Become Beauty Expert

Destination Wedding Makeup Booking में Travel & Stay Charges कैसे करें Discuss?

Destination Wedding Makeup Booking में Travel & Stay Charges कैसे करें Discuss?
  • Whatsapp Channel

आज के समय में Destination Wedding का क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग शादी को खास बनाने के लिए  दूसरे शहरों, बीच लोकेशन, हिल स्टेशन या फाइव स्टार होटल जैसी जगहों को चुन रहे हैं। ऐसे में यह Destination Wedding मेकअप आर्टिस्ट के लिए कई तरह के खास मौके लेकर आया है। लेकिन कई बार नए Makeup Artists को यह समझ नहीं आता कि Client से Travel & Stay Charges के बारे में कैसे बात करें ताकि सामने वाला बुरा भी न माने और उनका खर्च भी सही तरीके से निकल जाए। अगर आप भी Destination Wedding Makeup Booking लेते हैं, तो आपको शुरुआत से ही Professional तरीके से सारी बातें Clear करनी चाहिए। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे है कि Destination Wedding Makeup Booking में Travel & Stay Charges कैसे करें Discuss?  

शुरुआत में ही Charges Clear करें

कई बार मेकअप आर्टिस्ट केवल अपने मेकअप का चार्ज बताते है और बाद में  Travel या Stay Charges जोड़ते हैं। ऐसे में क्लाइंट को लगता है कि चार्ज एक्स्ट्रा लिया जा रहा है। ऐसे में जब भी कोई Destination Wedding Inquiry आए, उसी समय साफ शब्दों में बताएं कि Makeup Charges के अलावा Travel, Hotel Stay, Food और Assistant Charges भी अलग से होंगे। शुरुआत में Clear Communication रखने से बाद में किसी तरह का Confusion नहीं होता और Client का Trust भी बढ़ता है।

Travel Charges कैसे Decide करें?

मेकअप आर्टिस्ट Travel Charges जोड़ते समय कई बार गलतियां कर देते है। उन मेकअप आर्टिस्ट को बता दूँ कि Travel Cost Location के हिसाब से अलग-अलग होती है। अगर Wedding दूसरे राज्य में है, तो Flight Charges जुड़ सकते हैं। वहीं पास के शहर में Wedding होने पर Train, Cab या Personal Vehicle का खर्च शामिल हो सकता है। हमेशा आने और जाने दोनों तरफ का खर्च Calculate करें। कई Professional Makeup Artists पहले से Ticket Booking करवाते हैं ताकि Last Moment पर परेशानी न हो। इसलिए Client को पहले ही बता दें कि Travel Arrangement कौन करेगा।

Read more Article: Makeup Artist की Retainer Fee क्या होती है? जानिए Monthly Fixed Income का पूरा राज

Hotel Stay Charges क्यों जरूरी हैं?

जब भी आप Destination Wedding पर जाते है तो 2 -4 दिन का समय लगता है ऐसे में कई बार वहां रुकना भी पड़ता है। इसलिए Wedding Functions सुबह से रात तक चल सकते हैं, इसलिए आरामदायक Stay होना भी जरूरी है। कई बार Client Hotel Provide कर देता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो Makeup Artist को अपना Hotel खुद Book करना पड़ता है। इसलिए पहले ही तय कर लें कि Hotel कौन Arrange करेगा। Professional तरीके से बात करने पर Client भी इन चीजों को आसानी से समझता है।

Food और Local Transport को Ignore न करें

कई नए Makeup Artists सिर्फ Travel और Hotel Charges की बात करते हैं लेकिन Food और Local Transport का खर्च भूल जाते हैं। Destination Wedding में Venue तक आने-जाने, Cab Booking, Local Travel और Meals का खर्च भी जुड़ता है। अगर आपके साथ Assistant भी जा रहा है, तो उसका खर्च भी शामिल होगा। इसलिए हर छोटे-बड़े खर्च को पहले से Calculate करके ही Final Quote दें। इससे बाद में आपकी कमाई पर असर नहीं पड़ेगा।

Read more Article: LTA School of Beauty: कॉस्मेटोलॉजी कोर्स, फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी

Package बनाकर Charges बताना बेहतर तरीका है

Client को अलग-अलग Charges बताने की बजाय एक Complete Package देना ज्यादा Professional माना जाता है। उदाहरण के लिए आप Bridal Makeup, Travel Cost, Stay Charges और Assistant Fees को जोड़कर एक Final Package बना सकते हैं। इससे Client को भी समझने में आसानी होती है और बार-बार Negotiation की जरूरत नहीं पड़ती। आज कई बड़े Makeup Artists इसी तरीके से काम करते हैं क्योंकि इससे उनकी Professional Image मजबूत होती है।

Client से बात करने का Professional तरीका

Travel & Stay Charges Discuss करते समय आपकी भाषा और तरीका काफी मायने रखता है। कभी भी ऐसा महसूस न होने दें कि आप सिर्फ पैसे की बात कर रहे हैं। हमेशा Soft और Professional तरीके से बात करें। आप Client से कह सकते हैं कि Destination Wedding होने की वजह से Travel और Stay Arrangement जरूरी रहेगा ताकि Wedding Day पर बेहतर Service दी जा सके। इस तरह की बातचीत Client को ज्यादा Genuine और Professional लगती है।

Read more Article: न्यूट्रिशन एंड डायटीशियन कोर्स करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | What is the Qualification required to do Nutrition And Dietician Course?

BBE वैरिफाइड एकेडमी से करें ब्यूटी कोर्स ;- 

आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें अप्लाई?

BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न :- क्या Destination Wedding में Travel Charges अलग से लेने चाहिए?

उत्तर :- हाँ, ज्यादातर Professional Makeup Artists Makeup Charges के अलावा Travel Charges अलग से लेते हैं। इसमें Flight, Train, Cab या Personal Vehicle का खर्च शामिल हो सकता है। इससे आपका पूरा खर्च सही तरीके से कवर हो जाता है।

प्रश्न :- Client को Travel & Stay Charges कब बताने चाहिए?

उत्तर :- Destination Wedding Inquiry आते ही शुरुआत में ही सभी Charges Clear कर देने चाहिए। इससे बाद में किसी तरह का Confusion या Negotiation Problem नहीं होती।

प्रश्न :- क्या Hotel Stay Client Arrange करता है?

उत्तर :- कई बार Client Hotel Arrange कर देता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो Makeup Artist को खुद Hotel Book करना पड़ता है। इसलिए पहले से तय कर लेना जरूरी होता है कि Stay Arrangement कौन करेगा।

प्रश्न :- BBE Verified Academy से क्या फायदे मिलते हैं?

उत्तर :- BBE Verified Academy से कोर्स करने पर Students को Professional Training, Internship, Placement Support और Scholarship जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे Beauty Industry में Career शुरू करना आसान हो जाता है।

प्रश्न :- BBE Scholarship के लिए कैसे Apply करें?

उत्तर :- BBE की Official Website (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर Scholarship Form भरना होता है। इसके बाद आपकी Profile के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। अधिक जानकारी के लिए 8595172415 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply
© 2026 Become Beauty Experts. All Rights Reserved.

Apply Now