
आज के समय में स्टूडेंट कम समय में एक प्रोफेशनल नौकरी करना चाहता है जिसमें समय तो कम लगे लेकिन कमाई खूब हो। ऐसे कोर्सेज में ब्यूटी कोर्सेज भी आते है जिसे करने के लिए समय तो कम लगता है लेकिन कमाई खूब होती है। लेकिन कुछ ब्यूटी कोर्सेज करवाने वाली एकेडमियां है जहाँ फ़ीस ज्यादा लगता है वहीं कुछ एकेडमियों में फ़ीस कम लगता है। कई लोगों को लगता है कि महंगा कोर्स मतलब बेहतर ट्रेनिंग और पक्का Success।

वहीं कुछ लोग सस्ते कोर्स को कमज़ोर मान लेते हैं। लेकिन असल सच्चाई यह है कि किसी भी कोर्स की सफलता सिर्फ उसकी फीस पर निर्भर नहीं करती। अगर ऐसा होता तो हर महंगे कोर्स वाला व्यक्ति सफल होता, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। आज के इस ब्लॉग में हम आपको इसी सच्चाई से पर्दा हटाएंगे और बतायंगे कि Sasta Course vs Expensive Course: क्या महंगा कोर्स ही देता है Success?
भारत में बहुत सी ब्यूटी और मेकअप एकेडमियां खुल गई है जहाँ कम फ़ीस में भी हाई कवालिटी की ट्रेनिग दी जाती है। इन एकेडमियों में कई हाई एक्स्पीरियस वाले ट्रेनर काम करते है जिसके पास में अच्छा अनुभव होता है और वे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल तरीके से सिखाते हैं। कई बार ऐसा है कि कम फ़ीस देखकर स्टूडेंट एडमिशन नहीं लेते है ऐसे में एकेडमी में भीड़ नहीं होती है जिसकी वजह से वहां एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट को अच्छे से सिखने का मौका मिल जाता है। इसलिए सिर्फ फीस देखकर किसी कोर्स को खराब मान लेना सही नहीं है। अगर कोर्स में सही प्रैक्टिकल, अच्छी गाइडेंस और स्किल डेवलपमेंट हो रहा है तो वह सस्ता होने के बाद भी आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Read more Article: Social Media पर Likes आ रहे हैं, लेकिन Clients क्यों नहीं मिल रहे? जानिए सबसे बड़ी वजह
भारत में बहुत सी ब्यूटी एकेडमियां है जिनकी फ़ीस काफी हाई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़े इंस्टीट्यूट अपने ब्रांड नाम, बड़ी बिल्डिंग, इंटरनेशनल ट्रेनर और हाई लेवल सुविधाओं के कारण ज्यादा फीस लेते हैं। इन एकेडमियों में प्रोफेशनल किट, लाइव मॉडल प्रैक्टिस, इंटरनेशनल सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट सपोर्ट भी दिया जाता है। ऐसे में इन एकेडमियों की फ़ीस कई लाखों तक पहुंच जाती है लेकिन आपकी जॉब किसी अच्छी सैलून में लग जाएगी या मेकअप स्टूडियो में इसकी कोई गारंटी नहीं है। कई बार स्टूडेंट सिर्फ नाम देखकर एडमिशन ले लेते हैं और बाद में उन्हें उतनी अच्छी ट्रेनिंग नहीं मिलती जितनी उन्होंने सोची थी।
किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले सिर्फ फीस पर ध्यान देना सही नहीं है। सबसे पहले यह देखना चाहिए कि वहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कितनी दी जा रही है। इसके अलावा ट्रेनर का अनुभव भी बहुत जरूरी होता है। अगर ट्रेनर इंडस्ट्री में काम कर चुका है तो वह आपको असली अनुभव के साथ सीखाएगा। इसके साथ ही पुराने स्टूडेंट्स के रिव्यू जरूर देखें। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपको काफी जानकारी मिल सकती है। यह भी पूछें कि इंस्टीट्यूट प्लेसमेंट या इंटर्नशिप में कितनी मदद करता है। कई जगह सिर्फ एडमिशन तक ही सपोर्ट मिलता है, इसलिए पहले से पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
Read more Article: दुबई में Makeup Artist की Salary कितनी होती है? जानिए पूरी जानकारी!
आज के समय में बहुत सी ब्यूटी और मेकअप एकेडमियां है जो अपना सोशल मीडिया पर खूब प्रचार करवाती है ऐसे में स्टूडेंट उस प्रचार से प्रभावित होकर एडमिशन ले लेते है। उन्हें लगता है कि बड़ा नाम मतलब पक्का करियर। लेकिन कई बार सच्चाई अलग होती है। कुछ इंस्टीट्यूट्स मार्केटिंग पर ज्यादा पैसा खर्च करते हैं जबकि ट्रेनिंग उतनी मजबूत नहीं होती। इसलिए किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले इंस्टिट्यूट जाकर क्लासरूम, ट्रेनिंग सिस्टम और स्टूडेंट्स का फीडबैक जरूर देखना चाहिए। सही जानकारी लेने के बाद ही फैसला करना बेहतर होता है।
आज के समय में सही ब्यूटी एकेडमी चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जगह ट्रेनिंग का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में BBE वैरिफाइड एकेडमी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। यहाँ एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 1,000 से लेकर 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है, जिससे आपकी कोर्स फीस काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही आपको अपने ही शहर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
BBE स्कॉलरशिप पाने के लिए आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट (https://becomebeautyexpert.com/scholarship/) पर जाकर “Scholarship Form” भरना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप 8595172415 पर कॉल करके काउंसलर से बात कर सकते हैं।
उत्तर :- नहीं, सिर्फ महंगा कोर्स करने से Success की गारंटी नहीं मिलती। किसी भी स्टूडेंट की सफलता उसकी मेहनत, प्रैक्टिकल स्किल, सीखने की इच्छा और सही गाइडेंस पर ज्यादा निर्भर करती है। कई बार कम फीस वाले कोर्स में भी बेहतरीन ट्रेनिंग मिल जाती है और स्टूडेंट जल्दी अच्छा काम सीख जाता है। वहीं कुछ महंगे कोर्स सिर्फ Brand Name और Marketing की वजह से महंगे होते हैं। इसलिए कोर्स चुनते समय सिर्फ फीस नहीं बल्कि ट्रेनिंग क्वालिटी और प्रैक्टिकल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।
उत्तर :- हाँ, बिल्कुल मिल सकती है। अगर आपने किसी ऐसे इंस्टीट्यूट से कोर्स किया है जहाँ अच्छी Practical Training, Live Practice और सही Guidance दी जाती है, तो आपको अच्छी नौकरी मिलने के पूरे मौके होते हैं। आज कई छोटे और कम फीस वाले इंस्टीट्यूट्स भी इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग दे रहे हैं। Beauty Industry में सबसे ज्यादा महत्व आपके काम और Skills का होता है, न कि सिर्फ कोर्स की फीस का।
उत्तर :- जरूरी नहीं है। कई बड़े Brand वाले इंस्टीट्यूट्स अच्छी सुविधाएं देते हैं, लेकिन हर जगह ट्रेनिंग की क्वालिटी एक जैसी नहीं होती। कुछ जगहों पर ज्यादा फीस सिर्फ Brand Name, बड़े Setup और Marketing की वजह से ली जाती है। इसलिए सिर्फ नाम देखकर एडमिशन लेना सही फैसला नहीं माना जाता। हमेशा Demo Class, Student Reviews और Training Quality को देखकर ही फैसला लेना चाहिए।
उत्तर :- BBE Verified Academy से कोर्स करने पर स्टूडेंट्स को भरोसेमंद ट्रेनिंग का फायदा मिलता है। यहाँ स्कॉलरशिप, Professional Training, Internship और Placement Support जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इसके अलावा कई स्टूडेंट्स को अपने ही शहर में अच्छी एकेडमी चुनने का मौका मिलता है, जिससे रहने और आने-जाने का खर्च भी कम हो जाता है। यही वजह है कि कई स्टूडेंट्स BBE Verified Academy को प्राथमिकता देते हैं।
उत्तर :- हाँ, बिल्कुल खोला जा सकता है। अगर आपके पास अच्छी स्किल, सही प्रैक्टिस और Clients को समझने की क्षमता है तो आप कम फीस वाले कोर्स के बाद भी अपना Salon या Makeup Studio शुरू कर सकते हैं। आज सोशल मीडिया और Digital Marketing की मदद से छोटे Makeup Artist भी तेजी से Grow कर रहे हैं। इसलिए सफलता सिर्फ फीस पर नहीं बल्कि आपकी मेहनत और Talent पर निर्भर करती है।