनल कोर्स पूरा कर लिया है और अब अपने लिए सही नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri आपकी इस यात्रा को आसान बना सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपनी स्किल, अनुभव और पसंदीदा लोकेशन के अनुसार सैलून, स्पा, ब्यूटी क्लिनिक और अन्य ब्यूटी संस्थानों में उपलब्ध नौकरियों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। जॉब खोजने के लिए SalonNaukri App डाउनलोड करें या https://salonnaukri.com/ पर जाकर अपनी पसंद की वैकेंसी चुनें और कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन अप्लाई करें।
यदि आप Salon Owner हैं और अपनी टीम के लिए कुशल Beauty Professionals की तलाश कर रहे हैं, तो SalonNaukri की वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त में जॉब पोस्ट कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ब्यूटी इंडस्ट्री में नौकरी खोजने वालों और भर्ती करने वालों के बीच एक आसान और भरोसेमंद माध्यम का काम करता है।
अगर आप हेयर कोर्स करना चाहते है और समझ नहीं आ रहा है तो BBE इसमें आपकी मदद कर सकता है। BBE Verified Academy में एडमिशन लेने पर आपको प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ – साथ 100% इंटर्नशिप सर्टिफिकेट आदि सुविधाएं मिलती है। इसके अलावा स्टूडेंट को इंडस्ट्री के अनुसार प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप, जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए BBE की आधिकारिक https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ वेबसाइट पर जाकर Scholarship Form भरें। अधिक जानकारी या काउंसलिंग के लिए 8595172415 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर: हेयर कोर्स पूरा करने के बाद सबसे पहले अपनी प्रैक्टिकल स्किल मजबूत करें, एक प्रोफेशनल Resume और Portfolio तैयार करें, इंटर्नशिप का अनुभव लें और अपने शहर के छोटे-बड़े सैलून में नियमित रूप से आवेदन करें। इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन और आत्मविश्वास आपकी पहली जॉब पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर: यदि आपके कोर्स में इंटर्नशिप का अवसर मिलता है, तो उसे जरूर करें। इससे आपको असली ग्राहकों के साथ काम करने का अनुभव मिलता है, आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और कई बार उसी सैलून में स्थायी नौकरी मिलने का अवसर भी मिल जाता है।
उत्तर: इंटरव्यू के दौरान आपकी तकनीकी जानकारी, हेयरकट और हेयर स्टाइलिंग की स्किल, ग्राहक से बातचीत करने का तरीका और कई बार लाइव डेमो भी लिया जाता है। इसलिए इंटरव्यू से पहले अच्छी तैयारी करना जरूरी है।
उत्तर: BBE Verified Academy के माध्यम से एडमिशन लेने पर छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रैक्टिकल लर्निंग, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सहायता और पात्रता के अनुसार ₹10,000 से ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे छात्रों को करियर की बेहतर शुरुआत करने में मदद मिलती है।
उत्तर: हेयर कोर्स पूरा करने के बाद आप सैलून, ब्यूटी स्टूडियो, स्पा, लक्ज़री सैलून, ब्राइडल स्टूडियो, फैशन इंडस्ट्री, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, होटल, रिसॉर्ट और विदेशों में भी करियर बना सकते हैं।