Become Beauty Expert

मेकअप सीखने के बाद Job करें या Business? जानिए कौन-सा विकल्प है बेहतर

makeup course
  • Whatsapp Channel

भारत में ब्यूटी इंडस्ट्री काफी तेजी से ग्रोथ करती हुई इंडस्ट्री बन चुकी है। आज हजारों स्टूडेंट यहां से कोर्स करके महीने के लाखों रूपए कमा रहे है। भारत में ज्यादातर स्टूडेंट  मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और ब्यूटी प्रोफेशनल बनने के लिए विभिन्न मेकअप कोर्स करते हैं। लेकिन कोर्स पूरा होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि अब Job करें या अपना Business शुरू करें? दोनों ही विकल्पों के अपने फायदे और चुनौतियां हैं। ऐसे में सही निर्णय लेना आपके करियर की दिशा तय कर सकता है। अगर आप भी इस दुविधा में हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आज के इस ब्लॉग में हम जानकारी प्रदान करेंगे कि मेकअप सीखने के बाद Job करें या Business? जानिए कौन-सा विकल्प है बेहतर। 

शुरुआत में Job करना क्यों फायदेमंद हो सकता है?

अगर आप फ्रेशर है और मेकअप कोर्स करने के बाद बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो यही रुक जाइए। कई स्टूडेंट कोर्स करने के तुरंत बाद ही अपना सैलून या मेकअप स्टूडियो खोल देते है। ऐसे में उन्हें काम जानकारी होने के कारण कई बार काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आपके पास ज्यादा प्रैक्टिकल अनुभव नहीं है, तो शुरुआत में Job करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। किसी सैलून, ब्यूटी स्टूडियो या मेकअप ब्रांड के साथ काम करने से आपको इंडस्ट्री की वास्तविक जानकारी मिलती है।

आप क्लाइंट्स को हैंडल करना सीखते हैं, नए ट्रेंड्स को समझते हैं और प्रोफेशनल माहौल में काम करने का अनुभव प्राप्त करते हैं। अगर आप कही नौकरी करते है तो एक निश्चित सैलरी मिलती है इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और आपको बिजनेस की तरह निवेश या मार्केटिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती। साथ ही, अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ काम करके आप अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकते हैं।

 मेकअप इंडस्ट्री में Business शुरू करने के फायदे

अगर आपको अपना खुद का नाम बनाना है और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है यह इंडस्ट्री सबसे बेस्ट है। आज सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के दौर में एक मेकअप आर्टिस्ट आसानी से अपनी पहचान बना सकता है। आप फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं, अपना स्टूडियो खोल सकते हैं या होम सर्विस भी शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में कमाई की कोई सीमा नहीं होती। आपकी मेहनत, स्किल और क्लाइंट बेस जितना मजबूत होगा, आपकी आय भी उतनी ही ज्यादा हो सकती है। कई ऐसे मेकअप आर्टिस्ट हैं जिन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत करके आज अपना सफल ब्रांड खड़ा कर लिया है।

 Job और Business में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

जॉब और बिजनेस के बीच सबसे बड़ा अंतर जोखिम और स्वतंत्रता का होता है। जॉब में आपको निश्चित आय मिलती है लेकिन आपकी कमाई और कार्यशैली कुछ हद तक सीमित रहती है। दूसरी तरफ बिजनेस में पूरी स्वतंत्रता होती है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़ा होता है। बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निवेश, मार्केटिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट और कई अन्य चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। वहीं जॉब में आपको केवल अपनी स्किल और काम पर फोकस करना होता है। इसलिए निर्णय लेते समय अपनी परिस्थिति, अनुभव और आर्थिक स्थिति को जरूर ध्यान में रखें।

 किसके लिए Job बेहतर विकल्प है?

यदि आपने अभी-अभी कोर्स पूरा किया है, आपके पास ज्यादा अनुभव नहीं है या आप बिना जोखिम के करियर शुरू करना चाहते हैं, तो जॉब आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। जॉब आपको इंडस्ट्री को समझने और अपनी स्किल्स को मजबूत करने का अवसर देती है। इसके अलावा यदि आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है या आप तुरंत कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो भी जॉब एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। कई सफल मेकअप आर्टिस्ट पहले जॉब करते हैं और अनुभव हासिल करने के बाद अपना बिजनेस शुरू करते हैं।

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;- 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: मेकअप कोर्स पूरा करने के बाद जॉब करना बेहतर है या बिजनेस?

उत्तर: यह आपके अनुभव, बजट और करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है। यदि आप फ्रेशर हैं तो पहले जॉब करके अनुभव लेना बेहतर रहता है। वहीं पर्याप्त अनुभव और क्लाइंट बेस बनने के बाद बिजनेस शुरू करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

प्रश्न 2: क्या मेकअप कोर्स के तुरंत बाद अपना स्टूडियो खोलना सही है?

उत्तर: यदि आपके पास पर्याप्त अनुभव, निवेश और क्लाइंट मैनेजमेंट की समझ है तो आप स्टूडियो शुरू कर सकते हैं। लेकिन अधिकांश छात्रों के लिए पहले कुछ समय जॉब करना अधिक सुरक्षित और लाभदायक विकल्प माना जाता है।

प्रश्न 3: मेकअप बिजनेस शुरू करने के लिए कितने निवेश की जरूरत होती है?

उत्तर: निवेश आपके बिजनेस मॉडल पर निर्भर करता है। फ्रीलांस मेकअप सर्विस कम निवेश में शुरू की जा सकती है, जबकि अपना सैलून या स्टूडियो खोलने के लिए अधिक बजट की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 4: BBE वैरिफाइड एकेडमी क्या है?

उत्तर: BBE वैरिफाइड एकेडमी ऐसे संस्थानों का नेटवर्क है जहां छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

प्रश्न 5: BBE स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राएं BBE स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें संबंधित एकेडमी और प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now