
मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। आज कई मेकअप आर्टिस्ट सैलून के साथ – साथ फ्रीलांसिंग को अपना करियर बना रहे हैं क्योंकि इसमें कमाई के साथ-साथ काम करने की आजादी भी मिलती है। लेकिन एक सफल Freelance Makeup Artist बनने के लिए सिर्फ मेकअप की जानकारी होना ही काफी नहीं है। आपके पास एक अच्छी और प्रोफेशनल Makeup Kit भी होनी चाहिए।

जब आप किसी क्लाइंट के घर, वेडिंग वेन्यू या किसी इवेंट पर मेकअप करने जाते हैं, तब आपकी किट ही आपकी पहचान बनती है। इसलिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं जो हर Freelance Makeup Artist की किट में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 5 Must-Have Products के बारे में जो आपके काम को आसान और प्रोफेशनल बना सकते हैं।
अगर आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है तो आपको पता ही होगा कि मेकअप की शुरुआत प्राइमर से होती है। प्राइमर की वजह से त्वचा स्मूद रहता है साथ ही मेकअप काफी लम्बे समय तक टिका रहता है। ऐसे में मेकअप किट में प्राइमर का होना जरुरी है अगर आपके किट में अच्छा प्राइमर नहीं है तो मेकअप ख़राब होने के चांस बढ़ जाते है। हर क्लाइंट की स्किन अलग होती है। किसी की स्किन ऑयली होती है तो किसी की ड्राई। इसलिए अपनी किट में कम से कम दो तरह के प्राइमर जरूर रखें। इससे आप हर प्रकार की स्किन पर बेहतर रिजल्ट दे पाएंगे। एक अच्छा प्राइमर मेकअप की फिनिश को भी बेहतर बनाता है।
Read more Article: मेकअप आर्टिस्ट सिर्फ मेकअप से नहीं कमाते! जानिए उनकी 5 Hidden Income Sources
किसी भी मेकअप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा फाउंडेशन माना जाता है। अगर आप एक फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट है तो आपको यह जानकारी होगी हर क्लाइंट का स्किन टोन अलग – अलग होता है। इसलिए सिर्फ एक या दो शेड रखना काफी नहीं होता। मेकअप आर्टिस्ट को हमेशा ऐसे फाउंडेशन का यूज करना चाहिए जिसमें कई शेड्स मौजूद हों। इससे आप जरूरत के अनुसार शेड्स को मिक्स करके परफेक्ट मैच तैयार कर सकते हैं। सही फाउंडेशन न केवल चेहरे को खूबसूरत बनाता है बल्कि पूरे मेकअप को प्रोफेशनल लुक भी देता है। जब भी आप फाउंडेशन खरीदने जाएँ तो क्वालिटी और लॉन्ग-लास्टिंग क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि क्लाइंट का मेकअप लंबे समय तक फ्रेश दिखाई दे।
बहुत से ऐसे क्लाइंट भी होते है जिनके चेहरे पर डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन, एक्ने मार्क्स या अन्य दाग-धब्बे होते हैं। ऐसे क्लाइंट के चेहरे पर सिर्फ फाउंडेशन यूज नहीं करना चाहिए इसके साथ में कंसीलर और करेक्टर भी प्रयोग करना चाहिए। अगर आप खुद को एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट समझ रहे हैं तो Concealer & Corrector Palette आपकी किट का जरूरी हिस्सा होना चाहिए। इससे आप चेहरे की छोटी-बड़ी कमियों को आसानी से छिपा सकते हैं। जब बेस अच्छी तरह तैयार होता है तो पूरा मेकअप और ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।
मेकअप करने के लिए ब्रश की जरूरत होती है ऐसे में महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने की बजाए आप अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास में सही तरीके का ब्रश है तो ब्लेंड करने में आसानी होगी और फिनिश को प्रोफेशनल बनाते हैं। एक Freelance Makeup Artist की किट में फाउंडेशन ब्रश, पाउडर ब्रश, ब्लश ब्रश, आईशैडो ब्रश और ब्लेंडिंग ब्रश जरूर होने चाहिए। खराब क्वालिटी के ब्रश मेकअप को पैची बना सकते हैं, जबकि अच्छे ब्रश स्मूद और क्लीन फिनिश देते हैं।
साथ ही, ब्रश को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है ताकि हाइजीन बनी रहे और क्लाइंट की त्वचा सुरक्षित रहे।
मेकअप पूरा होने के बाद उसे लंबे समय तक टिकाना भी उतना ही जरूरी है। यही काम सेटिंग स्प्रे और कॉम्पैक्ट पाउडर करते हैं। सेटिंग स्प्रे मेकअप को लॉक करने में मदद करता है जबकि कॉम्पैक्ट अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करता है। शादी, पार्टी या किसी बड़े इवेंट में क्लाइंट चाहता है कि उसका मेकअप कई घंटों तक खराब न हो। ऐसे में एक अच्छी क्वालिटी का सेटिंग स्प्रे बहुत काम आता है।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://becomebeautyexpert.com/scholarship/ पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर: किसी एक प्रोडक्ट को सबसे जरूरी कहना मुश्किल है, लेकिन प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, ब्रश सेट और सेटिंग स्प्रे हर Freelance Makeup Artist की बेसिक किट का हिस्सा होने चाहिए। ये सभी मिलकर एक प्रोफेशनल और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप लुक तैयार करते हैं।
उत्तर: नहीं। हर व्यक्ति का स्किन टोन अलग होता है। इसलिए Freelance Makeup Artist को मल्टी-शेड फाउंडेशन पैलेट रखना चाहिए ताकि जरूरत के अनुसार शेड्स को मिक्स करके परफेक्ट मैच बनाया जा सके।
उत्तर: BBE वैरिफाइड एकेडमी में स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे छात्रों को ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद मिलती है।
उत्तर: BBE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Scholarship Form” भरकर आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है।
उत्तर: BBE वैरिफाइड एकेडमी में योग्य छात्रों को 1,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकता है।