अगर आप एक मेकअप आर्टिस्ट है या ब्यूटी ट्रेनर है तो सोशल मीडिया जरूर प्रयोग करते होंगे। अपने इंस्टाग्राम पर या फिर फेसबुक पर या यूट्यूब पर वीडियो जरूर डालते होंगे। ऐसे में कई लोगों के पोस्ट पर हजारों Likes और Views भी आते हैं, लेकिन फिर भी Clients नहीं मिलते। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर Likes आने के बाद भी Booking या Clients क्यों नहीं आ रहे? अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी कुछ बड़ी वजहें हो सकती हैं। सिर्फ वायरल वीडियो बना लेना ही सफलता नहीं है, बल्कि सही Audience तक पहुंचना और भरोसा बनाना ज्यादा जरूरी होता है।

बहुत से ऐसे मेकअप आर्टिस्ट है जिनका फोकस केवल लाइक और व्यू पर रहता है ऐसे में उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा लाइक होगा और जितना अच्छा व्यू होगा उतने ज्यादा क्लाइंट आएंगे जबकि ऐसा नहीं है। कई बार लोगो को केवल वीडियो अच्छा लगता है जिसकी वजह से वह लाइक कर देते है। इसका मतलब यह नहीं कि वे आपकी Service लेना चाहते हैं। अगर आपका Content सिर्फ वायरल होने के लिए है और उसमें Professional जानकारी नहीं है, तो लोग आपको Serious Professional की तरह नहीं देखेंगे।
कई बार आप वीडियो या फोटो जो पोस्ट करते है वह सही लोगों के पास तक नहीं पहुँच पाता है। मान लीजिए आप Bridal Makeup Service देते हैं, लेकिन आपके वीडियो Students या सामान्य Entertainment Audience देख रही है। ऐसे में Views तो आएंगे, लेकिन Booking नहीं आएगी। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट को इस तरह का वीडियो बनाना चाहिए जो सीधे क्लाइंट तक पहुंचे। जैसे Bridal Makeup Artist हैं तो Bridal Look, Client Transformation, Makeup Tips और Real Client Reviews शेयर करें। इससे सही लोग आपसे जुड़ेंगे।
Read more Article: जानिए Makeup Trainer का Portfolio Check करने का सबसे आसान तरीका
अगर आपको प्रोफाइल प्रोफेशनल नहीं दिख रही है तो भी कलाइंट नहीं आएंगे। कई बार Profile में सही जानकारी नहीं होती, Contact Number नहीं होता या फिर काम की Details साफ नहीं लिखी होती। जब कोई नया व्यक्ति आपकी Profile पर आता है, तो वह सबसे पहले यह देखता है कि आप Professional हैं या नहीं। इसलिए Profile Bio, Contact Details, Location और Services को साफ तरीके से लिखना जरूरी है। साथ ही अपने Best Work को Highlight करें ताकि लोग तुरंत समझ सकें कि आप क्या काम करते हैं।
आजकल ज्यादातर लोग सिर्फ Reels बनाने में लगे रहते हैं। लेकिन सिर्फ Trending Audio पर वीडियो डालने से Clients नहीं आते। Clients को आपके काम पर भरोसा चाहिए होता है। इसके लिए आपको Before-After Makeup Look, Client Feedback, Course Training Videos और अपने Experience से जुड़ी जानकारी भी शेयर करनी चाहिए। जब लोग आपके काम की Quality देखेंगे, तभी वे आपसे Contact करेंगे।
Read more Article: शहनाज़ हुसैन एकेडमी: मेकअप कोर्स के बाद करियर बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
कई बार क्लाइंट मैसेज करते है और हम उनके मैसेज का सही से जवाब नहीं देते है। Reply देर से देना, Proper Information न देना या बातचीत में Professional तरीका न होना भी Clients खोने की बड़ी वजह है। जब कोई Client आपसे Contact करे, तो उसे जल्दी और अच्छे तरीके से जवाब दें। अपनी Fees, Services और Timing साफ तरीके से बताएं। अच्छा Communication हमेशा Clients को Impress करता है।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर : – कई बार लोग सिर्फ वीडियो पसंद आने पर Like कर देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे आपकी Service लेना चाहते हों। अगर आपका Content सिर्फ वायरल होने के लिए है और उसमें Professional जानकारी नहीं है, तो Clients बनने के Chances कम हो जाते हैं।
उत्तर : – नहीं, ज्यादा Views का मतलब सिर्फ यह है कि आपका वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुंचा है। लेकिन अगर सही Audience तक Content नहीं पहुंच रहा, तो Booking नहीं आएगी।
उत्तर : – Makeup Artist को Bridal Look, Client Transformation, Before-After Makeup, Makeup Tips, Client Reviews और Professional Work से जुड़े Videos पोस्ट करने चाहिए। इससे लोग आपके काम पर भरोसा करते हैं।
उत्तर : – BBE Verified Academy से Beauty Course करने पर Students को Scholarship, Professional Training, Internship और Placement Support जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
उत्तर : – BBE की Official Website (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/)पर जाकर “Scholarship Form” भरना होता है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाती है। अधिक जानकारी के लिए 8595172415 पर संपर्क किया जा सकता है।